न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर: इनकम टैक्स अधिकारी की गाड़ी पर 4 किलोमीटर तक बोनट पर लटका युवक, ड्राइवर गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपी कार ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही कार को जब्त कर लिया है। इस संबंध में पीड़ित युवक भूप सिंह के साथी सुरेश कुमार की ओर से पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 07 Jan 2025 1:55:07

जयपुर: इनकम टैक्स अधिकारी की गाड़ी पर 4 किलोमीटर तक बोनट पर लटका युवक, ड्राइवर गिरफ्तार

जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक इनकम टैक्स अधिकारी के ड्राइवर की ओर से एक युवक को बोनट पर लटकाकर गाड़ी का दौड़ाने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। मामला सोमवार शाम करीब साढ़े पांच बजे का है। पुलिस ने आरोपी कार ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही कार को जब्त कर लिया है। इस संबंध में पीड़ित युवक भूप सिंह के साथी सुरेश कुमार की ओर से पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

दावा किया जा रहा है कि कार इनकम टैक्स अधिकारी की थी। इस दौरान बोनट पर लटके युवक ने वीडियो बनाने की भी कोशिश की। आरोपी कार ड्राइवर ने कमिश्नरेट गेस्ट हाउस पर स्पीड कम की और युवक को गिराकर भाग गया।

पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर चालक को गिरफ्तार कर कार जब्त कर ली है।

थार को टक्कर भी मारी

पीड़ित युवक भूप सिंह के साथी सुरेश कुमार ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें बताया कि- ड्राइवर ने सोमवार शाम 5.40 बजे अंबेडकर सर्किल पर हमारी थार गाड़ी को मारी टक्कर मारी।

फिर कार को भगाकर रामबाग की तरफ ले गया। मुख्य सड़क पर जाम होने पर कार रामबाग पर रुकी। मेरा साथी भूप सिंह कार रुकते ही उस तरफ बढ़ा। आरोपी ड्राइवर किशन लाल कार को भगाने लगा।

भूप सिंह कार के बोनट पर लटक गया। वो रामबाग से लालकोठी होते हुआ फिर रामबाग और अशोक नगर थाना इलाके की तरफ कार दौड़ता रहा। इस दौरान मैं कार के पीछे रहा और पुलिस को कॉल किया।

युवक के हाथ में फ्रैक्चर

ज्योति नगर थाने की पीसीआर और अशोक नगर थाने की 112 ने भी कार का पीछा किया। ड्राइवर ने बोनट पर लटके हुए भूप सिंह को कमिश्नरेट के गेस्ट हाउस के पीछे पटक दिया। भूप सिंह के हाथ में फैक्चर आया। कार नंबर के आधार पर पुलिस ने ड्राइवर किशन लाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार किया है।

उसकी कार को भी जब्त किया गया है। जांच में सामने आया है कि यह कार इनकम टैक्स अधिकारी के यहां पर लगी हुई है। किशन लाल ने गिरफ्तारी के दौरान पुलिस को इनकम टैक्स अधिकारी के नाम से भी कई बार धमकाने का प्रयास किया। सीआई रमेश पारीक ने बताया- कार चालक शराब के नशे में था।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट