न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कटरा से श्रीनगर-कश्मीर जाना हुआ आसान, रेलवे दौड़ाने जा रहा है 3 ट्रेनें, इनमें 2 वंदेभारत एक्सप्रेस

श्रीनगर से कटरा के बीच रेलवे 20 जनवरी से तीन नई ट्रेनें दौड़ाने जा रहा है। इन ट्रेनों का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। इनमें दो वंदे भारत एक्सप्रेस और एक मेल एक्सप्रेस ट्रेन शामिल हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 04 Jan 2025 1:44:02

कटरा से श्रीनगर-कश्मीर जाना हुआ आसान, रेलवे दौड़ाने जा रहा है 3 ट्रेनें, इनमें 2 वंदेभारत एक्सप्रेस

श्रीनगर। श्रीनगर से कटरा के बीच रेलवे 20 जनवरी से तीन नई ट्रेनें दौड़ाने जा रहा है। इन ट्रेनों का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। इनमें दो वंदे भारत एक्सप्रेस और एक मेल एक्सप्रेस ट्रेन शामिल हैं। इन ट्रेनों का उद्देश्य जम्मू-कश्मीर और विशेष रूप से वैष्णो देवी के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को तेज और आरामदायक परिवहन प्रदान करना है।

श्रीनगर से कटरा के बीच 203 किलोमीटर की दूरी तय करने वाली इन ट्रेनों का संचालन उधमपुर-श्रीनगर-बारामुल्ला रेल लिंक (USBRL) पर किया जाएगा। इस रेल मार्ग पर ट्रेनों का ट्रायल सफल रहा है और अब इसे आम यात्री सेवा के लिए तैयार किया गया है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यह परियोजना न सिर्फ पर्यटन को बढ़ावा देगी, बल्कि जम्मू-कश्मीर की कनेक्टिविटी को भी मजबूत करेगी।

कटरा से श्रीनगर के बीच तीन नई ट्रेनों का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इनमें पहली वंदे भारत एक्सप्रेस, जो "श्री माता वैष्णो देवी कटरा-श्रीनगर" के नाम से चलेगी, सुबह 8:10 बजे कटरा से रवाना होगी और 11:20 बजे श्रीनगर पहुंचेगी. यह सेमी-हाई स्पीड ट्रेन 70-75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी और सात प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी. कुल सफर 3 घंटे 10 मिनट में पूरा होगा। यह ट्रेन सप्ताह में 6 दिन चलेगी।

दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस, जो दोपहर 12:45 बजे श्रीनगर से चलकर 3:55 बजे कटरा पहुंचेगी, कटरा और श्रीनगर के बीच साढ़े 3 घंटे में यात्रा पूरी करेगी।

इसके अलावा, एक मेल एक्सप्रेस ट्रेन भी शुरू की जाएगी, जो कटरा से श्रीनगर के बीच दो दिन चलेगी। इस ट्रेन का पहला सफर कटरा से सुबह 9:50 बजे शुरू होगा और दोपहर 1:10 बजे श्रीनगर पहुंचेगा। वहीं, दूसरा सफर दोपहर 3 बजे कटरा से चलेगा और शाम 6:20 बजे श्रीनगर पहुंचेगा। वापसी यात्रा में, मेल एक्सप्रेस सुबह 8:55 बजे श्रीनगर से रवाना होगी और 12:05 बजे कटरा पहुंचेगी। इस नई रेल सेवा के साथ, श्रीनगर और कटरा के बीच यात्रा करना और भी सुविधाजनक और तेज हो जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत