न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आदिवासी बेटी ने किए रामलला के दर्शन, कांग्रेस ने की शुद्धिकरण की बात: मोदी

कुछ दिनों पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अयोध्या में रामलला के दर्शन करने गई थी। उन्होंने मंदिर के गर्भगृह में जाकर पूजा-अर्चना की और उन्होंने देश के कल्याण के लिए रामलला से आशीर्वाद मांगा।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 11 May 2024 6:13:38

आदिवासी बेटी ने किए रामलला के दर्शन, कांग्रेस ने की शुद्धिकरण की बात: मोदी

नई दिल्ली। ओडिशा के बरगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस नेता नाना पटोले के राम मंदिर का शुद्धिकरण करने वाले बयान को लेकर करारा जवाब दिया। उन्होंने कांग्रेस पार्टी को निशाने पर लेते हुए कहा कि कुछ दिनों पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अयोध्या में रामलला के दर्शन करने गई थी। उन्होंने मंदिर के गर्भगृह में जाकर पूजा-अर्चना की और उन्होंने देश के कल्याण के लिए रामलला से आशीर्वाद मांगा। एक आदिवासी बेटी और देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रामलला के दर्शन करके आई, तो उसके दूसरे दिन कांग्रेस पार्टी के एक बड़े नेता ने घोषणा की कि अब हम राम मंदिर गंगाजल से धोकर इसका शुद्धिकरण करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि ये देश का, आदिवासी समाज का और माताओं-बहनों का अपमान है। ऐसे लोगों को भारत की राजनीति में रहने का हक नहीं है। अब मैं चाहता हूं कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अपमान करने वाली कांग्रेस की लोकसभा या विधानसभा चुनाव में सभी सीटों पर जमानत जब्त होनी चाहिए।

दरअसल, महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने राम मंदिर को लेकर एक विवादित टिप्पणी की। नाना पटोले ने कहा था कि कांग्रेस पार्टी और इंडिया गठबंधन की सरकार आएगी तो राम मंदिर का शुद्धिकरण किया जाएगा, चारों शंकराचार्यों को बुलाकर राम मंदिर में विधिवत पूजा कराई जाएगी। मंदिर परिसर में भगवान राम का दरबार भी बनेगा।

कांग्रेस नेता के इस बयान पर शनिवार को पीएम मोदी ने ओडिशा की रैली में जिक्र करते हुए कांग्रेस को जमकर खरी-खरी सुनाई। पीएम मोदी ने कहा, "बड़ी जिम्मेदारी और बहुत ही विश्वास के साथ, जनता जर्नादन ने जो आशीर्वाद दिया है, उस आशीर्वाद के भरोसे सब साफ दिखा रहा है कि 4 जून को एनडीए का 400 पार करना पक्का हो चुका है। इतना ही नहीं कांग्रेस पार्टी इस बार विपक्ष भी बन नहीं पाएगी। उसके लिए उनके शहजादे की उम्र से भी कम सीटें मिलने वाली हैं।

उन्होंने राज्य की बीजेडी सरकार पर आगे कहा कि आज सुबह ही मैंने जगन्नाथ मंदिर के प्रबंधन से जुड़ा एक संवेदनशील विषय देश और ओडिशा के सामने रखा है। जगन्नाथ जी मंदिर के श्री रत्न भंडार की चाबियां पिछले 6 साल से गायब हैं। श्री रत्न भंडार में अकूत धन-दौलत है। लेकिन, उसकी सही स्थिति सामने नहीं आ रही है। ओडिशा सरकार श्री रत्न भंडार की जांच रिपोर्ट को सामने नहीं आने दे रही है। आखिर ओडिशा सरकार किसका हित साध रही है ?

पीएम मोदी ने कहा कि यहां बरगढ़ में किसानों के खाते में किसान सम्मान निधि के 400 करोड़ रुपए पहुंचे हैं। लेकिन दुर्भाग्य है कि बीजेडी सरकार आपको धोखा देने का कोई मौका नहीं छोड़ रही है। यहां 2,200 रुपये के आसपास धान का समर्थन मूल्य है, लेकिन किसान को 1,600 रुपये के आसपास ही मिलते हैं। बाकी पैसा बीजेडी के बिचौलियों की जेब में चला जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत