न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जम्मू कश्मीर: पहलगाम में सबसे बड़ा आतंकी हमला, पर्यटकों से पहले पूछा महजब, फिर मारी गोली, 2 विदेशी सहित 26 मरे

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत, PM मोदी और गृह मंत्री शाह ने लिया संज्ञान, सुरक्षाबलों ने शुरू किया ऑपरेशन।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 22 Apr 2025 8:21:36

जम्मू कश्मीर: पहलगाम में सबसे बड़ा आतंकी हमला, पर्यटकों से पहले पूछा महजब, फिर मारी गोली, 2 विदेशी सहित 26 मरे

जम्मू-कश्मीर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पहलगाम के बैसरण घास के मैदान में मंगलवार दोपहर आतंकवादियों ने पर्यटकों पर अंधाधुंध गोलीबारी कर दी, जिसमें कम से कम 26 लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है। यह हमला दोपहर करीब 2:30 बजे हुआ, जब वर्दी पहने आतंकियों का एक समूह पर्यटकों के बीच पहुंचा और नजदीक से फायरिंग शुरू कर दी। हमले के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई, कई लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागे, लेकिन खुले मैदान में छिपने की कोई जगह नहीं थी।

सूत्रों के हवाले से इस हमले में 26 लोगों की मौत हुई है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार, मारे गए पर्यटकों में अधिकतर भारतीय हैं, लेकिन दो विदेशी नागरिकों की पहचान भी हुई है, जिनके बारे में विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है। आतंकी संगठन ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है।

आतंकियों ने पर्यटकों पर 50 से ज्यादा राउंड फायरिंग की है। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। हालात का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि खुद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, दिल्ली से श्रीनगर के लिए रवाना हो गए हैं और पीएम मोदी ने अमित शाह से फोन पर बात की है।

स्थानीय लोगों और चश्मदीदों के अनुसार, गोलियों की आवाज सुनते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। कई महिलाएं रोती-बिलखती नजर आईं, वहीं कई घायल जमीन पर पड़े थे। बैसरण घास का मैदान पहलगाम से करीब 5 किलोमीटर दूर स्थित है और वहां केवल पैदल या टट्टुओं के जरिए ही पहुंचा जा सकता है। हमले के तुरंत बाद सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया और आतंकियों की तलाश में अभियान शुरू कर दिया।

आतंकी संगठन ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’, जो पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए-तैयबा का सहयोगी संगठन बताया जा रहा है, ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि 'मिनी स्विट्ज़रलैंड' कहे जाने वाले इस क्षेत्र में जब पर्यटक टट्टू की सवारी, पिकनिक और खाने-पीने में व्यस्त थे, तभी आतंकियों ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी।

हमले के बाद पहलगाम, जो सुबह तक सैलानियों से भरा था, अचानक वीरान हो गया। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके में तलाशी अभियान छेड़ दिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, इतने बड़े आतंकी हमले के बाद आतंकियों के खात्मे के लिए बड़ा ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। भारतीय सेना विक्टर फोर्स और स्पेशल फोर्स, जम्मू-कश्मीर पुलिस की एसओजी और सीआरपीएफ द्वारा ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। सेना के जवान और जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवान घटनास्थल पर मौजूद हैं। सेना के अधिकारी भी अधिक जानकारी प्राप्त करने का प्रयास कर रहे हैं।

आतंकी हमले की खबर सामने आने के फौरन बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दिल्ली में एक हाईलेवल मीटिंग बुलाई, जिसमें सेना और इंटेलिजेंस के बड़े अधिकारी मौजूद थे। मीटिंग में हमले के बाद की स्थिति और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई। मीटिंग के बाद अमित शाह कश्मीर के लिए रवाना हो गए।

दोपहर 2.30 बजे 2-3 की संख्या में आतंकी पहुंचे और उन्होंने सैलानियों के आइडेंटिटी कार्ड देखना शुरू किया। इसके बाद उन्होंने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इस मौके पर एक सेना अधिकारी भी मौजूद था, जो अपने साथ परिवार को लेकर यहां घूमने आया था। उसने वहां मौजूद लोगों को बचाया और आड़ ली। आतंकवादियों ने लोगों से नाम पूछकर उनकी गोली मारकर हत्या की।

ये पूरी घटना जम्मू-कश्मीर के पहलगाम के बैसराणा में घटी। इस आतंकी हमले से देशभर में हड़कंप मच गया है और पीएम मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह समेत देश के तमाम बड़े नेताओं ने इस घटना की निंदा की है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताया दुख, कहा - आतंकी नहीं बचेंगे

हमले की जानकारी मिलते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से फोन पर बात की और सभी जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए। पीएम मोदी ने ‘एक्स’ (पूर्व ट्विटर) पर लिखा, “पहलगाम में हुआ यह आतंकी हमला बेहद निंदनीय है। जिन्होंने अपनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। इस घृणित हमले के दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।”

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत