न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पहलगाम आतंकी हमले में शहीद जयपुर के सीए नीरज उधवानी को दी गई श्रद्धांजलि, नेता एकजुट

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में शहीद हुए सीए नीरज उधवानी की पार्थिव देह बुधवार रात जयपुर लाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। गुरुवार सुबह राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, डिप्टी सीएम दीया कुमारी, प्रेमचंद बैरवा सहित कई प्रमुख भाजपा और कांग्रेस नेताओं ने जयपुर के मालवीय नगर स्थित उनके निजी आवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 24 Apr 2025 7:56:51

पहलगाम आतंकी हमले में शहीद जयपुर के सीए नीरज उधवानी को दी गई श्रद्धांजलि, नेता एकजुट

जयपुर। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में शहीद हुए जयपुर के सीए नीरज उधवानी की पार्थिव देह बुधवार रात जयपुर लाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। गुरुवार सुबह राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, डिप्टी सीएम दीया कुमारी, प्रेमचंद बैरवा सहित कई प्रमुख भाजपा और कांग्रेस नेताओं ने जयपुर के मालवीय नगर स्थित उनके निजी आवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर नेताओं ने आतंकियों की कायरतापूर्ण हरकत की कड़ी निंदा की। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि इस हमले का बदला लिया जाएगा और आतंकियों को कड़ी सजा मिलेगी।

jaipur tribute,neeraj udhwani martyr,pahalgam attack,terrorist attack,tribute to martyr,jaipur political leaders,cm bhajanlal sharma statement,terrorist punishment,cowardly terrorist act.

सीएम ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह घटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है और इस कायराना हमले ने पूरे प्रदेश और देश में आक्रोश पैदा किया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि आतंकियों को सजा मिलेगी और देशभर में जनभावनाओं के अनुरूप कठोर कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा, "हमारे देश की जनता इस दुख की घड़ी में शहीद परिवार के साथ खड़ी है। हमारी सरकार जम्मू-कश्मीर में राजस्थान के पर्यटकों की सुरक्षित वापसी के लिए हर संभव कदम उठा रही है।"

jaipur tribute,neeraj udhwani martyr,pahalgam attack,terrorist attack,tribute to martyr,jaipur political leaders,cm bhajanlal sharma statement,terrorist punishment,cowardly terrorist act.

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने भी इस हमले को कायराना और दुखद बताते हुए शहीदों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस मामले पर लगातार बैठकें कर रहे हैं और ऐसे कृत्य का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

jaipur tribute,neeraj udhwani martyr,pahalgam attack,terrorist attack,tribute to martyr,jaipur political leaders,cm bhajanlal sharma statement,terrorist punishment,cowardly terrorist act.

देर रात जयपुर एयरपोर्ट पर नीरज उधवानी के पार्थिव शरीर को प्राप्त करने के लिए केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, उद्योग मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़, संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल सहित अन्य नेताओं और जयपुरवासियों ने उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की। उद्योग मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि जिस क्रूरता से बेगुनाहों को धर्म के आधार पर मारा गया, वह पूरी मानवता के लिए एक गहरी चोट है। सरकार इस कायरतापूर्ण कृत्य के खिलाफ सख्त कदम उठाएगी, जिससे दुनिया को यह संदेश मिले कि ऐसे हमलों का क्या परिणाम होता है।

jaipur tribute,neeraj udhwani martyr,pahalgam attack,terrorist attack,tribute to martyr,jaipur political leaders,cm bhajanlal sharma statement,terrorist punishment,cowardly terrorist act.

कांग्रेस नेताओं ने भी शहीद नीरज उधवानी के परिवार के साथ अपनी संवेदना व्यक्त की। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, विधायक रफीक खान सहित कई अन्य नेता मृतक के घर पहुंचे और परिवार को सांत्वना दी। डोटासरा ने कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरी कांग्रेस पार्टी शहीद के परिवार के साथ खड़ी है।


jaipur tribute,neeraj udhwani martyr,pahalgam attack,terrorist attack,tribute to martyr,jaipur political leaders,cm bhajanlal sharma statement,terrorist punishment,cowardly terrorist act. jaipur tribute,neeraj udhwani martyr,pahalgam attack,terrorist attack,tribute to martyr,jaipur political leaders,cm bhajanlal sharma statement,terrorist punishment,cowardly terrorist act.

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका