न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

JK: आतंकियों की बड़ी साजिश नाकाम, कानाचक सेक्टर में सुरक्षाबलों ने मार गिराया पाकिस्तानी ड्रोन, IED बरामद

जम्‍मू-कश्‍मीर में शुक्रवार की सुबह भारतीय सुरक्षाबलों को उस समय बड़ी कामयाबी हाथ लगी जब उन्‍होंने कानाचक सेक्टर में एक एक ड्रोन (Drone) को मार गिराया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 23 Jul 2021 9:56:06

JK: आतंकियों की बड़ी साजिश नाकाम, कानाचक सेक्टर में सुरक्षाबलों ने मार गिराया पाकिस्तानी ड्रोन, IED बरामद

जम्‍मू-कश्‍मीर में शुक्रवार की सुबह भारतीय सुरक्षाबलों को उस समय बड़ी कामयाबी हाथ लगी जब उन्‍होंने कानाचक सेक्टर में एक एक ड्रोन (Drone) को मार गिराया। इस ड्रोन के साथ पांच किलो आईईडी का टुकड़ा भी बरामद हुआ है। इस आईईडी को आतंकियों तक पहुंचाया जाना था लेकिन उससे पहले ही सुरक्षाबलों की नजर उस पर पड़ गई। बताया जा रहा है कि ड्रोन अंतरराष्ट्रीय सीमा से 8 किमी अंदर मिला। इस घटना पर जम्मू पुलिस सुबह साढ़े दस बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकती है।

जम्‍मू-कश्‍मीर में 27 जून को भारतीय वायुसेना स्‍टेशन में हमले के लिए ड्रोन का इस्‍तेमाल किया गया था। इसके बाद से जम्मू में पाकिस्तानी बॉर्डर के पास आए दिन ड्रोन देखने को मिल रहे हैं। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को इस बात का अंदेशा है कि पाकिस्तान इस तरह की साजिश रच सकता है। ड्रोन से निपटने के लिए बनायी गई रणनीति का ही नतीजा है कि आईईडी अपने ठिकाने तक पहुंचने से पहले ही नष्ट कर दिया गया।

जम्मू कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दिलबाग सिंह ने हाल ही में कहा था कि ड्रोन ने आतंकी समूहों से सुरक्षा खतरों में एक नया आयाम जोड़ा है। ड्रोन पाकिस्तान से नकदी के साथ-साथ हथियार और गोला-बारूद गिराने के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं।

जम्मू में भारतीय वायुसेना स्टेशन पर ड्रोन हमले की जांच का ब्योरा देने के लिए पूछे जाने पर उन्होंने कहा था कि जांच से कुछ चीजों के संकेत मिले हैं। जैसे ड्रोन के उड़ान पथ से पता चलता है कि वे पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र से आए थे, अंतरराष्ट्रीय सीमा से भारतीय वायु सेना स्टेशन की दूरी 14 किलोमीटर है।

सोपोर में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों किया ढेर

उधर जम्मू-कश्मीर में बारामुला जिले के सोपोर में हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के दो आतंकियों को ढेर कर दिया है। पुलिस ने जानकारी दी है कि इनमें से एक आतंकी की पहचान फयाज वार के रूप में हुई है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत