न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, तीन आतंकवादी ढेर

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, लश्कर-ए-तैयबा के 3 आतंकी ढेर, ऑपरेशन सिंदूर के बाद कार्रवाई तेज।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 13 May 2025 4:24:43

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, तीन आतंकवादी ढेर

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए हालिया आतंकी हमले के बाद से ही पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। सुरक्षाबलों की तैनाती के साथ-साथ कई इलाकों में व्यापक स्तर पर सर्च ऑपरेशन और आतंकवाद विरोधी अभियान जारी हैं। इसी क्रम में सोमवार शाम पाकिस्तान की तरफ से ड्रोन देखे जाने के बाद अब शोपियां जिले में सुरक्षाबलों ने आतंकियों के खिलाफ एक बड़ा एनकाउंटर अंजाम दिया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सेना ने 2 से 3 आतंकियों को घेर लिया था। मुठभेड़ की शुरुआत में ही एक आतंकी मारा गया, जबकि करीब दो घंटे चले सघन तलाशी अभियान और फायरिंग के बाद बाकी बचे दो आतंकवादियों को भी ढेर कर दिया गया।

ऑपरेशन सिंदूर के बाद घाटी में तेजी से चल रहे हैं आतंकवाद विरोधी अभियान

ऑपरेशन सिंदूर के तहत हाल ही में सेना द्वारा पाकिस्तान और POK में आतंकियों के ठिकानों पर किए गए प्रहार के बाद से घाटी में आतंकवाद के खिलाफ व्यापक स्तर पर अभियान शुरू किया गया है। कई क्षेत्रों में सुरक्षा बल अलग-अलग ऑपरेशन चला रहे हैं। मंगलवार को इसी तरह के एक ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें दोनों ओर से जबरदस्त गोलीबारी हुई। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया, जबकि तलाशी अभियान अभी भी जारी है। मारे गए सभी आतंकी लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े हुए बताए जा रहे हैं।

सेना को पहले से था आतंकियों की मौजूदगी का इनपुट

सुरक्षाबलों को पहले से ही इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की पुख्ता सूचना मिली थी। इसी आधार पर वहां सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था। जैसे ही आतंकियों ने सेना के जवानों को आते देखा, उन्होंने तुरंत फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सेना ने उन्हें घेरकर मुठभेड़ में मार गिराया।

सीजफायर के बाद सेना की स्पष्ट नीति – आतंक पर सीधा एक्शन

भारतीय सेना ने यह स्पष्ट कर दिया है कि सीजफायर के बावजूद आतंकियों पर कार्रवाई जारी रहेगी, और आतंकवाद का खात्मा प्राथमिकता रहेगा। ऑपरेशन सिंदूर इसी रणनीति का हिस्सा था, जिसके तहत सेना ने पाकिस्तान में मौजूद नौ आतंकी शिविरों को तबाह किया था। इस कार्रवाई में 100 से ज्यादा आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि हुई थी।

गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से भारतीय सेना लगातार आतंकवाद के खिलाफ तलाशी अभियान चला रही है। इसी सिलसिले में मंगलवार को शोपियां में मिली यह सफलता सेना की बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत