न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सीजफायर के बीच सोशल मीडिया पर छाईं इंदिरा गांधी, 1971 की जंग की तस्वीरें हो रही वायरल

भारत और पाकिस्तान के बीच हाल ही में घोषित संघर्ष विराम (सीजफायर) के बाद जहां एक ओर आम जनता और राजनीतिक वर्ग में मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं, वहीं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी टॉप ट्रेंड में बनी हुई हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 11 May 2025 3:31:08

सीजफायर के बीच सोशल मीडिया पर छाईं इंदिरा गांधी, 1971 की जंग की तस्वीरें हो रही वायरल

जयपुर। भारत और पाकिस्तान के बीच हाल ही में घोषित संघर्ष विराम (सीजफायर) के बाद जहां एक ओर आम जनता और राजनीतिक वर्ग में मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं, वहीं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी टॉप ट्रेंड में बनी हुई हैं।

शनिवार देर रात तक, इंदिरा गांधी से जुड़े हैशटैग पर 99 हजार से ज्यादा पोस्ट किए जा चुके थे। कई यूजर्स, खासकर कांग्रेस समर्थक, 1971 के भारत-पाक युद्ध के समय इंदिरा गांधी के दिए गए ऐतिहासिक भाषणों और रणनीतिक निर्णयों को याद करते हुए उन्हें "असली निर्णायक नेता" बता रहे हैं।

कांग्रेस नेताओं ने इंदिरा गांधी को किया सलाम

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक्स पर लिखा, "इंदिराजी, आज पूरा देश आपको याद कर रहा है।" नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने उन्हें "साहस, संकल्प और शक्ति की प्रतीक" बताया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने लिखा, "इंदिरा गांधी जैसा कलेजा चाहिए।"

वहीं, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने इंदिरा गांधी को "दूरदर्शी और निडर नेता" बताया। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा ने इंदिरा गांधी की भारतीय सैनिकों के साथ पुरानी तस्वीर साझा करते हुए लिखा, "India misses Indira."

1971 की जीत की याद

यूजर्स का मानना है कि जब देश पर युद्ध का संकट था, तब इंदिरा गांधी ने दुनिया के दबाव के बावजूद निर्णायक सैन्य कार्रवाई की थी। उनके नेतृत्व में भारत ने 1971 की लड़ाई में पाकिस्तान को पराजित किया था और 90 हजार से अधिक पाकिस्तानी सैनिकों को आत्मसमर्पण करना पड़ा था। साथ ही बांग्लादेश का निर्माण हुआ था, जो इंदिरा गांधी की सबसे बड़ी रणनीतिक उपलब्धियों में से एक मानी जाती है।

सीजफायर पर उठ रहे सवाल

वर्तमान सीजफायर की घोषणा को लेकर कई लोग सोशल मीडिया पर नाराजगी जता रहे हैं। उनका कहना है कि पाकिस्तान की तरफ से बार-बार संघर्ष विराम का उल्लंघन होता रहा है और अब इंदिरा गांधी जैसे मजबूत नेतृत्व की कमी महसूस हो रही है। कुछ यूजर्स का कहना है कि आज के हालात में भी वैसी ही साहसी और निर्णायक नीति की ज़रूरत है जैसी इंदिरा गांधी ने 1971 में अपनाई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?