न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

तीन दिन के दौरे पर पाकिस्तान पहुँचे ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी, फूले नहीं समा रहे पाकिस्तानी

पाकिस्तान के लोगों ने जज्बे की बात करनी शुरू कर दी है। एक पाकिस्तानी शख्स ने कहा कि ईरान ने सबसे आगे आकर फिलिस्तीन का साथ दिया है, अब पाकिस्तान को भी ईरान के साथ मिलकर इजरायल पर बिना आगाह किए हमला कर देना चाहिए।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 23 Apr 2024 1:40:10

तीन दिन के दौरे पर पाकिस्तान पहुँचे ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी, फूले नहीं समा रहे पाकिस्तानी

इजरायल और ईरान के बीच चल रहे तनाव के बीच ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी तीन दिवसीय दौरे पर पाकिस्तान पहुंच गए हैं। रईसी के पाकिस्तान दौरे पर आने के बाद से पाकिस्तानी अवाम काफी खुश नजर आ रही है। पाकिस्तान के लोगों ने जज्बे की बात करनी शुरू कर दी है। एक पाकिस्तानी शख्स ने कहा कि ईरान ने सबसे आगे आकर फिलिस्तीन का साथ दिया है, अब पाकिस्तान को भी ईरान के साथ मिलकर इजरायल पर बिना आगाह किए हमला कर देना चाहिए। शख्स ने कहा कि मुसलमान मारने और मरने से नहीं डरता है।

और अगर तीन माह पहले की बातों पर गौर किया जाए तो दोनों देश एक-दूसरे आतंकी गतिविधियों को लेकर आरोप-प्रत्यारोप कर रहे थे। दरअसल, जनवरी महीने में पाकिस्तान और ईरान के बीच हमले चल रहे थे। इस दौरान दोनों देशों ने एक दूसरे पर आतंकी गतिविधि संचालित करने का आरोप लगाते हुए हमले किए थे। अब इजरायल के खिलाफ दोनों देश एक साथ आ सकते हैं, लेकिन इसकी अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन पाकिस्तानी यही चाहते हैं कि ईरान और पाकिस्तान मिलकर इजरायल पर हमला करे। एबीपी न्यूज के अनुसार ईरान के राष्ट्रपति के पाकिस्तान दौरे को लेकर पाकिस्तान के यूट्यूबर शोएब चौधरी ने पाकिस्तान की आवाम से बात की है।

शोएब चौधरी के सवालों का जवाब देते हुए एक पाकिस्तानी शख्स ने कहा कि हम मुसलमान हैं और काफिर हमसे खौफ खाते हैं। दुनिया में मुसलमानों की संख्या अधिक है और इजरायल में काफिर कम हैं। ऐसे में अगर पाकिस्तान ईरान के साथ हो जाए तो एक सप्ताह के भीतर इजरायल पर हम जीत हासिल कर सकते हैं। दूसरे पाकिस्तानी शख्स ने कहा कि ईरान ने जो इजरायल पर हमला किया है इसे और पहले करना चाहिए था। ईरान ने देर से फैसला लिया है, लेकिन मुसलमानों के लिए अच्छा फैसला लिया है। ईरान आने वाले दिनों में पाकिस्तान में 10 बिलियन डॉलर का इनवेस्टमेंट भी कर सकता है।

शोएब चौधरी ने सवाल किया कि अगर पाकिस्तान इस तरह से इजरायल पर हमला करता है तो वर्ल्ड वार शुरू हो जाएगा, साथ ही इजरायल के पास भी आधुनिक हथियार हैं, तो क्या इजरायल चुप बैठेगा? इसका जवाब देते हुए पाकिस्तानी शख्स ने कहा कि मुसलमानों के अंदर जज्बात है, इसलिए हम एक सप्ताह में इजरायल को हरा देंगे। शख्स ने कहा कि हम जब चाहें कश्मीर पर भी कब्जा कर सकते हैं, लेकिन हम बस कर नहीं रहे हैं। पाकिस्तानी शख्स ने कहा कि हमारे पास न्यूक्लियर पॉवर है, ऐसे में इजरायल पाकिस्तान का कुछ नहीं बिगाड़ सकता है। पाकिस्तानियों को लग रहा है कि अब ईरान के राष्ट्रपति पाकिस्तान आए हैं, तो इजरायल के खिलाफ कुछ बड़ा हो सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

NDA की 'मंगल मिलन' बैठक में PM मोदी का NEET पर बड़ा संदेश, बोले- 'छात्रों के भविष्य से समझौता नहीं होगा'
NDA की 'मंगल मिलन' बैठक में PM मोदी का NEET पर बड़ा संदेश, बोले- 'छात्रों के भविष्य से समझौता नहीं होगा'
ट्रेड डील के विरोध में किसानों का आज दिल्ली मार्च, शंभू बॉर्डर पर कड़ी सुरक्षा; JCB और क्रेन की भी तैनाती
ट्रेड डील के विरोध में किसानों का आज दिल्ली मार्च, शंभू बॉर्डर पर कड़ी सुरक्षा; JCB और क्रेन की भी तैनाती
अभिजीत दीपके की दोटूक, अब सरकार को बातचीत के लिए जंतर-मंतर आना होगा
अभिजीत दीपके की दोटूक, अब सरकार को बातचीत के लिए जंतर-मंतर आना होगा
23 जुलाई को बनेगा शुक्र-शनि का षडाष्टक योग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के प्रबल योग
23 जुलाई को बनेगा शुक्र-शनि का षडाष्टक योग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के प्रबल योग
फाइनल हार के बाद बेकाबू हुए अर्जेंटीना के खिलाड़ी, स्पेनिश प्लेयर्स से भिड़ंत; FIFA लगा सकता है बैन
फाइनल हार के बाद बेकाबू हुए अर्जेंटीना के खिलाड़ी, स्पेनिश प्लेयर्स से भिड़ंत; FIFA लगा सकता है बैन
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग