न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जम्मू-कश्मीर: कठुआ में भीषण मुठभेड़, 5 आतंकी ढेर, 4 जवान शहीद

जम्मू-कश्मीर के कठुआ में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच भीषण मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद के 5 आतंकी ढेर, 4 जवान बलिदान, डीएसपी समेत 5 सुरक्षाकर्मी घायल। ऑपरेशन में हेलीकॉप्टर, ड्रोन और डॉग स्क्वायड की मदद ली जा रही है।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Fri, 28 Mar 2025 12:13:23

जम्मू-कश्मीर: कठुआ में भीषण मुठभेड़, 5 आतंकी ढेर, 4 जवान शहीद

जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के सुदूर जंगली इलाके में गुरुवार सुबह सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई, जिसमें जैश-ए-मोहम्मद के मुखौटा संगठन पीपुल्स एंटी-फासिस्ट फ्रंट से जुड़े 5 आतंकी मारे गए। इस दौरान 4 जवान बलिदान हो गए, जबकि डीएसपी सहित पांच सुरक्षाकर्मी घायल हुए, जिनमें एक पैरा कमांडो भी शामिल है।

यह मुठभेड़ सुबह से देर शाम तक रुक-रुक कर जारी रही, जिसके बाद अंधेरा होने पर अभियान को अस्थायी रूप से रोक दिया गया। बताया जा रहा है कि ये वही आतंकी हैं, जिन्हें गत रविवार को हीरानगर के सन्याल गांव में देखा गया था। सुरक्षाबलों ने इन्हें पकड़ने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया था। सेना, बीएसएफ, पुलिस और सीआरपीएफ के जवान इस ऑपरेशन में जुटे हुए हैं, और आतंकियों को भागने का कोई मौका न मिले, इसके लिए मुठभेड़स्थल पर अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गई है।

ऑपरेशन में हेलीकॉप्टर, यूएवी, ड्रोन और डॉग स्क्वायड की भी मदद ली जा रही है। सुबह आठ बजे हीरानगर के राजबाग क्षेत्र के जुथाना के अंबानाल में एक ग्रामीण ने पांच हथियारबंद आतंकियों को देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। ये आतंकी बिलावर की ओर बढ़ रहे थे। कुछ ही देर में पुलिस की टुकड़ी मौके पर पहुंच गई, और 9:15 बजे तलाशी अभियान के दौरान आतंकियों ने खुद को घिरा देख गोलीबारी शुरू कर दी। इस हमले में डीएसपी और अन्य जवान मुठभेड़स्थल पर फंस गए, जिन्हें बाद में सुरक्षाबलों की मदद से सुरक्षित निकाला गया। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने भी आतंकियों पर जोरदार हमला किया, जिससे मुठभेड़ और भीषण हो गई।

कठुआ मुठभेड़ में चार जवान हुए बलिदान

जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में हुई भीषण मुठभेड़ में चार जवान बलिदान हो गए, जबकि डीएसपी धीरज कटोज समेत पांच सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। डेढ़ घंटे तक चली इस मुठभेड़ के बाद अचानक गोलीबारी रुक गई, लेकिन पुलिस ने रॉकेट लॉन्चरों का इस्तेमाल किया, जिसके बाद आतंकियों ने फिर फायरिंग शुरू कर दी। यह गोलीबारी देर शाम तक जारी रही। मुठभेड़ में बलिदान हुए पुलिस के तीन जवान एसओजी (स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप) का हिस्सा थे। इनके पेट और सिर पर गोलियां लगीं, हालांकि पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। घायलों में अखनूर निवासी एसपीओ भरत चलोत्रा को जीएमसी जम्मू में भर्ती कराया गया, जबकि हीरानगर के एसपीओ हैप्पी शर्मा को जीएमसी कठुआ ले जाया गया और बाद में उन्हें जम्मू रेफर कर दिया गया।

बलिदान पुलिस जवानों की पहचान

सिलेक्शन ग्रेड कांस्टेबल तारिक अहमद, पुत्र कबीर हुसैन, निवासी रियासी
सिलेक्शन ग्रेड कांस्टेबल जसवंत सिंह, पुत्र अंग्रेज सिंह, निवासी लौंडी, हीरानगर
सिलेक्शन ग्रेड कांस्टेबल बलविंदर सिंह, पुत्र प्रेम सिंह, निवासी कानाचक्क, कठुआ

घायल सुरक्षाकर्मी और ऑपरेशन की स्थिति

डीएसपी धीरज को जीएमसी कठुआ में भर्ती कराया गया, जबकि घायल पैरा कमांडो को एयरलिफ्ट कर सैन्य अस्पताल ले जाया गया। सेना का एक अन्य जवान भी इस मुठभेड़ में घायल हुआ। सैन्य हेलीकॉप्टर से आतंकियों के छिपे स्थान की निगरानी की जा रही है, और आसपास के गांवों की ओर जाने वाले सभी मार्गों को बंद कर दिया गया है। घायल पुलिस जवानों का हालचाल जानने के लिए आईजीपी आर्म्ड आनंद जैन जीएमसी कठुआ पहुंचे। इसके अलावा पुलिस डीजीपी नलिन प्रभात, आईजीपी भीम सेन, डीआईजी शिव कुमार शर्मा और एसएसपी कठुआ सक्सेना भी मौके पर मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ समाप्त होने के बाद ही स्थिति की पूरी जानकारी मिल पाएगी। देर शाम डीजीपी नलिन प्रभात घायल जवानों को देखने के लिए जीएमसी जम्मू पहुंचे।

स्थानीय युवाओं ने सुरक्षाबलों तक पहुंचाए भारी हथियार

जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में हुई भीषण मुठभेड़ के दौरान स्थानीय लोग भी सुरक्षाबलों की मदद के लिए आगे आए। जुथाना के दुर्गम जंगलों में मुठभेड़ स्थल दूर होने के कारण भारी हथियार और गोला-बारूद वहां तक पहुंचाने में दिक्कतें आ रही थीं। ऐसे में गांव के युवाओं और किशोरों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और सुरक्षाबलों की मदद की। सेना और पुलिस के अधिकारियों ने इस संकट की घड़ी में जवानों का साथ देने के लिए स्थानीय युवाओं की सराहना की। ग्रामीणों का कहना है कि जब जवानों को मदद की जरूरत पड़ी, तो पूरे गांव के युवा उनके समर्थन में खड़े हो गए।

कठुआ रेलवे स्टेशन पर कड़ी सुरक्षा

मुठभेड़ के मद्देनजर कठुआ रेलवे स्टेशन पर भी सुरक्षा कड़ी कर दी गई। पुलिस जवानों को तैनात किया गया और यात्रियों के सामान की गहन जांच की गई। इससे पहले, दो दिन पहले किड़ियां गंडयाल में पांच संदिग्ध देखे जाने के बाद तलाशी अभियान चलाया गया था, लेकिन कोई ठोस सुराग नहीं मिला। इसके अगले दिन रणजीत सागर झील के पास भी तलाशी अभियान चलाया गया, लेकिन वहां भी कोई संदिग्ध गतिविधि नहीं देखी गई। आशंका जताई जा रही है कि यही आतंकी समूह इस रूट से होते हुए बिलावर के मल्हार की ओर गया होगा। सुफैन के अंबानाल और किड़ियां गंडयाल के रास्ते, जहां रविवार को हीरानगर में मुठभेड़ हुई थी, उससे लगभग 30 किलोमीटर दूर हैं। यह इलाका उज्ज दरिया के करीब है, जो पहले भी आतंकियों का गुप्त मार्ग रहा है। पूरे दिन सुफैन गांव में गोलीबारी, ग्रेनेड और रॉकेट दागे जाने की आवाजें गूंजती रहीं।

घायल जवानों के लिए एंबुलेंस तैनात

मुठभेड़ के दौरान कुछ जवानों के घायल होने की सूचना मिलते ही तुरंत एंबुलेंसों को बुलाया गया। थोड़ी ही देर में मुठभेड़स्थल के पास चार एंबुलेंस तैनात कर दी गईं, जिनमें डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ भी मौजूद थे, ताकि घायलों को तुरंत उपचार मिल सके।

राज्य
View More

Shorts see more

कुदरती तरीके से चाहिए चमकदार और सफेद दांत, इन 5 चीजों को टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करें

कुदरती तरीके से चाहिए चमकदार और सफेद दांत, इन 5 चीजों को टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करें

  • खराब खानपान से दांत पीले हो जाते हैं
  • महंगे ट्रीटमेंट के बिना दांतों को चमकदार बनाएं
  • घरेलू नुस्खों से दांत सफेद और मजबूत बनते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

असम के जोरहाट एयरबेस पर IAF का विमान क्रैश, लैंडिंग के तुरंत बाद लगी आग
असम के जोरहाट एयरबेस पर IAF का विमान क्रैश, लैंडिंग के तुरंत बाद लगी आग
तड़के 3 बजे अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची पुलिस, ताला तोड़कर की तलाशी; सूचना मिलते ही पहुंचीं ममता बनर्जी
तड़के 3 बजे अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची पुलिस, ताला तोड़कर की तलाशी; सूचना मिलते ही पहुंचीं ममता बनर्जी
83 की उम्र में भी अमिताभ बच्चन का जज़्बा बरकरार, एक दिन में पूरी की 12 शॉर्ट फिल्मों की शूटिंग
83 की उम्र में भी अमिताभ बच्चन का जज़्बा बरकरार, एक दिन में पूरी की 12 शॉर्ट फिल्मों की शूटिंग
यूपी चुनाव से पहले ओवैसी की बड़ी सियासी चाल, मटेरा से प्रचार की शुरुआत, AIMIM की 200 सीटों पर उतरने की तैयारी
यूपी चुनाव से पहले ओवैसी की बड़ी सियासी चाल, मटेरा से प्रचार की शुरुआत, AIMIM की 200 सीटों पर उतरने की तैयारी
योगी से तुलना पर सम्राट चौधरी का स्पष्ट जवाब, बोले- मैं सम्राट चौधरी हूं; अतिक्रमण होगा तो कार्रवाई तय
योगी से तुलना पर सम्राट चौधरी का स्पष्ट जवाब, बोले- मैं सम्राट चौधरी हूं; अतिक्रमण होगा तो कार्रवाई तय
क्या कांग्रेस में होगा TMC का विलय? ममता बनर्जी की पार्टी में उठे सवालों पर कल्याण बनर्जी ने दिया जवाब, अभिषेक को बताया 'बेटे जैसा'
क्या कांग्रेस में होगा TMC का विलय? ममता बनर्जी की पार्टी में उठे सवालों पर कल्याण बनर्जी ने दिया जवाब, अभिषेक को बताया 'बेटे जैसा'
'बेटी तो बेटी होती है, तुरंत FIR दर्ज करो' — अखिलेश की बेटी पर टिप्पणी को लेकर भड़के सीएम योगी
'बेटी तो बेटी होती है, तुरंत FIR दर्ज करो' — अखिलेश की बेटी पर टिप्पणी को लेकर भड़के सीएम योगी
सुबह के नाश्ते में ट्राय करें झटपट प्याज पराठा, मिनटों में बनकर होगा तैयार—नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह के नाश्ते में ट्राय करें झटपट प्याज पराठा, मिनटों में बनकर होगा तैयार—नोट कर लें आसान रेसिपी
क्या टीएमसी से दूरी बनाने वाले हैं बाबुल सुप्रियो? अटकलों के बीच सांसद ने तोड़ी चुप्पी, शत्रुघ्न सिन्हा पर भी दिया बड़ा बयान
क्या टीएमसी से दूरी बनाने वाले हैं बाबुल सुप्रियो? अटकलों के बीच सांसद ने तोड़ी चुप्पी, शत्रुघ्न सिन्हा पर भी दिया बड़ा बयान
कौन हैं फोलारिन बालोगुन? फीफा वर्ल्ड कप में अमेरिका की धमाकेदार जीत के बने नायक, 96 साल पुराना इतिहास भी टूटा
कौन हैं फोलारिन बालोगुन? फीफा वर्ल्ड कप में अमेरिका की धमाकेदार जीत के बने नायक, 96 साल पुराना इतिहास भी टूटा
दिल्ली: मई में बीयर की खपत 11,12,761 केस के पार, पिछले साल से ज्यादा; आखिर क्या है वजह?
दिल्ली: मई में बीयर की खपत 11,12,761 केस के पार, पिछले साल से ज्यादा; आखिर क्या है वजह?
हैदराबाद में YouTuber मसूद चांदी की घर में घुसकर हत्या, साले समेत तीन पर आरोप; जांच में जुटी पुलिस
हैदराबाद में YouTuber मसूद चांदी की घर में घुसकर हत्या, साले समेत तीन पर आरोप; जांच में जुटी पुलिस
FIFA वर्ल्ड कप के बीच अमेरिका की किरकिरी, इंग्लैंड टीम का ट्रेनिंग सामान चोरी; पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा
FIFA वर्ल्ड कप के बीच अमेरिका की किरकिरी, इंग्लैंड टीम का ट्रेनिंग सामान चोरी; पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा
टीएमसी में बढ़ी हलचल! भूपेंद्र यादव से मिले सुदीप बंदोपाध्याय, बगावत की अटकलें तेज
टीएमसी में बढ़ी हलचल! भूपेंद्र यादव से मिले सुदीप बंदोपाध्याय, बगावत की अटकलें तेज