न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर: शाहपुरा निवासी फौजी ने खुद को मारी गोली, सुसाइड नोट में लिखा लड़की टॉर्चर कर रही थी, पढ़े सुसाइड नोट

जयपुर शाहपुरा के रहने वाले एक फौजी ने खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। वो जम्मू कश्मीर के पुंछ में तैनात था। एक सुसाइड नोट भी मिला है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 08 Jan 2025 12:47:26

जयपुर: शाहपुरा निवासी फौजी ने खुद को मारी गोली, सुसाइड नोट में लिखा लड़की टॉर्चर कर रही थी, पढ़े सुसाइड नोट

जयपुर। जयपुर शाहपुरा के रहने वाले एक फौजी ने खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। वो जम्मू कश्मीर के पुंछ में तैनात था। एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें एक युवती के टॉर्चर से परेशान होकर आत्महत्या करने की बात लिखी है। शाहपुरा के अमरसर थाने की पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

डिप्टी शाहपुरा मुकेश चौधरी ने बताया- कृष्ण कुमार यादव (27) करीरी गांव, अमरसर शाहपुरा का रहने वाला था। वह जम्मू-कश्मीर में तैनात था। दो दिन पहले गन से खुद को गोली मार ली। उसके बाद पुंछ जिले की पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।

7 दिसंबर की शाम को पैतृक गांव अमरसर में जवान का शव आने पर परिजनों ने अंतिम संस्कार से इनकार कर दिया। परिजनों ने हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। पुलिस का कहना है कि कृष्ण कुमार (मृतक) का लिखा हुआ एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें उसने ब्लैकमेल कर टॉर्चर करने की बात लिखी है।

मेरा गलत वीडियो बनाया था


मृतक ने मरने से पहले लिखे अपने सुसाइड नोट में लिखा है कि, मैं कृष्णा यादव पूरे होश-ओ-हवास में यह बोल रहा हूं। मेरी मौत के जिम्मेदार यह लोग हैं। लड़के का नाम विकास है। पिता का नाम मालीराम चौखीधानी का बताता है। लड़की निशा (बदला हुआ नाम) जिसके पिता की चाय की दुकान है। ये लड़का उनकी बुआ की लड़की का दामाद है। लड़का इस लड़की के साथ मिलकर गलत काम करता है। आज से 2 साल पहले मेरे दोस्तों के साथ यह लड़का घूमने के लिए जीणमाता (सीकर) आया था। इसके बाद जब मेरे से यह दोबारा मिला तो अपने दोस्तों के साथ अपने रूम पर ले गया। खाने में कुछ मिलाकर खिलाया था। इसके बाद मुझे होश नहीं रहा। इन लोगों ने पहले से ही प्लान बना रखा था। मेरा गलत वीडियो बनाकर रख लिया।

लड़के और लड़की ने ब्लैकमेल कर 15 लाख रुपए लिए


आज मेरी इस दशा के जिम्मेदार ये लोग हैं। ब्लैकमेल कर-करके लड़के और लड़की ने 15 लाख से भी ज्यादा रुपए ले लिए। मैं अपनी नौकरी के कारण पुलिस केस नहीं कर पाया। इसकी वजह से आज इस दशा में पहुंच गया। मेरे पास और कोई चारा नहीं था। पुलिस से भी मेरी यही रिक्वेस्ट है, इन लोगों को नहीं छोड़े। जब इनको पैसे के लिए बोलता हूं, मरने की धमकी देकर मेरे को ही फंसाने की बात बोलते हैं। इन लोगों की वजह से आज मैं अपने परिवार को छोड़कर जा रहा हूं। लड़की को चौमूं कोचिंग फीस के लिए 24 हजार, 14 हजार कोचिंग फीस के लिए और 60 हजार डी फार्मा के लिए खाते और ई-मित्र में दिए। 8 लाख रुपए मकान के नाम करके बोला लोन करके दे देंगे। मकान के नाम से जो पैसा लिए वह भी तो लड़का इस लड़की से लेता रहा। जब इसके घरवालों को बताया तो बोले- यह तो कुछ नहीं दी।

पैसे के लिए दबाव बनाते थे

यह लड़की दो सिम रखती थी, जिसमें एक सिम को मेरे अपने मोबाइल से लिंक करके इनका डाटा निकाल लिया था। पैसे के लिए जबरदस्ती मुझसे बात करने का दावा बनाते थे। इनकी वजह से आज मैं अपने परिवार को छोड़कर जा रहा हूं।

यह लड़की चौमूं रूम पर रहती थी। जहां से यह होटल में गलत काम (कॉल गर्ल) करती थी। इन लोगों ने वीडियो का डर दिखाकर 15 लाख से भी ज्यादा रुपए ले लिए। मैं अपनी इज्जत के लिए ये लोग जो भी बोलते रहे, मैं वैसा ही करता रहा।पहले मेरे से पैसे वन टाइम क्यू आर कोड पर लेते थे, जो दोबारा नहीं खुलता था। इसका मैं रिकॉर्ड रख सकूं। मैं जितना पैसा इनको कोड पर किया हूं सभी का स्क्रीन शॉट डालकर जा रहा हूं। यह क्यू आर कोड रिकॉर्ड रखकर पुलिस को देने की बात की तो यह लोग मेरे से कैश लेना शुरू कर दिए।

मैं अपनी सैलरी के अलावा लोन लेकर पैसा इनको देता रहा। लड़की के घरवाले भी इनके साथ मिले हुए हैं। एक साथ 3 लाख रुपए कैश लेकर इसने मकान बनवाया था, जो अब लेने के लिए बोला तो बोला क्या रिकॉर्ड है पैसे का। इसके बाद मैंने भी इनका कुछ वीडियो बना लिया। इन लोगों के 6 महीने का कॉल रिकॉर्ड भी में डालकर जा रहा हूं। ये लड़की ने मुझे क्यूआर कोड भेजी थी। लड़का अपने मोबाइल से नहीं भेजा था। लड़की ने बाद में नंबर बदल दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका