न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर: भाजपा मुख्यालय के बाहर विरोध करते आप कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज

इस दौरान आप कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प हो गई। पुलिस ने भाजपा कार्यालय में घुसने की कोशिश कर रहे कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया और कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 22 Mar 2024 7:01:18

जयपुर: भाजपा मुख्यालय के बाहर विरोध करते आप कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज

जयपुर। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद देशभर में केंद्र की मोदी सरकार और भाजपा के खिलाफ सड़क पर संग्राम देखने को मिल रहा है। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच खींचतान साफ दिख रही है। आप कार्यकर्ता मोदी सरकार और भाजपा के खिलाफ नारेबाजी कर रहे है। शुक्रवार दोपहर राजस्थान की राजधानी जयपुर में भी ऐसा ही कुछ नजारा देखने को मिला, जब आप कार्यकर्ता जयपुर में भाजपा कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे।

इस दौरान आप कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प हो गई। पुलिस ने भाजपा कार्यालय में घुसने की कोशिश कर रहे कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया और कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। जानकारी के मुताबिक जयपुर में भाजपा कार्यालय के बाहर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन उस वक्त हिंसक हो गया, जब प्रदर्शनकारियों ने जबरन भाजपा ऑफिस में घुसने का प्रयास किया।

पुलिस ने पहले से ही आप कार्यकताओं को रोकने के लिए बैरिकेड्स लगाए थे। आप के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए राजस्थान भाजपा प्रदेश कार्यालय को छावनी में तब्दील किया गया। इसके बावजूद आप कार्यकर्ताओं ने पुलिस सुरक्षा में सेंध लगाते हुए भाजपा मुख्यालय में घुसने की कोशिश की। ऐसे में बेकाबू कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। लाठीचार्ज में कई कार्यकर्ताओं के चोटिल होने की खबर है। पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को तितर-बितर कर दिया। साथ ही कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया।

jaipur: police lathicharged aap workers protesting outside bjp headquarters

मुख्यमंत्री भजनलाल ले रहे थे बैठक

खास बात ये रही कि जब आप कार्यकर्ता विरोध-प्रदर्शन कर रहे थे, उस वक्त सीएम भजनलाल शर्मा बीजेपी कार्यालय के अंदर मीटिंग ले रहे थे। ऐसे में पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। पुलिस अधिकारियों ने स्थिति को कंट्रोल करने के लिए लाठीचार्ज किया। साथ ही नारेबाजी कर रहे कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। पुलिस हिरासत में लिए गए कार्यकर्ताओं को गाड़ी में बिठाकर थाने ले गई।

गौरतलब है कि दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में गुरुवार देर शाम प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया था। सीएम केजरीवाल ने पूरी रात ईडी के लॉकअप में बिताई है। लेकिन, केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद से ही पार्टी कार्यकर्ता काफी नाराज हैं। ऐसे में सुबह से ही देशभर में मोदी सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट