दक्षिण रेलवे (Southern Railways) की ओर से प्लेटफार्म टिकट के दाम को डबल कर दिया गया है। जी हां, अब 10 रुपए में मिलने वाले प्लेटफार्म टिकट के लिए आपको 20 रुपए चुकाने होंगे। दक्षिण रेलवे की ओर से इस संबंध में बयान जारी किया गया है। उसमें बताया गया है कि त्योहार के समय भीड़भाड़ से बचने के लिए 1 अक्टूबर 2022 से 31 जनवरी 2023 तक प्लेटफॉर्म टिकट के दाम प्रति व्यक्ति 10 रुपये से बढ़ाकर 20 रुपये कर दिया गया है। बता दें कि प्लेटफॉर्म टिकट के दाम सिर्फ दक्षिण रेलवे ने ही बढ़ाए हैं। दक्षिण रेलवे का मुख्यालय चेन्नई में है। यानी दक्षिण के अंतर्गत आने वाले सभी रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म टिकट कल से 20 रुपये में मिलेगा।