न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इजरायल हमास युद्ध: 50 महिलाओं और बच्चों की रिहाई के बदले चार दिन तक नहीं होगी जंग

बुधवार को इजरायल की सरकार ने हमास के साथ गाजा में बंधक बनाए गए 50 महिलाओं और बच्चों की रिहाई के बदले जंग को चार दिनों तक रोकने के लिए हो रहे समझौते का समर्थन किया है। इस तरह अब जल्द ही हमास के साथ युद्धविराम होने वाला है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 22 Nov 2023 11:36:35

इजरायल हमास युद्ध: 50 महिलाओं और बच्चों की रिहाई के बदले चार दिन तक नहीं होगी जंग

मिडिल ईस्ट में इजरायल और गाजा पट्टी पर शासन करने वाले हमास के बीच चल रहा युद्ध अब थमने वाला है। इजरायल और हमास के बीच अक्टूबर से ही जंग चल रही है। दरअसल, बुधवार को इजरायल की सरकार ने हमास के साथ गाजा में बंधक बनाए गए 50 महिलाओं और बच्चों की रिहाई के बदले जंग को चार दिनों तक रोकने के लिए हो रहे समझौते का समर्थन किया है। इस तरह अब जल्द ही हमास के साथ युद्धविराम होने वाला है।

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, जंग में मध्यस्थता करवा रहे कतर, अमेरिका, इजरायल और हमास के अधिकारियों ने कहा है कि शांति के लिए समझौते की बहुत ज्यादा जरूरत है। इजरायल सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, 7 अक्टूबर को किए गए हमले के बाद हमास के लड़ाकों ने लोगों को बंधक बनाया और उन्हें गाजा पट्टी में लेकर गए। इजरायल का मानना है कि गाजा पट्टी में हमास ने 200 से ज्यादा लोगों को बंधक बनाया हुआ है, जिसमें बुजुर्ग और महिलाएं भी शामिल हैं।

इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने कहा कि इजरायल सरकार ने फिलिस्तीनी हमास आतंकवादियों के साथ गाजा में बंधकों के रूप में रखी गई 50 महिलाओं और बच्चों को मुक्त करने के लिए एक समझौते का समर्थन करने के लिए मतदान किया। हालांकि, पीएम नेतन्याहू का कहना है कि संघर्ष विराम के बाद हमास के खिलाफ युद्ध नहीं रुकेगा।

पहली बार इजरायल-हमास के बीच समझौता

गाजा में लगातार हो रही बमबारी के बीच ये पहला मौका है, जब इजरायल जंग को रोकने के लिए तैयार हुआ है। गाजा में हुई इजरायली बमबारी में अब तक 13000 से ज्यादा फिलिस्तीनी नागरिक मारे गए हैं। 23 लाख की आबादी में से दो-तिहाई लोग बमबारी की वजह से बेघर हो गए हैं। पूरी सरकार को इकट्ठा कर प्रस्ताव पर चर्चा से पहले नेतन्याहू ने अपनी वॉर कैबिनेट के साथ भी बैठक की थी।

महिलाओं और बच्चों को किया जाएगा रिहा

इजरायल सरकार की ओर से जारी बयान के अनुसार अगले 4 दिनों में हमास इन बंधकों को रिहा करेगा। इस दौरान इजरायल की ओर से हमला पूरी तरह से बंद रहेगा। रिपोर्ट के अनुसार हमास जिन बंधकों को रिहा करेगा उनमें से ज्यादातर महिलाएं और बच्चे हैं। इन्हें 10 से 12 के समूह में रिहा किया जाएगा। जिन बंधकों को रिहा किया जाएगा उनमें 30 बच्चे और 20 महिलाएं शामिल हैं लेकिन किसी भी सैन्यकर्मी को रिहा नहीं किया जाएगा।विदेशी बंधकों को रिहा करने पर बातचीत फिलहाल नहीं हुई है।

बुधवार सुबह कैबिनेट में मतदान से प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि युद्ध विराम समाप्त होने के बाद इजराइल हमास पर आक्रामक रुख फिर से शुरू करेगा। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि युद्धविराम कब से लागू होगा। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘हम युद्ध में हैं और हम युद्ध जारी रखेंगे। अपना लक्ष्य हासिल करने तक हम रुकेंगे नहीं।’’ नेतन्याहू ने कहा कि युद्धविराम के दौरान खुफिया प्रयास जारी रहेंगे जिससे सेना को अगले चरण की लड़ाई के लिए तैयार होने का अवसर मिलेगा।

इजरायल ने कहा कि जब तक वह हमास के सैन्य प्रतिष्ठानों को नष्ट नहीं कर देता और सभी बंधकों रिहा नहीं करा लेता तब तक युद्ध जारी रखेगा। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार इजरायल के हवाई और जमीनी हमलों में 11,000 से अधिक फिलिस्तीनी मारे गए हैं और 2,700 से अधिक लापता हैं।

इजरायल 150 फिलिस्तीनी बंधकों को करेगा रिहा

खबरों के मुताबिक, 50 बंधकों के बदले में इजरायल 150 फिलिस्तीन बंधकों को भी रिहा करेगा। हालांकि इजरायल सरकार की ओर से जारी बयान में इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। इसके साथ ही गाजा पट्टी में ईंधन सहित सहायता के लगभग 300 ट्रकों को अनुमति दिए जाने की उम्मीद है। गौरतलब है कि हमास और कई दूसरे आतंकवादी गुटों ने 7 अक्टूबर को हमले के दौरान करीब 240 इजरायली नागरिकों का अपहरण किया था, जिनमें 40 बच्चे, बुजुर्ग, थाई और नेपाली नागरिक शामिल हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई के लालबाग गणपति पंडाल के पास करंट लगने से दो की मौत, 8 साल की बच्ची भी शामिल; कई लोग घायल
मुंबई के लालबाग गणपति पंडाल के पास करंट लगने से दो की मौत, 8 साल की बच्ची भी शामिल; कई लोग घायल
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर