Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल अलायंस (I.N.D.I.A) ने किया कोऑर्डिनेशन कमेटी का ऐलान

विपक्षी गठबंधन इंडिया की आज दूसरे दिन मुंबई में बैठक हो रही है। आज इंडिया गठबंधन में कोऑर्डिनेशन कमेटी का गठन किया गया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 01 Sep 2023 3:07:10

इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल अलायंस (I.N.D.I.A) ने किया कोऑर्डिनेशन कमेटी का ऐलान

मुम्बई। विपक्षी गठबंधन इंडिया की आज दूसरे दिन मुंबई में बैठक हो रही है। आज इंडिया गठबंधन में कोऑर्डिनेशन कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी में 13 लोगों को जगह दी गई है। वहीं इंडिया गठबंधन का लोगो आज जारी नहीं होगा। इस गठबंधन का संयोजक कौन होगा इस पर अभी सस्पेंस बना हुआ है। यह साफ नहीं है कि आज की बैठक पर इसका फैसला होगा कि नहीं। दोपहर 2 बजे लंच का कार्यक्रम होगा और लगभग 3.30 बजे गठबंधन नेताओं की प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी। विपक्षी दलों के गठबंधन इंडिया की बैठक के पहले दिन कई मुद्दे तय किए गए। बैठक में उद्धव ठाकरे और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एजेंडा रखा। विपक्षी दलों की बैठक में तय किया गया कि कोआर्डिनेशन कमेटी बनाई जाएगी। मुद्दे और कार्यक्रमों को तय करने के लिए भी प्लानिंग कमेटी का गठन होगा। सोशल मीडिया और एक्शन प्लान के लिए कमेटी बनेगी। बैठक में यह भी तय किया गया कि रिसर्च और डाटा कमेटी का भी गठन किया जाएगा। यही नहीं चुनावी रैलियों के लिए अलग से कमेटी बनाई जाएगी।

मुंबई में इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल अलायंस (I.N.D.I.A) की तीसरी बैठक के दूसरे दिन 1 सितंबर को 13 सदस्यों वाली कोऑर्डिनेशन कमेटी का ऐलान कर दिया गया।

इस कमेटी में केसी वेणुगोपाल (कांग्रेस), संजय राउत (शिवसेना UBT), शरद पवार (NCP), हेमंत सोरेन (JMM), एमके स्टालिन (DMK), उमर अब्दुल्ला (NC), ललन सिंह (JDU), तेजस्वी यादव (RJD), महबूबा मुफ्ती (PDP), डी राजा (CPI), अभिषेक बनर्जी (TMC), जावेद अली खान (SP) और राघव चड्ढा (AAP) सदस्य होंगे।

हालांकि, गठबंधन के लोगो पर सहमति नहीं बन पाई। इसलिए तीसरी बैठक में लॉन्च नहीं किया गया। लोगो के 6 डिजाइन शॉर्ट लिस्ट हुए थे, जिनमें से एक सभी को पसंद आया, लेकिन इसमें कुछ बदलाव होने बाकी हैं। इस पर फैसला अगली मीटिंग में होगा।

यह मीटिंग होटल ग्रैंड हयात में हुई। मीटिंग में प्रमुख विपक्षी पार्टी कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि जैसे-जैसे I.N.D.I.A मजबूत होगा तो उसके सदस्यों पर छापे और गिरफ्तारियां भी बढ़ेंगी। बैठक के पहले दिन 31 अगस्त को 28 दलों के नेता शामिल हुए थे। इन्होंने कहा था कि वे देश और संविधान को बचाने के लिए साथ आए हैं।
खड़गे बोले- I.N.D.I.A के सदस्य एजेंसी के छापों के लिए तैयार रहें

BJP एजेंसियों पर पूरा कंट्रोल चाहती है। जैसे ही I.N.D.I.A मजबूत होगा, भाजपा हमारे नेताओं के खिलाफ एजेंसियों का दुरुपयोग करेगी। हमारी ताकत सरकार को परेशान करती है, इसलिए उसने संसद में कई बिलों को आगे बढ़ाया और हमारे सांसदों को निलंबित कर दिया।

भाजपा, RSS ने 9 सालों में जो सांप्रदायिक जहर फैलाया है, वह अब ट्रेन यात्रियों, स्कूली बच्चों के खिलाफ अपराधों में दिखने लगा है। हमें सरकार की बदले की राजनीति के कारण आने वाले महीनों में और ज्यादा हमलों, छापों और गिरफ्तारियों के लिए तैयार रहना चाहिए।

ये दल हैं I.N.D.I.A. का हिस्सा

गठबंधन में कांग्रेस, TMC, DMK, AAP, JDU, RJD, JMM, NCP (शरद गुट), शिवसेना (उद्धव गुट), SP, एनसी, PDP, CPM, CPI, RLD, MDMK, केएमडीके, वीसीके, आरएसपी, सीपीआई-एमएल (लिबरेशन), फॉरवर्ड ब्लॉक, आईयूएमएल, केरल कांग्रेस (जोसेफ), केरल कांग्रेस (मणि), अपना दल (कामेरावादी) और एमएमके शामिल हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका