- 40°C तापमान, 15000 फीट की ऊंचाई... गणतंत्र दिवस पर देखिए हमारे ITBP जवानों का जोश
By: Pinki Wed, 26 Jan 2022 09:38:31
भारत 26 जनवरी 2022 यानी आज अपना 73वां गणतंत्र दिवस (Republic Day 2022) मना रहा है। 1950 में इस दिन देश का संविधान लागू किया गया था। गणतंत्र दिवस के मौके पर पहाड़ से मैदान तक देशवासियों का जोश हाई नजर आ रहा है। जहां दिल्ली के राजपथ पर परेड में भारत की सांस्कृतिक छवि और भारतीय सेनाओं का शौर्य दिखेगा तो वहीं, लद्दाख में 15000 फीट की ऊंचाई पर तैनात जवानों का भी जोश हाई नजर आया। ITBP के इन हिमवीरों ने - 40°C तापमान और 15000 फीट की ऊंचाई पर तिरंगा लहराया।
Indo-Tibetan Border Police (ITBP) personnel celebrate #RepublicDay at 15,000 feet altitude in -40 degree Celsius temperature in Ladakh. pic.twitter.com/WxcpTiC0Rr
— ANI (@ANI) January 26, 2022
उत्तराखंड में ITBP के जवानों ने -30°C तापमान पर 14,000 फीट ऊंची चोटी पर तिरंगा फहराया। ये जवान शरीर गला देने वाली सर्दी में भी दिन रात तैनात रहकर देश की सीमाओं की रक्षा में लगे हैं।
#WATCH | Indo-Tibetan Border Police (ITBP) personnel celebrate #RepublicDay at 14,000 feet altitude in -30 degree Celsius temperature in Uttarakhand. pic.twitter.com/sPPJHqzr1u
— ANI (@ANI) January 26, 2022
आई़टीबीपी के जवानों ने हिमाचल प्रदेश में Republic Day पर 16000 फीट की ऊंचाई पर तिरंगा फहराया।
Indo-Tibetan Border Police (ITBP) personnel celebrate #RepublicDay at 16,000 feet in Himachal Pradesh, braving the harsh winter conditions. pic.twitter.com/DjDbLdNCaw
— ANI (@ANI) January 26, 2022
ये भी पढ़े :
# Republic Day 2022 : घोड़ों पर सवार काफिले के साथ 10:23 पर राजपथ पर पहुचेंगे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद