न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जम्मू-कश्मीर: शोपियां के रावलपोरा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, एक आतंकी ढेर

जम्मू-कश्मीर के शोपियां ज़िले के रावलपोरा इलाके में भारतीय सुरक्षा बलों के जवानों और आतंकियों के बीच शनिवार शाम से शुरू हुई मुठभेड़ में रविवार सुबह एक आतंकी ढेर हो गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 14 Mar 2021 9:16:05

जम्मू-कश्मीर: शोपियां के रावलपोरा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, एक आतंकी ढेर

जम्मू-कश्मीर के शोपियां ज़िले के रावलपोरा इलाके में भारतीय सुरक्षा बलों के जवानों और आतंकियों के बीच शनिवार शाम से शुरू हुई मुठभेड़ में रविवार सुबह एक आतंकी ढेर हो गया है। अभी तक की जानकारी के मुताबिक इलाके में दो से तीन आतंकी छुपे हुए थे, जिसमें से एक आतंकी को मार गिराया गया है। अभी भी इलाके से गोलियों की आवाज सुनी जा सकती है। स्‍थानीय लोगों से घरों से बाहर न निकलने की अपील की गई है। अफवाहें फैलाने की आशंका से निपटने के लिए प्रशासन ने शोपियां में मोबाइल इंटरनेट सेवा पर भी अगले आदेश तक रोक लगा दी है।

भारतीय सुरक्षा बलों को खुफिया जानकारी मिली थी कि कुछ आतंकी शोपियां के रावलपोरा इलाके में छुपे हुए हैं। स्थानीय लोगों द्वारा सूचित किए जाने पर पुलिस ने सेना की 34 आरआर व सीआरपीएफ की 188वीं वाहिनी के जवानों के साथ मिलकर गांव में तलाशी अभियान चलाया। जवान जब गांव में आगे बढ़ रहे थे तो खेतों के पास एक जगह छिपे आतंकियों ने घेराबंदी तोड़ भागने का प्रयास किया। उन्होंने जवानों पर गोली चलाई। जवानों ने जवाबी फायर किया और उसके बाद गांव में मुठभेड़ शुरू हो गई। रात के समय गोलियों की आवाज से अंदाजा लगाया गया था कि इलाके में दो से तीन आतंकी छुपे हो सकते हैं।

अंधेरा होने पर जवान ने किसी प्रकार की नागरिक क्षति से बचने के लिए अपनी तरफ से फायरिंग बंद कर दी। आतंकी किसी तरह से घेराबंदी न तोड़ सकें, इसे सुनिश्चित बनाने के लिए जवानों ने आतंकियों को चारों तरफ से घेर लिया है। सभी रास्तों को कंटीले तार से बंद कर दिया गया और रोशनी के लिए गांव में फ्लड लाइटस लगा दी गई हैं। संबंधित अधिकारियों ने बताया कि आतंकियों को बार बार सरेंडर के लिए कहा जा रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
ओवैसी ने सपा-कांग्रेस को दिया गठबंधन का ऑफर, बोले- योगी आदित्यनाथ को तीसरी बार CM बनते नहीं देखना चाहते
ओवैसी ने सपा-कांग्रेस को दिया गठबंधन का ऑफर, बोले- योगी आदित्यनाथ को तीसरी बार CM बनते नहीं देखना चाहते
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?