न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जम्मू कश्मीर: मदरसे में आग लगने से 10 वर्षीय बच्चे की मौत, मुख्यमंत्री ने दिए अगि्नशमन सेवा ऑडिट के आदेश

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने रविवार को कहा कि उनकी सरकार कश्मीर घाटी में पुलवामा जिले के त्राल क्षेत्र में सभी महत्वपूर्ण संस्थानों की अग्निशमन सेवा ऑडिट कराएगी। यह ऑडिट कराने का फैसला मदरसे में आग लगने की घटना में 10 वर्षीय लड़के की मौत के बाद किया गया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 06 Apr 2025 9:07:43

जम्मू कश्मीर: मदरसे में आग लगने से 10 वर्षीय बच्चे की मौत, मुख्यमंत्री ने दिए अगि्नशमन सेवा ऑडिट के आदेश

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने रविवार को कहा कि उनकी सरकार कश्मीर घाटी में पुलवामा जिले के त्राल क्षेत्र में सभी महत्वपूर्ण संस्थानों की अग्निशमन सेवा ऑडिट कराएगी। यह ऑडिट कराने का फैसला मदरसे में आग लगने की घटना में 10 वर्षीय लड़के की मौत के बाद किया गया है।

वहीं हादसे में मारे गए लड़के की पहचान त्राल के करमुल्ला गांव निवासी यासिर अहमद के रूप में हुई है। वहीं घायल छात्रों को बेहतरीन देखभाल की जा रही है।

उमर ने कहा कि पुलवामा जिले के त्राल में दार-उल-उलूम शाह हमदान में आग लगने की घटना में मदरसे में पढ़ने वाले एक लड़के की मौत हो गई। उमर ने कहा, "त्वरित कार्रवाई के बावजूद, हमने एक युवा लड़के को खो दिया। उसके परिवार के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं।" सीएम ने कहा कि तत्काल राहत मुहैया करा दी गई है और मेरा कार्यालय संपर्क में है।

सीएम उमर अब्दुल्ला ने कहा, "इलाके के सभी महत्वपूर्ण संस्थानों की अग्नि सुरक्षा जांच की जाएगी।" वहीं दूसरी तरफ सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए एसएमएचएस श्रीनगर भेज दिया गया है।

गौरतलब है कि त्राल में शनिवार रात 11.30 बजे दो मंजिला मदरसे में आग लग जाने से पूरी इमारत जलकर खाक हो गई। आग लगने से छात्रों का सामान, पुस्तकालय और मदरसा का अन्य सामान जल गया।

यह मदरसा त्राल बल्ला की घनी बस्तियों में स्थित है। हालांकि अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाओं के कर्मचारियों के अलावा स्थानीय लोगों की मदद से आग को आस-पास के घरों में फैलने से रोका गया। मामले में त्राल के स्थानीय लोगों ने आग की घटना की जांच की मांग की है। दूसरी तरफ पुलिस ने मामले जांच शुरू कर दी है।

इस बारे में अतिरिक्त जिला आयुक्त त्राल साजिद नकाश ने बताया कि प्रशासन ने आग के कारणों का पता लगाने के लिए जांच के आदेश दिए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत