न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

केजरीवाल के दावे के बाद बोले अमित शाह, तीसरी बार PM बनेंगे नरेंद्र मोदी

अरविंद केजरीवाल ने आज दावा किया था कि अगर 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा जीत भी गई तो पीएम मोदी अगले साल तक ही प्रधानमंत्री रहेंगे।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 11 May 2024 6:13:27

केजरीवाल के दावे के बाद बोले अमित शाह, तीसरी बार PM बनेंगे नरेंद्र मोदी

हैदराबाद। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सनसनीखेज दावे का जवाब खुद गृहमंत्री अमित शाह ने यह कहते हुए दिया कि भाजपा का संविधान यह नहीं कहता कि 75 की उम्र के बाद पार्टी का कोई नेता प्रधानमंत्री नहीं बन सकता। नरेंद्र मोदी ही चुनाव जीत कर तीसरी बार भाजपा की तरफ से प्रधानमंत्री बनेंगे। अरविंद केजरीवाल ने आज दावा किया था कि अगर 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा जीत भी गई तो पीएम मोदी अगले साल तक ही प्रधानमंत्री रहेंगे। केजरीवाल ने कहा था कि पीएम मोदी ने खुद यह नियम बनाया है कि उनकी पार्टी में कोई भी 75 साल के बाद सक्रिय राजनीति में नहीं रहेगा। इस बार अगर भाजपा चुनाव जीत गई तो पीएम मोदी अगले साल 75 साल के हो जाएंगे और फिर अमित शाह को प्रधानमंत्री बना देंगे।

तेलंगाना के हैदराबाद में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान शनिवार (11 मई) को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा। अमित शाह ने कहा, ''मैं अरविंद केजरीवाल और इंडी एलायंस को कह देता हूं कि पीएम नरेन्द्र मोदी 75 साल के होने की आपको खुश होने की जरूरत नहीं। भाजपा के संविधान में नहीं लिखा है कि पीएम मोदी प्रधानमंत्री नहीं बन सकते, वो फिर प्रधानमंत्री बनेंगे और टर्म पूरा करेंगे।''

इस दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि हम कभी भी पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर पीओके पर से अपना अधिकार जाने नहीं देंगे और पीओके हमारा हिस्सा है।

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि तीन चरणों के परिणाम हमें बता रहे हैं कि एनडीए 200 सीटों से अधिक जीत रहा है और हमें चौथे चरण में और अधिक समर्थन मिलने जा रहा है। उन्होंने कहा कि दक्षिण के अधिकतर राज्यों में हम सबसे बड़ा दल बनेंगे और तेलंगाना में हम दस सीटों से ज्यादा सीट जीतेंगे। हम तेजी से 400 सीटों की ओर बढ़ रहे हैं और हम 400 से अधिक सीट जीतेंगे। भाजपा मजबूती से आगे बढ़ रही है।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि एक तरफ ऐसा है जो चुनाव के बाद थाईलैंड छुट्टी मनाने जाते हैं और दूसरी तरफ मोदी जी हैं जो दिवाली के दिन भी सरहद पर जवानों के साथ दिवाली मनाते हैं। कांग्रेस ने बार-बार राहुलयान को लॉन्च किया है, अबतक करीब 20 बार उनको लॉन्च कर दिया गया है और अब 21वीं बार उनको लॉन्च किया जा रहा है लेकिन यह राहुलयान लॉन्च नहीं हो पा रहा है।

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि चौथा चरण एनडीए के लिए बहुत अच्छा है. तीनों चरणों से अधिक सफलता हमें चौथे चरण में मिलेगी। चौथे चरण में आंध्र प्रदेश और तेलंगाना का भी मतदान है। जहां दोनों राज्यों में एनडीए और बीजेपी पूरी तरह से सफाई करने जा रही है। अमित शाह ने कहा कि जब 4 जून को परिणाम आएंगे तो दक्षिण भारत के कर्नाटक, आंध्र प्रदेश,तेलंगाना, तमिलनाडु और केरल में बीजेपी सबसे बड़ा दल बनकर उभरेगा। तेलंगाना में बीजेपी 10 से ज्यादा सीटें जीतकर आएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत