न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : छठी मैरिज एनिवर्सरी पर नेहा और अंगद ने ऐसे किया विश, तमन्ना ने किया खराब आदतों का खुलासा

एक्ट्रेस नेहा धूपिया और एक्टर अंगद बेदी आज शुक्रवार (10 मई) को अपनी शादी की छठी सालगिरह का जश्न मना रहे हैं। इस...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 10 May 2024 8:33:52

2 News : छठी मैरिज एनिवर्सरी पर नेहा और अंगद ने ऐसे किया विश, तमन्ना ने किया खराब आदतों का खुलासा

एक्ट्रेस नेहा धूपिया और एक्टर अंगद बेदी आज शुक्रवार (10 मई) को अपनी शादी की छठी सालगिरह का जश्न मना रहे हैं। इस मौके पर नेहा ने बड़े ही फन लविंग स्टाइल में अंगद को एनिवर्सरी विश की है। नेहा ने इंस्टाग्राम हैंडल पर पति के साथ एक के बाद एक कई अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं। साथ ही एक नोट लिख अंगद पर प्यार बरसाया है।

नेहा ने लिखा, “मेरे जीवन के प्यार के लिए...देखो हम कितनी दूर आ गए हैं...फ्रेंडशिप, फाइट्स और ओपन वाटर में फ्री स्टाइल स्विमिंग के जरिए...हंसी, जीत और हार के बीच...इंपल्सिव ट्रैवल, अनप्लानेड डेट्स एंड नाइट्स और देर रात से लेकर सुबह तक चैटिंग...क्रेजी वर्कआउट, मिडनाइट स्नैकिंग, आपकी चिढ़ाने वाली फोन की आदतें...और एक ही मैच और फिल्म को बार-बार देखने की आपकी आदत...हमारे खूबसूरत, एडोरेबल बच्चों के माध्यम से और इस एडवेंचरस लाइफ के बीच...मैं ये सारी चीजें आपके और बस आपके साथ बार-बार करना चाहती हूं! हमारे 6 साल...हैप्पी एनिवर्सरी माय लव।”

अंगद ने भी नेहा के साथ शादी की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं और यूनीक स्टाइल में उन्हें विश किया। अंगद ने लिखा, “हैप्पी एनिवर्सरी माय लव। अगर भगवान है...तो बस बचा ले मेनू।” बता दें कि नेहा और अंगद ने साल 2018 में शादी की थी। नेहा शादी के समय प्रेग्नेंट थीं और इस वजह से उन्हें काफी आलोचना भी झेलनी पड़ी थी। शादी के कुछ महीनों के बाद नेहा ने बेटी मेहर को जन्म दिया। इसके बाद साल 2021 में नेहा ने एक बेटे गुरिक का स्वागत किया।

तमन्ना भाटिया ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया मीम

एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के साथ बॉलीवुड में भी फैंस का दिल जीतने में सफल रही हैं। वह दोनों जगह फिल्मों में नजर आती हैं। इस बीच तमन्ना ने एक मीम के जरिये अपनी खराब आदतों के बारे में बताया। तमन्ना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक मीम शेयर किया, जिसमें कहा गया, “मेरी खराब आदत है कि मैं सभी को कहती हूं कि मैं हमेशा किसी भी चीज के लिए तैयार हूं, लेकिन असल में मैं रात 8 बजे के बाद कहीं जाना या कुछ करना पसंद नहीं करती।

अगर मैं किसी से मिल रही हूं तो खाना होना चाहिए और पार्किंग की सुविधा होनी चाहिए, लेकिन यह सब मेरे मूड और थकान पर निर्भर करता है।” तमन्ना ने इस स्टोरी में एक स्टिकर भी ऐड किया, जिसमें एक लड़की सहमति में सिर हिला रही है। तमन्ना की पर्सनल लाइफ पर नजर डालें तो लंबे समय से उनके एक्टर विजय वर्मा के साथ अफेयर के चर्चे हैं।

दोनों को कई दफा साथ में देखा गया है। वर्कफ्रंट देखें तो तमन्ना की हाल ही में 'अरनमनई 4' रिलीज हुई है, जिसे सुंदर सी ने डायरेक्ट किया है। तमन्ना की अगली फिल्म 'ओडेला 2' है, जो तेलुगु भाषा में सुपरनैचुरल थ्रिलर मूवी है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष