न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

एक महीने से लापता भारतीय छात्र अमेरिका के क्लीवलैंड में मृत मिला

पिछले महीने से लापता 25 वर्षीय भारतीय छात्र संयुक्त राज्य अमेरिका के क्लीवलैंड में मृत पाया गया। हैदराबाद के रहने वाले मोहम्मद अब्दुल अरफात की मौत एक हफ्ते के भीतर ऐसी दूसरी और 2024 में 11वीं घटना है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 09 Apr 2024 6:51:14

एक महीने से लापता भारतीय छात्र अमेरिका के क्लीवलैंड में मृत मिला

हैदराबाद । पिछले महीने से लापता 25 वर्षीय भारतीय छात्र संयुक्त राज्य अमेरिका के क्लीवलैंड में मृत पाया गया। हैदराबाद के रहने वाले मोहम्मद अब्दुल अरफात की मौत एक हफ्ते के भीतर ऐसी दूसरी और 2024 में 11वीं घटना है।

अरफात की मौत की पुष्टि न्यूयॉर्क स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने की। न्यूयॉर्क में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने ट्वीट किया, "यह जानकर दुख हुआ कि मोहम्मद अब्दुल अरफात, जिनके लिए एक तलाशी अभियान चल रहा था, क्लीवलैंड, ओहियो में मृत पाए गए। मोहम्मद अरफ़ात के परिवार के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं।”

वाणिज्य दूतावास ने कहा कि वह क्लीवलैंड विश्वविद्यालय के छात्र की मौत की गहन जांच सुनिश्चित करने के लिए अमेरिका में स्थानीय एजेंसियों के संपर्क में है।

हैदराबाद के पास नाचराम निवासी मोहम्मद अब्दुल अरफ़ात ओहायो के क्लीवलैंड विश्वविद्यालय में सूचना प्रौद्योगिकी में मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रहा था। वह सात मार्च से परिवार के संपर्क में नहीं था। यहां उसके परिवार को फिरौती के लिए फोन आया था।

मोहम्मद अब्दुल अरफ़ात की मौत की जांच सुनिश्चित करने के लिए वाणिज्य दूतावास स्थानीय एजेंसियों के संपर्क में है। दूतावास ने कहा, "हम उनके पार्थिव शरीर को भारत लाने के लिए शोक संतप्त परिवार को हर संभव सहायता दे रहे हैं।"

21 मार्च को, भारतीय वाणिज्य दूतावास ने पोस्ट किया कि वह लापता हुए अरफ़ात के परिवार और अमेरिका में अधिकारियों के संपर्क में है और उसे जल्द से जल्द ढूंढने के लिए स्थानीय एजेंसियों के साथ काम कर रहा है।

हैदराबाद के पास मल्काजगिरी जिले में रहने वाले अरफ़ात के परिवार को एक अज्ञात शख्स का फोन आया था। उसने दावा किया था कि अरफ़ात का ड्रग्स बेचने वाले एक गिरोह ने अपहरण कर लिया है और उसे रिहा करने के लिए 1,200 अमेरिकी डॉलर की मांग की।

अरफ़ात के पिता मोहम्मद सलीम ने कहा कि उन्हें 17 मार्च को फोन आया था। फोन करने वाले ने फिरौती नहीं देने पर अरफ़ात की किडनी बेचने की धमकी दी थी।

अरफ़ात मई 2023 में क्लीवलैंड यूनिवर्सिटी से आईटी में मास्टर्स करने के लिए अमेरिका गया था। उसके परिवार का कहना है कि उसने सात मार्च के बाद से उनसे बात नहीं की।

सलीम को फिरौती का फोन आने के बाद उन्होंने मामले की जानकारी अमेरिका में अपने रिश्तेदारों को दी। उन्होंने क्लीवलैंड पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। परिवार ने अरफ़ात का पता लगाने में मदद के लिए 18 मार्च को शिकागो में भारतीय वाणिज्य दूतावास को पत्र लिखा था।

सलीम ने अपने बेटे को ढूंढने में मदद के लिए विदेश मंत्री एस जयशंकर से भी गुहार लगाई थी।

कहा जाता है कि अरफ़ात पांच मार्च को रिज़र्व स्क्वॉयर स्थित अपने निवास से निकला और वापस नहीं लौटा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई के लालबाग गणपति पंडाल के पास करंट लगने से दो की मौत, 8 साल की बच्ची भी शामिल; कई लोग घायल
मुंबई के लालबाग गणपति पंडाल के पास करंट लगने से दो की मौत, 8 साल की बच्ची भी शामिल; कई लोग घायल
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर