न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : भाभी आलिया के मेट गाला लुक पर फिदा हुईं करीना, जब खुल गई थीं एक्ट्रेस की साड़ी की प्लेट्स...

एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने हाल में न्यूयॉर्क में आयोजित प्रतिष्ठित मेट गाला 2024 में शिरकत की थी। फैशन डिजाइनर सब्यासाची मुखर्जी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 10 May 2024 7:50:04

2 News : भाभी आलिया के मेट गाला लुक पर फिदा हुईं करीना, जब खुल गई थीं एक्ट्रेस की साड़ी की प्लेट्स...

एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने हाल में न्यूयॉर्क में आयोजित प्रतिष्ठित मेट गाला 2024 में शिरकत की थी। फैशन डिजाइनर सब्यासाची मुखर्जी की डिजाइनर साड़ी में आलिया रेड कार्पेट पर वॉक करती नजर आई थीं। फ्लोरल साड़ी में आलिया बेहद सुंदर लग रही थीं। आलिया की खूबसूरती और उनके आइकॉनिक लुक पर उनकी ननद एक्ट्रेस करीना कपूर खान भी फिदा हो गई हैं। करीना ने भाभी की तस्वीरों पर अपना प्यार बरसाया है।

आलिया ने हाल ही में अपने दूसरे मेट गाला की फोटो साझा की थीं। अब करीना ने इस पोस्ट पर रिएक्शन दी है। उन्होंने इंद्रधनुष, लाल दिल और मुस्कुराते चेहरे वाले इमोजी के साथ कमेंट किया, “आलिया द बेस्टेस्ट।” बता दें कि आलिया और करीना के बीच बहुत मजबूत बोंडिंग है। दोनों अक्सर एक-दूसरे के प्रति प्यार जाहिर करती दिखती हैं। काजोल की बहन एक्ट्रेस तनिषा मुखर्जी ने भी आलिया की तारीफ करते हुए कहा कि वह एकदम राजकुमारी की तरह लग रही थीं।

इसी पोस्ट पर आलिया की मां सोनी राजदान ने भी बिटिया पर खूब प्यार उड़ेला। इतना ही नहीं आलिया की सास नीतू कपूर ने भी उनकी तारीफ में कशीदे गढ़ दिए। बता दें आलिया गुरुवार को मुंबई लौट आई हैं। बता दें कि मेट गाला में आलिया ने जो मिंट ग्रीन कलर की साड़ी कैरी की थी उसे बनाने में शिल्पकारों, कढ़ाई करने वालों, कलाकारों और रंगरेजों सहित 163 व्यक्तियों ने अपना योगदान दिया। इसे बनाने में कुल 1965 घंटे लगे।

आलिया भट्ट ने बीटीएस वीडियो शेयर कर बताया पहली बार साड़ी पहनने का किस्सा

आलिया ने मेट गाला का बिहाइंड द सीन (BTS) वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने दिखाया है कि वह इवेंट के लिए कैसे तैयार हुई थी। इस वीडियो में वह अपने मेकअप आर्टिस्ट के बारे में भी दिलचस्प बातें करती नजर आ रही हैं। आलिया ने बताया कि उनके मेकअप आर्टिस्ट पुनीत बी सैनी उन्हें काफी अच्छे तरीके से जानते हैं। वे आलिया के साथ 9 साल से काम कर रहे हैं। आलिया ने कहा कि एक बार मेरी बहन शाहीन, पुनीत से नाराज हो गई थीं, क्योंकि उन्होंने मुझे जन्मदिन पर एक बढ़िया तोहफा दे दिया था।

वीडियो में आलिया ने बचपन से जुड़ा एक किस्सा सुनाते हुए बताया कि कैसे उनके साड़ी खुल गई थी। आलिया ने बताया कि मैं जब 9वीं क्लास में पढ़ती थीं तब टीचर्स डे पर स्कूल में साड़ी पहनकर गई थी। यह पहला मौका था, जब मैंने साड़ी पहनी थी। जब मैं स्कूल पहुंची तो मेरी साड़ी की प्लेट्स ही खुल गई थीं। मैं तुरंत भागी और बाथरूम में जाकर खुद को बंद कर लिया।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष