न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जैसलमेर में रातभर ब्लैकआउट और सुरक्षा अलर्ट, ड्रोन और आतिशबाजी पर पूरी तरह प्रतिबंध

जिला प्रशासन के निर्देश पर शुक्रवार शाम 6 बजे से शनिवार सुबह 6 बजे तक पूरे जैसलमेर जिले में पूर्ण ब्लैकआउट लागू रहेगा। पहले यह समय सीमा सुबह 4 बजे तक तय की गई थी, जिसे अब सुरक्षा कारणों के चलते दो घंटे बढ़ाया गया है। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस निर्देश का गंभीरता से पालन करें।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 09 May 2025 4:54:24

जैसलमेर में रातभर ब्लैकआउट और सुरक्षा अलर्ट, ड्रोन और आतिशबाजी पर पूरी तरह प्रतिबंध

जैसलमेर। जिला प्रशासन के निर्देश पर शुक्रवार शाम 6 बजे से शनिवार सुबह 6 बजे तक पूरे जैसलमेर जिले में पूर्ण ब्लैकआउट लागू रहेगा। पहले यह समय सीमा सुबह 4 बजे तक तय की गई थी, जिसे अब सुरक्षा कारणों के चलते दो घंटे बढ़ाया गया है। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस निर्देश का गंभीरता से पालन करें।

प्रशासन ने सभी घरों की लाइटें, बाहरी बल्ब, ट्यूबलाइट, सजावटी लाइटें आदि समय पर बंद करने और खिड़कियों को पूरी तरह से ढकने की सख्त हिदायत दी है, ताकि कोई भी रोशनी बाहर न जाए। साथ ही, डिफेंस क्षेत्र के पांच किलोमीटर दायरे में आमजन का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। यदि कोई व्यक्ति इन क्षेत्रों में अनावश्यक रूप से घूमता पाया जाता है, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इसके अलावा, रामगढ़-तनोट मार्ग पर यात्रा कर रहे लोगों को दोपहर 3 बजे तक ही सफर पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं, क्योंकि इसके बाद मार्ग पर पूर्ण प्रतिबंध लागू होगा।

ड्रोन और आतिशबाजी पर सख्त पाबंदी

जैसलमेर में बढ़ती सुरक्षा चिंताओं के चलते कलेक्टर प्रताप सिंह ने ड्रोन उड़ाने और आतिशबाजी करने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है। किसी भी प्रकार के UAV, ड्रोन कैमरा, हॉट एयर बैलून आदि की उड़ान पर रोक रहेगी। सभी ड्रोन उपकरणों को नजदीकी थानों में तत्काल जमा कराने के निर्देश दिए गए हैं। ये प्रतिबंध नागरिक क्षेत्रों पर लागू होंगे, जबकि सेना, अर्धसैनिक बल और पुलिस की रणनीतिक गतिविधियों को इससे छूट दी गई है।

पटाखों की बिक्री और उपयोग भी प्रतिबंधित

साथ ही, जिले में किसी भी प्रकार के पटाखों की खरीद, बिक्री और उपयोग पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। इन आदेशों का उल्लंघन करने पर भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 223 के अंतर्गत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हैं और अगले आदेश तक प्रभावी रहेंगे।

एडीएम परसाराम सैनी ने नागरिकों से अपील की है कि वे प्रशासन का सहयोग करें और इस सूचना को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं। प्रशासन का यह कदम सामूहिक सुरक्षा को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया गया है और सभी नागरिकों से सहयोग की अपेक्षा की गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?