न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मोनोक्लोनल एंटीबॉडी की दवा लेने वाले 40 कोरोना मरीजों पर दिखा असर, 24 घंटों में हुए ठीक!

रेड्डी ने बताया कि इस दवा का परिणाम अब हमारे पास 40 रोगियों में हैं। इन मरीजों को दवा देने के एक सप्ताह बाद RT-PCR टेस्ट में लगभग 100 फीसदी मामलों में वायरस गायब हो गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 13 Jun 2021 9:53:53

मोनोक्लोनल एंटीबॉडी की दवा लेने वाले 40 कोरोना मरीजों पर दिखा असर, 24 घंटों में हुए ठीक!

हैदराबाद स्थित एशियन इंस्टीट्यूट ऑफ गैस्ट्रोएंटरोलॉजी (Asian Institute of Gastroenterology) अपने रिसर्च के माध्यम से यह पता लगाने की कोशिश कर रहा है कि मोनोक्लोनल एंटीबॉडी (Monoclonal Antibody) की एक डोज वाली दवा कोरोना के सबसे ज्यादा खतरनार वेरियेंट “डेल्टा” के खिलाफ प्रभावी है की नहीं। इसके लिए उन्होंने 40 से ज्यादा कोरोना मरीजों को मोनोक्लोनल एंटीबॉडी की एक डोज वाली दवा दी है। जिसका रिजल्ट अच्छा सामने आया है। अस्पताल के डायरेक्टर डॉ नागेश्वर रेड्डी ने कहा कि इस दवा ने मरीजों पर अच्छे से असर किया है और 24 घंटों में मरीज बुखार, अस्वस्थता से ठीक हो गए हैं। रेड्डी ने बताया कि इस दवा का परिणाम अब हमारे पास 40 रोगियों में हैं। इन मरीजों को दवा देने के एक सप्ताह बाद RT-PCR टेस्ट में लगभग 100 फीसदी मामलों में वायरस नहीं पाया गया है।

डॉ रेड्डी ने कहा, 'अमेरिका के अध्ययनों से पता चला है कि मोनोक्लोनल एंटीबॉडी की एक डोज वाली दवा कोरोना के ब्रिटिश संस्करण, ब्राजीलियाई और दक्षिण अफ्रीकी संस्करणों के खिलाफ भी प्रभावी है।'

उन्होंने कहा किसी ने भी हमारे देश में मौजूद डेल्टा वेरियेंट के खिलाफ इस दवा का परिक्षण नहीं किया है। उन्होंने कहा कि हम फिलहाल इस दवा और वायरस पर इसके असर की परिक्षण कर रहे हैं।

मालूम हो कि मोनोक्लोनल एंटीबॉडी थेरेपी को हल्के से मध्यम लक्षणों वाले रोगियों में रोग की गंभीरता को कम करने के लिए प्रभावकारी कहा जाता है। यह तब सुर्खियों में आया जब इसे पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को उनके कोरोना पॉजिटिव आने पर दिया गया था।

मोनोक्लोनल एंटीबॉडी थेरेपी के लिए दो ड्रग Casirivimab और Indevimab दी जाती है, इन दवाओं की कीमत भारत में लगभग 70 हजार रुपये या 1000 अमेरिकी डॉलर है जबकि अमेरिका में इस दवा की कीमत लगभग 20,000 डॉलर है। स्विस कंपनी रॉश ने ये दवा बनाई है। इसमें दो एंटीबॉडी का मिश्रण कृत्रिम तरीक़े से लैब में तैयार किया गया है।

देश में यह है कोरोना की स्तिथि

देश में कोरोना के मामले अब कम आ रहे है। शनिवार को कोरोना के 80,487 मामले सामने आए। इस दौरान 3,300 लोगों की मौत हुई और 1 लाख 32 हजार 576 लोग ठीक भी हुए। जबकि एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 55,450 की गिरावट देखी गई। फिलहाल देश में 10.21 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है। एक्टिव केस में गिरावट का पिछले कुछ दिनों का ट्रेंड देखें, तो आज एक्टिव केस का आंकड़ा 10 लाख से भी कम रह जाएगा।

कोरोना महामारी आंकड़ों में

- बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 80,487
- बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 1.32 लाख
- बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 3,300
- अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 2.94 करोड़
- अब तक ठीक हुए: 2.80 करोड़
- अब तक कुल मौतें: 3.70 लाख
- अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 10.21 लाख

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

UPI पेमेंट पर MDR चार्ज लगाने का फैसला टला, दिवाली के बाद लागू होगा नया नियम; दुकानदारों को राहत
UPI पेमेंट पर MDR चार्ज लगाने का फैसला टला, दिवाली के बाद लागू होगा नया नियम; दुकानदारों को राहत
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का बड़ा ऐलान, पुलिस हिरासत के बाद भी आंदोलन जारी रखने की कही बात
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का बड़ा ऐलान, पुलिस हिरासत के बाद भी आंदोलन जारी रखने की कही बात
राहुल गांधी के घर आज जुटेंगे INDIA गठबंधन के नेता, चाय पर बैठक के बाद मीडिया के सामने रखेंगे अपनी बात; वोट चोरी के खिलाफ बनेगी रणनीति
राहुल गांधी के घर आज जुटेंगे INDIA गठबंधन के नेता, चाय पर बैठक के बाद मीडिया के सामने रखेंगे अपनी बात; वोट चोरी के खिलाफ बनेगी रणनीति
तेजस्वी यादव ने CEC ज्ञानेश कुमार से पूछे सवाल, बोले- अगर तब सही थे तो अब अपने फैसलों से पीछे क्यों हट रहे हैं?
तेजस्वी यादव ने CEC ज्ञानेश कुमार से पूछे सवाल, बोले- अगर तब सही थे तो अब अपने फैसलों से पीछे क्यों हट रहे हैं?
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर