न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : 'सावि : ए ब्लडी हाउसवाइफ' के गाने में दिव्या-हर्षवर्धन की जोरदार कैमेस्ट्री, पिता बनने वाला है ये स्टार सिंगर

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर, एक्ट्रेस दिव्या खोसला कुमार और हर्षवर्धन राणे की फिल्म 'सावि : ए ब्लडी हाउसवाइफ' का पहला...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 10 May 2024 7:04:37

2 News : 'सावि : ए ब्लडी हाउसवाइफ' के गाने में दिव्या-हर्षवर्धन की जोरदार कैमेस्ट्री, पिता बनने वाला है ये स्टार सिंगर

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर, एक्ट्रेस दिव्या खोसला कुमार और हर्षवर्धन राणे की फिल्म 'सावि : ए ब्लडी हाउसवाइफ' का पहला गाना सामने आ गया है। आज शुक्रवार (10 मई) को यह ट्रैक जारी किया गया। गाने का टाइटल 'हमदम' है, जिसे दिव्या और हर्षवर्धन पर फिल्माया गया है। इसमें दोनों की शानदार केमिस्ट्री नजर आ रही है। गाने को सिंगर विशाल मिश्रा ने आवाज दी है।

विशाल द्वारा ही कंपोज्ड और राज शेखर द्वारा लिखित 'हमदम' एक रोमांटिक टोन सेट करता है। गाना दिव्या और हर्षवर्धन के किरदारों को बचपन के दोस्तों के रूप में चित्रित करता है जो बड़े होने के बाद फिर से मिलते हैं। फिल्म का टीजर रिलीज हो चुका है, जबकि इसके ट्रेलर का इंतजार है। टीजर में ‘सावि’ (दिव्या) को यह कबूल करते हुए दिखाया गया कि उनके पास तीन दिनों के बाद लंदन में जेल ब्रेक की साजिश रचने और उसे अंजाम देने के अलावा कोई विकल्प नहीं है।

वह एक साधारण हाउसवाइफ हैं, लेकिन आखिरकार उन्होंने अपने हाथों को खून से क्यों रंगा? टीजर ऐसे कई सवाल पैदा करता है। बता दें कि फिल्म की पूरी शूटिंग लंदन में की गई है। किरदार देव की फिल्म का निर्माण विशेष मनोरंजन और टी-सीरीज के बैनर तले मुकेश भट्ट, भूषण कुमार और कृष्ण कुमार ने किया है। शिव चाना और साक्षी भट्ट सह-निर्माता हैं। फिल्म 31 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

पॉप स्टार जस्टिन बीबर और हैली बाल्डविन के घर जल्द गूंजेंगी किलकारियां

पॉप स्टार जस्टिन बीबर पूरी दुनिया में अपने गानों के लिए काफी लोकप्रिय हैं। उनके 'बेबी', 'लेट मी लव यू', 'पीचेज', 'नेवर लेट यू गो' जैसे गाने लोगों की जुबान पर चढ़े हुए हैं। अब बीबर के फैंस के लिए एक खुशखबरी सामने आई है। बीबर के घर जल्द ही किलकारी गूंजने वाली है। बीबर शादी के 6 साल बाद पिता बनने वाले हैं। उनकी पत्नी हैली बाल्डविन प्रेग्नेंट हैं। इसकी जानकारी कपल ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये खास अंदाज में दी।

जस्टिन ने हैली के बेबी बंप के साथ कुछ फोटोशूट किए हैं जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर कर पत्नी के प्रेग्नेंट होने की जानकारी दी। फोटो में जस्टिन वाइफ को खूबसूरती से कैप्चर करते दिख रहे हैं। जस्टिन ने आज शनिवार (10 मई) को एक वीडियो और कुछ तस्वीरों की सीरीज साझा की। जस्टिन ने पोस्ट में हैली को टैग किया है।

फोटो में वे हैली को हग कर रहे हैं। अन्य फोटो में दोनों बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रहे हैं। हॉलीवुड एक्ट्रेस किम कार्दशियन, केंडल जेनर, काइली जेनर, क्रिस जेनर, गिगी हदीद और डेमी लोवाटो जैसे सेलिब्रिटी ने उन्हें बधाई दी है। बता दें कि जस्टिन मशहूर कनाडियन सिंगर और हैली अमेरिकी मॉडल हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष