न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर टैंकर हादसा: PM ने की मुआवजे की घोषणा, प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख देने का ऐलान

जाते-जाते वर्ष 2024 राजस्थान वासियों को एक ऐसा जख्म दे गया है, जिसे भुलाने में न जाने कितना वक्त लगेगा।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 20 Dec 2024 1:42:54

जयपुर टैंकर हादसा: PM ने की मुआवजे की घोषणा, प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख देने का ऐलान

जयपुर। जाते-जाते वर्ष 2024 राजस्थान वासियों को एक ऐसा जख्म दे गया है, जिसे भुलाने में न जाने कितना वक्त लगेगा। बीतते समय के साथ लोगों के जहन से यह दुख हादसे की यादें धुंधला जाएंगी लेकिन इस हादसे ने जिन परिवारों को जिन्दगी भर का नासूर दिया है वह कभी नहीं भुला पाएंगे। आग से 70 प्रतिशत से अधिक झुलसे हुए लोग, यदि जीवित बच जाते हैं, तो ताउम्र स्वयं को देखते हुए अपनी आंखों के सामने इसे बार-बार घटते हुए देखेंगे। पीड़ित के साथ इसके दर्द का अहसास उनके परिजनों को भी पूरी उम्र नश्तर की तरह सीने में चुभता रहेगा।

हादसे को लेकर जनमानस ने गहरा दुख जताया है। भारत के प्रधानमंत्री और गृहमंत्री ने भी हादसे की जानकारी के बाद गहरा दुख व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने जयपुर-अजमेर हाइवे पर हुए हादसे में गहरा दुख जताते हुए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख देने का ऐलान किया है। जबकि घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता दी जाएगी।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने जयपुर में हुए सड़क हादसे पर दुख व्यक्त किया। अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि राजस्थान के जयपुर में हुआ सड़क हादसा अत्यंत दुःखद है। इस हादसे में अपना जीवन गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। इस संबंध में मुख्यमंत्री भजन लाल से बात हुई। स्थानीय प्रशासन घायलों को तुरंत उपचार प्रदान करने का काम कर रहा है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

उल्लेखनीय है कि घटना के बाद एक के बाद एक दर्जनों वाहनों को आग ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में कई छोटी- बड़ी गाड़ियों में भी आग लग गई। आग से दर्जनों लोगों के झुलसने की खबर है। इस हादसे में अब तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 39 घायलों को एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में हुए मौतों की पुष्टि जिला प्रशासन ने कर दी है। आग की घटना से हाईवे के किनारे एक पाइप फैक्ट्री भी जलकर राख हो गई। आग की घटना के बाद जोरदार धमाकों से इलाके में दहशत का माहौल बन गया। चारों तरफ आग की लपटें और धुआं ही धुआं नजर आ रहा था। पुलिस ने हाईवे पर ट्रैफिक को बंद कर दिया है। आग से झुलसे लोगों को रेस्क्यू करके अस्पताल पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। दमकल कर्मी आग को काबू करने के प्रयास में जुटे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट