न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जम्मू-कश्मीर में एक और आतंकी हमले की आशंका, इस बार आतंकियों के निशाने पर नेशनल हाईवे

जम्मू-कश्मीर में पहलगाम आतंकी हमले के बाद हाईवे पर एक और हमले की आशंका जताई गई है। खुफिया इनपुट के बाद घाटी में हाई अलर्ट जारी, अमित शाह ने आतंकियों को दी कड़ी चेतावनी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 02 May 2025 4:29:24

जम्मू-कश्मीर में एक और आतंकी हमले की आशंका, इस बार आतंकियों के निशाने पर नेशनल हाईवे

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए हालिया आतंकी हमले के बाद घाटी में एक बार फिर आतंकी गतिविधियों की आहट सुनाई दे रही है। खुफिया एजेंसियों से मिली पुख्ता जानकारी के अनुसार अब आतंकियों का अगला निशाना नेशनल हाईवे हो सकता है। इसी आशंका के चलते जम्मू-कश्मीर में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है और सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया गया है।

22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद यह अलर्ट जारी हुआ है, जिसमें पाकिस्तान से संचालित आतंकी संगठनों के हमलावरों ने 26 पर्यटकों की निर्मम हत्या कर दी थी। इस हमले के बाद से पूरी घाटी में सुरक्षा व्यवस्था में कई गुना इजाफा किया गया है। हमला दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में हुआ था। हाईवे पर सुरक्षा बढ़ाने के लिए संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षा चौकियां बनाई गई हैं। इसके अलावा प्रमुख स्थानों और पर्यटक स्थलों के पास क्विक रिएक्शन टीमों की तैनाती की गई है।

सेना की कार्रवाई भी लगातार जारी है। पहलगाम हमले के बाद सुरक्षाबलों ने आतंकियों के खिलाफ व्यापक स्तर पर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। कई जगहों पर आतंकवाद विरोधी अभियान चलाए जा रहे हैं। आतंकियों के ठिकानों को नष्ट किया गया है और कई संदिग्ध ठिकानों पर बुलडोजर चलाया गया है।

गृह मंत्री अमित शाह का कड़ा संदेश: चुन-चुनकर लिया जाएगा बदला

केंद्र सरकार ने साफ कर दिया है कि आतंकियों के खिलाफ अब कोई नरमी नहीं बरती जाएगी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हमले के बाद तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह हमला सिर्फ निर्दोष पर्यटकों पर नहीं बल्कि भारत की आत्मा पर हमला था। उन्होंने कहा, "इस हमले में किसी ने अपना बेटा खोया, किसी ने अपना भाई, किसी ने जीवनसाथी। कोई बांग्ला बोलता था, कोई कन्नड़, कोई मराठी, कोई उड़िया, कोई गुजराती और कोई बिहार का लाल था। पूरे देश का शोक और क्रोध एक जैसा है।"

अमित शाह ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यह नरेंद्र मोदी का भारत है और यहां कोई भी कायराना हमला करके यह न समझे कि वह जीत गया। उन्होंने चेतावनी दी, "हर जान की कीमत चुकानी होगी। चुन-चुनकर बदला लिया जाएगा।"

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत