न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान: जयपुर सेंट्रल जेल में सुरक्षा चूक, गश्त के दौरान मिला मोबाइल, चार्जर और ईयरफोन

राजस्थान के जयपुर सेंट्रल जेल में सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई है, जहां गश्त के दौरान मोबाइल फोन, चार्जर और ईयरफोन मिले। जेल प्रशासन ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है और पुलिस भी इसकी जांच कर रही है। इस घटना से जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 06 May 2025 4:12:14

राजस्थान: जयपुर सेंट्रल जेल में सुरक्षा चूक, गश्त के दौरान मिला मोबाइल, चार्जर और ईयरफोन

राजस्थान की सबसे कड़ी सुरक्षा वाली जेलों में से एक, जयपुर की सेंट्रल जेल में सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है। जेल परिसर में एक बार फिर मोबाइल फोन, चार्जर और ईयरफोन मिलने से जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है, जिससे जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

जयपुर सेंट्रल जेल में मिला मोबाइल


जयपुर सेंट्रल जेल के परिसर में मिले मोबाइल फोन के साथ चार्जिंग केबल, चार्जर और ईयरफोन भी बरामद हुए हैं। इन सभी वस्तुओं को जेल प्रहरियों ने जब्त कर लिया है। इस मामले को लेकर जेल प्रशासन ने जयपुर के लालकोठी थाने में अज्ञात कैदी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जेल प्रहरी की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज


लालकोठी थानाधिकारी ने बताया कि जयपुर सेंट्रल जेल के प्रहरी की रिपोर्ट पर थाने में प्रिजनर्स एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले की जांच की जा रही है और पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

गश्त के दौरान मिली थीं मोबाइल और अन्य वस्तुएं

लालकोठी थाना पुलिस ने बताया कि नियमित गश्त के दौरान मोबाइल फोन, चार्जिंग केबल और ईयरफोन लावारिस अवस्था में मिले थे, जिन्हें जब्त कर लिया गया। जेल कर्मचारियों ने गश्त के दौरान सफेद रंग की चार डाटा केबल, एक काले रंग की डाटा केबल, दो ईयरफोन, तीन सफेद रंग के चार्जर और एक मोबाइल (बैटरी सहित) बरामद किया।

अजमेर की जेल से भी मिला था मोबाइल

गौरतलब है कि इससे पहले 22 अप्रैल को अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल के वार्ड नंबर 4 में बंद एक विचाराधीन बंदी की कोठरी से मोबाइल फोन, दो सिम कार्ड, चार्जर और डाटा केबल बरामद किया गया था, जो सुरक्षा में बड़ी चूक का संकेत था।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
₹2 करोड़ का फ्लैट बेच FD में लगाए पैसे, अब हर महीने औसतन मिल रहा ₹1.08 लाख ब्याज, समझे पूरी गणित
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
'रामायण' के सेट पर राहा संग दिखे रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं अनदेखी BTS तस्वीरें
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सालभर स्वाद का मजा देगा घर का बना आंवले का अचार, जानें सही रेसिपी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका