न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर: नगर-कीर्तन में घुसी तेज गति से आ रही थार, मचा हड़कंप, 4 लोग घायल, नाबालिग ड्राइवर गिरफ्तार

राजस्थान के जयपुर के राजापार्क इलाके में पंचवटी सर्किल के पास गुरुवार रात को एक नगर कीर्तन के दौरान हादसा हो गया। पुलिस के मुताबिक, नगर कीर्तन के बीच तेज गति से आती एक थार कार (RJ45-CX0109) को रुकने का इशारा किया गया।

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Fri, 03 Jan 2025 9:30:30

जयपुर: नगर-कीर्तन में घुसी तेज गति से आ रही थार, मचा हड़कंप, 4  लोग घायल, नाबालिग ड्राइवर गिरफ्तार

राजस्थान के जयपुर के राजापार्क इलाके में पंचवटी सर्किल के पास गुरुवार रात को एक नगर कीर्तन के दौरान हादसा हो गया। पुलिस के मुताबिक, नगर कीर्तन के बीच तेज गति से आती एक थार कार (RJ45-CX0109) को रुकने का इशारा किया गया। लेकिन नाबालिग ड्राइवर ने कार की रफ्तार तेज कर दी, जिससे कई लोगों को टक्कर लगी। इसके बाद भी ड्राइवर ने गाड़ी नहीं रोकी। करीब 100 मीटर आगे भीड़ ने कार को घेरकर रुकवाया। थार के रुकते ही उसमें से चार लड़के बाहर निकले और भागने लगे। हालांकि, गुस्साई भीड़ ने ड्राइवर को पकड़ लिया, लेकिन तीन अन्य लड़के फरार होने में सफल रहे। घटना से नाराज लोगों ने थार गाड़ी में तोड़फोड़ की। पुलिस ने आरोपी ड्राइवर के खिलाफ राजकार्य में बाधा डालने और दुर्घटना करने का केस दर्ज किया है। ड्राइवर के पिता पुलिस लाइन में पोस्टेड हैं।

नगर कीर्तन में 300 लोग थे शामिल

सेठी कॉलोनी गुरुद्वारे से गुरु गोविंद सिंह पार्क तक निकाले जा रहे नगर कीर्तन में लगभग 300 लोग शामिल थे। हादसे में गुरमीत सिंह (45), एक महिला और एक बच्ची सहित कुल चार लोग घायल हो गए। घटना के बाद सिख समुदाय के लोगों ने पंचवटी सर्किल पर जाम लगा दिया और आदर्श नगर थाने का घेराव किया। पुलिस अधिकारियों ने नाबालिग ड्राइवर को हिरासत में लेने और एफआईआर दर्ज करने का आश्वासन देकर मामला शांत कराया।

चार बार ओवरस्पीडिंग का चालान

नगर कीर्तन में जिस थार (RJ45-CX0109) से टक्कर मारी गई उसका साल 2024 में चार बार ओवरस्पीडिंग का चालान बना था। इसमें 3 दिसंबर 2024 को दिल्ली के सराय काले खां में हुए फाइन भी शामिल था। इससे पहले सितंबर और मार्च में भी गाड़ी ओवरस्पीडिंग में पकड़ी गई। मार्च-2024 में तो चार बार तेज स्पीड का चालान बना। ये थार एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के नाम पर रजिस्टर्ड है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट