जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) में संदिग्ध ड्रोन (Drone) दिखने का सिलसिला जारी है। जमीन से हमला करने में नाकाम पाकिस्तान अब आसमान से हमला करने की साजिशें रच रहा है, लेकिन सुरक्षाबल उसके मंसूबों को हर बार फेल कर देते हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, गुरुवार देर रात भी जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में तीन अलग-अलग स्थानों पर संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन मंडराते देखे गए।
अधिकारियों ने बताया कि ये ड्रोन रात करीब 8:30 से 9:30 के बीच बारी-ब्राह्मण, चिलाद्या और गगवाल इलाकों में एक ही समय पर देखे गए। इनमें से दो ड्रोन आर्मी कैंप और आईटीबीपी कैंप के पास देखे गए। सुरक्षाबलों की ओर से की गई फायरिंग के बाद तीनों ड्रोन वहां से बचकर निकल गए।
Jammu & Kashmir | Drone activities were suspected at three different areas of Samba district, last night, says SSP Samba Rajesh Sharma
— ANI (@ANI) July 30, 2021
Visuals from Ghagwal area of Samba pic.twitter.com/J4CLLj3RGe














