न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जालोर: सुंधा माता मंदिर की सीढ़ियों पर बहा बारिश का पानी, 1 महिला की मौत, 4 लोग बहे, एक लापता

राजस्थान के जालोर में पिछले 24 घंटे में भारी बारिश दर्ज की गई, जहां पानी के तेज बहाव में पांच श्रद्धालु बह गए जिनमें से तीन लोगों को बहार निकाल लिया गया जबकि एक महिला की मौत हो गई और एक अन्य की तलाश जारी है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 25 Aug 2024 6:45:27

जालोर: सुंधा माता मंदिर की सीढ़ियों पर बहा बारिश का पानी, 1 महिला की मौत, 4 लोग बहे, एक लापता

जालोर। राजस्थान के जालोर में पिछले 24 घंटे में भारी बारिश दर्ज की गई, जहां पानी के तेज बहाव में पांच श्रद्धालु बह गए जिनमें से तीन लोगों को बहार निकाल लिया गया जबकि एक महिला की मौत हो गई और एक अन्य की तलाश जारी है। इस दौरान उदयपुर, धौलपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, कोटा, बारां, अजमेर, भीलवाड़ा, टोंक, जालोर, दौसा, सवाई माधोपुर और सिरोही जिलों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई।

पुलिस ने बताया कि यह घटना उस समय हुई जब जिले के जसवंतपुरा इलाके में सुंधा माता मंदिर की सीढ़ियों पर पहाड़ से पानी बहने लगा। इस घटना में मृतक लक्ष्मी देवी अहारी सहित पांच श्रद्धालु बह गए।

उन्होंने बताया कि तीन लोगों को पानी से बाहर निकाल लिया गया, जबकि एक अन्य लापता श्रद्धालु की तलाश की जा रही है।

मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी राजस्थान में सबसे अधिक बारिश दौसा में 144.0 मिमी और पश्चिमी राजस्थान के जालोर के रानीवाड़ा में 65 मिमी बारिश दर्ज की गई।

मौसम विभाग ने सोमवार तक कोटा, उदयपुर और जोधपुर संभाग के कई इलाकों में भारी बारिश का अनुमान जताया है। वहीं रविवार को कोटा, उदयपुर संभाग के कुछ जिलों में बहुत भारी बारिश (200 मिमी से अधिक) की प्रबल संभावना जताई गई है। विभाग के अनुसार 27 अगस्त से भारी बारिश की गतिविधियों में कमी आने की प्रबल संभावना है।

जयपुर मौसम विभाग की तरफ से आज 25 अगस्त को प्रदेश के बांसवाड़ा, डूंगरपुर, झालावाड़ और प्रतापगढ़ जिले में अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। जिसको लेकर रेड अलर्ट भी जारी किया गया है। इसके अलावा कोटा, राजसमंद, सिरोही, बारां, भीलवाड़ा, उदयपुर, जालौर, पाली बूंदी और चित्तौड़गढ़ जिले में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका