न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर: हाईकोर्ट पहुंची निलंबित मेयर मुनेश गुर्जर, कहा - तथ्यों से परे जाकर निलंबन किया, 29 को सुनवाई

नगर निगम हेरिटेज की निलंबित मेयर मुनेश गुर्जर ने अपने निलंबन आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी है। याचिका में मुनेश द्वारा कहा गया है कि सरकार ने एक बार फिर उन्हें कानून से विपरीत व तथ्यों से परे जाकर निलंबित किया है। हाईकोर्ट मुनेश की याचिका पर 29 सितंबर को सुनवाई करेगा।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 26 Sep 2023 3:58:19

जयपुर: हाईकोर्ट पहुंची निलंबित मेयर मुनेश गुर्जर, कहा - तथ्यों से परे जाकर निलंबन किया, 29 को सुनवाई

जयपुर। नगर निगम हेरिटेज की निलंबित मेयर मुनेश गुर्जर ने अपने निलंबन आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी है। याचिका में मुनेश द्वारा कहा गया है कि सरकार ने एक बार फिर उन्हें कानून से विपरीत व तथ्यों से परे जाकर निलंबित किया है। हाईकोर्ट मुनेश की याचिका पर 29 सितंबर को सुनवाई करेगा।

स्वायत्त शासन विभाग ने 22 सितंबर को मुनेश गुर्जर को प्राइमरी इंक्वायरी रिपोर्ट के बाद निलंबित कर दिया था। इससे पहले भी 5 अगस्त को सरकार ने मुनेश गुर्जर को निलंबित किया था। पहले निलंबन पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी थी।

5 अगस्त को किया था निलंबित

सरकार ने इससे पहले मुनेश गुर्जर को 5 अगस्त को पद से निलंबित किया था। मुनेश के पति सुशील गुर्जर को 4 अगस्त को एसीबी ने रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार किया था। इसके बाद सरकार ने मुनेश को पद से निलंबित कर दिया। मुनेश गुर्जर ने सरकार के इस फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। 23 अगस्त को कोर्ट ने सरकार के निलंबन के आदेश पर रोक लगा दी थी। हाईकोर्ट के आदेश के अगले दिन यानी 24 अगस्त को मुनेश गुर्जर ने दोबारा मेयर का कार्यभार संभाला था।

मेयर रहते हुए न्यायिक जांच को कर सकती है प्रभावित

स्वायत्त शासन विभाग ने अपने निलंबन आदेश में कहा है कि मेयर हाउस पर ट्रैप की कार्रवाई के बाद विभाग द्वारा प्रकरण की जांच करवाई गई। इसमें मेयर को प्रथम दृष्ट्या दोषी माना गया है।

रिपोर्ट में कहा गया पट्टे के डॉक्यूमेंट्स का मेयर हाउस में पाया जाना, पट्टे के डॉक्यूमेंट लंबे समय से लंबित होना और मेयर के घर से 40 लाख रुपए कैश मिलना। इस बात को स्पष्ट करता है कि पट्टे जारी करने की एवज में रिश्वत मांगने और रिश्वत लेने में मेयर की स्पष्ट संलिप्तता है।

वहीं, मामले की न्यायिक जांच विधि विभाग में लंबित है। ऐसे में मुनेश गुर्जर के मेयर के पद पर बने रहने से लंबित न्यायिक जांच को प्रभावित करने की संभावना है।

पहले हाईकोर्ट ने लगाई थी निलंबन आदेश पर रोक

जयपुर नगर निगम हेरिटेज की मेयर मुनेश गुर्जर के पिछले निलंबन पर 23 अगस्त को हाईकोर्ट ने रोक लगा दी थी। जस्टिस इंद्रजीत सिंह की अदालत ने रोक लगाते हुए कहा था कि सरकार बिना प्राथमिक जांच किए मेयर का निलंबन नहीं कर सकती है।

इस निलंबन में सरकार ने जो कानूनी प्रक्रिया अपनाई है, वह पूरी तरह से गलत है। कोर्ट की रोक के बाद 24 अगस्त को मुनेश गुर्जर ने दोबारा पदभार संभाला था। वहीं सरकार ने 5 अगस्त के निलंबन आदेश को वापस ले लिया था।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट