न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर में ईदगाह के पास फायरिंग, आतंकियों ने युवक को मारी गोली

आतंकवादियों ने बुधवार को आम जनता को निशाना बनाते हुए फायरिंग की। श्रीनगर शहर के ईदगाह इलाके में आतंकवादियों ने एक व्यक्ति को गोली मार दी है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 22 Dec 2021 7:44:16

जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर में ईदगाह के पास फायरिंग, आतंकियों ने युवक को मारी गोली

आतंकवादियों ने बुधवार को आम जनता को निशाना बनाते हुए फायरिंग की। श्रीनगर शहर के ईदगाह इलाके में आतंकवादियों ने एक व्यक्ति को गोली मार दी है। घायल युवक को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

आतंकवादियों ने श्रीनगर के मेरजानपोरा, ईदगाह, पीएस सफाकदल में एक नागरिक रौफ अहमद पर गोलीबारी की। घायल को एसएमएचएस अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, अनंतनाग में आतंकियों ने एक पुलिसकर्मी को निशाना बनाकर फायरिंग की। अनंतनाग के पीएस बिजबेहरा के एक पुलिस कर्मी एएसआई मोहम्मद अशरफ को आतंकियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आतंकियों द्वारा निशाना बनाए जाने के बाद पुलिस अधिकारी को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। फिलहाल उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

बीते दिन भी श्रीनगर के सौरा इलाके में एक वाहन में सवार आतंकवादियों और एक जांच चौकी पर तैनात सुरक्षा बलों के बीच गोलीबारी हुई थी। अधिकारियों के मुताबिक, गोलीबारी की इस घटना में कोई हताहता नहीं हुआ था। यह घटना शाम करीब 6 बजकर 45 मिनट पर उस समय हुई थी जब सुरक्षाबलों की एक टीम ने सौरा इलाके में जांच चौकी के पास एक कार को रोकने के लिए कहा था।

चार आतंकवादी मारे गए

इससे पहले सरकार ने बुधवार को बताया था कि जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों द्वारा अल्पसंख्यक समुदायों के लोगों को निशाना बनाकर कुछ हमले किए गए हैं और ऐसी घटनाओं में शामिल चार आतंकवादी मारे गए हैं।

गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने एक सवाल के लिखित जवाब में राज्यसभा को यह जानकारी देते हुए बताया कि ये हमले सीमा पार से प्रायोजित थे। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में आतंकवादी घटनाओं में समग्र रूप से कमी आई है और 2018 में ऐसी 417 घटनाएं हुयी थीं जबकि 2021 में 30 नवम्बर तक ऐसी 203 घटनाएं हुईं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत