न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कनाडा को भारत का मुँहतोड़ जवाब, आतंकी निज्जर के लिए रखा था मौन

हरदीप निज्जर के लिए मौन रखे जाने के मामले पर भारतीय विदेश मंत्रालय ने पलटवार करते हुए कहा, हम अतिवाद को राजनीतिक जगह देने के किसी भी कदम का विरोध करते हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 21 Jun 2024 7:41:24

कनाडा को भारत का मुँहतोड़ जवाब, आतंकी निज्जर के लिए रखा था मौन

नई दिल्ली। कनाडा की संसद ने पिछले दिनों खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर के लिए मौन रखा था, जिस पर खूब विवाद हुआ। भारत ने कनाडा की इस हरकत का मुंहतोड़ जवाब दिया है और उसके कदम का विरोध जताया है। हरदीप निज्जर एक खालिस्तानी आतंकी था, जिसकी पिछले साल कनाडा में हत्या कर दी गई थी। कनाडा की ट्रूडो सरकार ने निज्जर की हत्या को लेकर भारत पर निशाना साधा था और गंभीर आरोप लगाए थे।

हरदीप निज्जर के लिए मौन रखे जाने के मामले पर भारतीय विदेश मंत्रालय ने पलटवार करते हुए कहा, ''हम अतिवाद को राजनीतिक जगह देने के किसी भी कदम का विरोध करते हैं।'' मंत्रालय ने यह भी कहा कि भारत ने दिल्ली में कनाडाई उच्च वाणिज्य दूतावास के समक्ष विरोध जताया है और उचित कार्रवाई की मांग की है। इससे पहले भी भारत ने कनाडा को इस मामले में जवाब दिया था और वैंकूवर में भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने 1985 में एयर इंडिया की फ्लाइट 182 कनिष्क पर कनाडा के खालिस्तानी आतंकवादियों द्वारा किए गए बम विस्फोट के 329 पीड़ितों को श्रद्धांजलि देने की घोषणा की थी।

महावाणिज्य दूतावास ने एक्स पर पोस्ट किया था, "भारत आतंकवाद के खतरे का मुकाबला करने में सबसे आगे है और इस वैश्विक खतरे से निपटने के लिए सभी देशों के साथ मिलकर काम करता है। 23 जून 2024 को एयर इंडिया की उड़ान 182 (कनिष्क) पर कायरतापूर्ण आतंकवादी बम विस्फोट की 39वीं वर्षगांठ है, जिसमें 86 बच्चों सहित 329 निर्दोष पीड़ितों ने अपनी जान गंवा दी।" महावाणिज्य दूतावास ने आगे कहा, "23 जून 2024 को 1830 बजे स्टेनली पार्क के सेपरले प्लेग्राउंड क्षेत्र में एयर इंडिया मेमोरियल में एक स्मारक सेवा निर्धारित की गई है। वैंकूवर में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता दिखाने के लिए भारतीय प्रवासियों को इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित किया है।"

संसद में रखा गया था मौन

हरदीप सिंह निज्जर की याद में कनाडा की संसद में मौन पिछले दिनों रखा गया। न्यूज एजेंसी आईएएनएस द्वारा जारी एक वीडियो में सांसदों को मौन रखते हुए देखा जा सकता है। इसी दौरान स्पीकर ग्रेग फर्गस ने कहा कि मुझे लगता है कि हरदीप सिंह निज्जर की याद में मौन रखने के लिए एक सहमति बनी है, जिसकी आज से एक साल पहले सरे में हत्या कर दी गई थी। खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की पिछले साल कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत में एक गुरुद्वारे के बाहर हत्या कर दी गई थी।

निज्जर ने भारत में किए थे बम धमाके

निज्जर खालिस्तानी टाइगर फोर्स का मास्टरमाइंड होने की वजह से भारत में वॉन्टेड था। साल 2007 में पंजाब के एक सिनेमा में हुए बम ब्लास्ट का आरोपी भी था। पिछले साल जुलाई में, आतंकवाद विरोधी एजेंसी एनआईए ने पंजाब के जालंधर में एक हिंदू पुजारी की हत्या के सिलसिले में निज्जर को पकड़ने के लिए 10 लाख रुपये का नकद इनाम घोषित किया था। निज्जर की हत्या के बाद कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने भारत पर गंभीर आरोप लगाए थे और दावा किया था कि भारत सरकार के एजेंट कनाडाई नागरिक निज्जर की हत्या में शामिल थे। संसद में दिए गए ट्रूडो के बयान के बाद भारत और कनाडा के रिश्ते खराब हो गए थे। ट्रूडो के आरोपों को भारत ने सिरे से खारिज किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई के लालबाग गणपति पंडाल के पास करंट लगने से दो की मौत, 8 साल की बच्ची भी शामिल; कई लोग घायल
मुंबई के लालबाग गणपति पंडाल के पास करंट लगने से दो की मौत, 8 साल की बच्ची भी शामिल; कई लोग घायल
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर