न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जम्मू-कश्मीर : कुलगाम जिले के मुनंद इलाके में सुरक्षा बलों ने एक आतंकी को किया ढेर, पिछले दो दिनों में 2 जवान भी शहीद

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों ने एक बार फिर आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया। कुलगाम के मुनंद इलाके में रविवार को सुरक्षा बलों ने एक आतंकी को मार गिराया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 25 July 2021 09:04:56

जम्मू-कश्मीर : कुलगाम जिले के मुनंद इलाके में सुरक्षा बलों ने एक आतंकी को किया ढेर, पिछले दो दिनों में 2 जवान भी शहीद

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों ने एक बार फिर आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया। कुलगाम के मुनंद इलाके में रविवार को सुरक्षा बलों ने एक आतंकी को मार गिराया। फिलहाल आतंकी की पहचान नहीं हो पाई है। इलाके में और भी आतंकी छिपे हो सकते हैं। सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है।

इससे पहले शनिवार सुबह बांदीपोरा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई थी। इस दौरान सुंबलर इलाके के शोकबाबा जंगल में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया था। इनकी पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है।

वहीं, 23 जुलाई को सेना का एक जवान शहीद हो गया था। भारतीय सेना के 16 कॉर्प्स के मुताबिक, सिपाही कृष्ण वैद्य ने 23 जुलाई को जम्मू-कश्मीर के कृष्णा घाटी सेक्टर में ऑपरेशन के दौरान अपनी जान गंवा दी।

उधर, 24 जुलाई को पूंछ जिले के मनकोटे सेक्टर में बारूदी सुरंग के ब्लास्ट की चपेट में आने से सेना का एक जवान शहीद हो गया था। घटना लाइन ऑफ कंट्रोल (Loc) के पास की बताई जा रही है। रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि सिपाही कमल देव वैद्य शुक्रवार को कृष्णाघाटी सेक्टर में ड्यूटी पर थे। उन्होंने गलती से एक बारूदी सुरंग पर पैर रख दिया और उसमें विस्फोट हो गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। अधिकारी ने बताया कि जवान को पास के अस्पताल ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया। सिपाही वैद्य हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के घुमारवीं गांव के रहने वाले थे।

राज्य
View More

Shorts see more

कुदरती तरीके से चाहिए चमकदार और सफेद दांत, इन 5 चीजों को टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करें

  • खराब खानपान से दांत पीले हो जाते हैं
  • महंगे ट्रीटमेंट के बिना दांतों को चमकदार बनाएं
  • घरेलू नुस्खों से दांत सफेद और मजबूत बनते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

होर्मुज को खुला और निर्बाध रखना सामूहिक जिम्मेदारी: UAE में द्विपक्षीय वार्ता के दौरान पीएम मोदी का संदेश

NEET पेपर लीक केस में बड़ा खुलासा: परीक्षा से पहले पेपर मिलने के बावजूद सिर्फ 107 अंक, CBI को दिनेश बिवाल के बेटे की तलाश

पश्चिम बंगाल की राजनीति में हलचल तेज, TMC के भीतर असंतोष गहराया; महिला सांसदों की नाराजगी से बढ़ी मुश्किलें

12वीं में सप्लीमेंट्री आने से छात्र ने की आत्महत्या, अगले ही दिन सदमे में दादी की भी मौत

पश्चिम बंगाल में अवैध कब्जों पर सख्त रुख, सिलीगुड़ी में बुलडोजर कार्रवाई की तैयारी; यूपी से मंगाए जाएंगे 24 मशीनें

NEET-UG री-एग्जाम पर बड़ा अपडेट: पेपर लीक के बाद सरकार ने किए 6 अहम फैसले, अभ्यर्थियों के लिए कई राहत भरे ऐलान

बंगाल में करारी हार के बाद भी नहीं नरम पड़े अभिषेक बनर्जी, फिर दिए तीखे बयान

गर्मियों की रातों में नींद नहीं आती? सोने से पहले अपनाएं ये 5 कूलिंग ट्रिक्स, मिनटों में मिलेगा आराम और गहरी नींद

चश्मे को साफ रखने का सही तरीका, इन आसान स्टेप्स से बचाएं लेंस को स्क्रैच और बढ़ाएं उसकी उम्र

महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स को कहें अलविदा, 10 मिनट में घर पर बनाएं नेचुरल मैंगो फेस पैक; पाए निखार

अब करियर का अंत करीब, विराट कोहली का छलका दर्द

जावेद जाफरी की पत्नी हबीबा से 16.24 करोड़ की ठगी, मुंबई क्राइम ब्रांच ने आरोपी को दबोचा

PBKS vs MI: ‘गलत निर्णय से भारी नुकसान’, अंपायर की चूक पर भड़के अश्विन, नियमों की खामी पर उठाए सवाल

घर बैठे ऐसे करें सिल्क और बनारसी साड़ी की सफाई, बिना ड्राई क्लीनिंग के भी बरकरार रहेगी चमक