न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर: युवती को कार से रौंदने वाला गिरफ्तार, गैंगस्टर ऋतिक बॉक्सर से जुड़े हो सकते हैं तार

मंगलवार तड़के अपनी कार से दो व्यक्तियों को कुचलने वाले मंगेश अरोड़ा को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि गिरफ्तारी कहाँ से हुई है इसका खुलासा नहीं किया गया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 27 Dec 2023 10:49:08

जयपुर: युवती को कार से रौंदने वाला गिरफ्तार, गैंगस्टर ऋतिक बॉक्सर से जुड़े हो सकते हैं तार

जयपुर। मंगलवार तड़के अपनी कार से दो व्यक्तियों को कुचलने वाले मंगेश अरोड़ा को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि गिरफ्तारी कहाँ से हुई है इसका खुलासा नहीं किया गया है। वहीं, घटना का एक और वीडियो फुटेज सामने आया है। इसमें आरोपी युवती और उसके दोस्त को एसयूवी से रौंदता हुआ दिख रहा है। जिन दो व्यक्तियों पर मंगेश ने कार चढ़ाई थी, वे उसके दोस्त हैं, जिनमें एक युवती शामिल थी। युवती की मौत हो गई और युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। पुलिस को आशंका है कि मंगेश का सम्बन्ध गैंगस्टर ऋतिक बॉक्सर से हो सकता है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, मंगेश अरोड़ा का जयपुर के मानसरोवर में एक बड़ा परिधान शोरूम है। उससे जी-क्लब में हुई गोलीबारी के मामले में भी पूछताछ की गई थी।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जयपुर की एक इवेंट फर्म में काम करने वाली उमा सुथार और उसका पार्टनर राजकुमार जाट सोमवार देर रात होटल एवरलैंड गए थे। रेस्टोरेंट में राजकुमार के परिचित मंगेश अरोड़ा और उनकी महिला मित्र भी थीं।

मंगेश नशे में था। उसने उमा के साथ दुर्व्यवहार किया और राजकुमार ने उसे रोका। मंगलवार तड़के जब उमा ने घर जाने के लिए कैब बुक की तो मंगेश ने फिर से दुर्व्यवहार किया और बेसबॉल बैट से कैब का शीशा तोड़ दिया। इसके बाद मंगेश ने उमा और राजकुमार के ऊपर कार चढ़ा दी जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस अधिकारी दलबीर सिंह के मुताबिक, ''इलाज के दौरान उमा सुथार की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त राजकुमार जाट गंभीर रूप से घायल हो गया। झुंझुनू के रहने वाले राजकुमार जाट ने जवाहर सर्किल थाने में हरियाणा के मंगेश के खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कराया है। राजकुमार ने अपनी शिकायत में कहा है कि आरोपियों ने रात 12 बजे तक शराब पी। पुलिस रेस्तरां के पास लगे सीसीटीवी फुटेज देख रही है।

एवरलैंड होटल के सामने रेस्तरां के सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि मंगेश ने होटल के सामने खड़ी कार को स्टार्ट किया और उसे रिवर्स किया। फिर उसने तेज गति से उमा और राजकुमार के ऊपर से कार चला दी।

अधिकारियों ने बताया कि उमा मध्य प्रदेश के नीमच की रहने वाली थी और जयपुर में इवेंट कंपनी में काम करती थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट