Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

दुनिया के सबसे भ्रष्ट देशों की लिस्ट जारी, जानें क्या है भारत की रैंकिंग

भ्रष्ट देशों की लिस्ट जारी करने वाली संस्था ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल ने मंगलवार को साल 2023 के लिए ग्लोबल करप्शन इंडेक्स जारी की है। जिसमें भारत 8 स्थान की गिरावट के साथ 180 देशों की लिस्ट में 93वें पायदान पर पहुंच गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 31 Jan 2024 3:59:21

दुनिया के सबसे भ्रष्ट देशों की लिस्ट जारी, जानें क्या है भारत की रैंकिंग

भ्रष्ट देशों की लिस्ट जारी करने वाली संस्था ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल ने मंगलवार को साल 2023 के लिए ग्लोबल करप्शन इंडेक्स जारी की है। जिसमें भारत 8 स्थान की गिरावट के साथ 180 देशों की लिस्ट में 93वें पायदान पर पहुंच गया है। ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल की रिपोर्ट के अनुसार, भारत इस साल 93वें स्थान पर है। सीपीआई मार्किंग में भारत को 100 में 39 नंबर दिए गए हैं। पिछले साल 2022 में भारत 85वें स्थान पर था। वहीं, सीपीआई मार्किंग में 40 नंबर दिए गए थे। यानी 87 देशों में भारत से ज्यादा भ्रष्टाचार है। वहीं, 92 देशों से ज्यादा भ्रष्टाचार भारत में है। 180 देशों की लिस्ट में दो-तिहाई से अधिक देशों का स्कोर 50 से भी नीचे हैं। यानी दो-तिहाई से अधिक देशों में व्यापक रूप से भ्रष्टाचार है। वहीं, औसतन भ्रष्टाचार स्कोर 43 है। रिपोर्ट के मुताबिक, पब्लिक सेक्टर के भ्रष्टाचार में सबसे कम सुधार दर्ज किया गया है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि भ्रष्टाचार धारणा सूचकांक (CPI) 2023 से पता चलता है कि अधिकांश देशों ने पब्लिक सेक्टर में जारी भ्रष्टाचार से निपटने में बहुत कम या कोई सुधार नहीं किया है। यह लिस्ट पब्लिक सेक्टर में भ्रष्टाचार के आधार पर तैयार की जाती है। शून्य स्कोर का मतलब सबसे भ्रष्ट और 100 स्कोर का मतलब सबसे ईमानदार है।
ये हैं सबसे का भ्रष्ट देश

ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल की ओर से जारी रिपोर्ट में डेनमार्क को सबसे कम भ्रष्ट देश बताया गया है। यह लगातार छठा वर्ष है जब डेनमार्क शीर्ष स्थान पर काबिज है। न्याय प्रणालियों में अच्छी सुविधाओं के कारण डेनमार्क ने सबसे ज्यादा 100 में से 90 अंक हासिल किए हैं। वहीं, फिनलैंड न्यूजीलैंड क्रमशः 87 और 85 के स्कोर के साथ दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। इस साल शीर्ष 10 देशों में नॉर्वे (84), सिंगापुर (83), स्वीडन (82), स्विट्जरलैंड (82), नीदरलैंड (79), जर्मनी (78), और लक्जमबर्ग (78) शामिल हैं।

सबसे भ्रष्ट देशों की सूची

इस लिस्ट में सबसे निचले स्थान पर सोमालिया (11), वेनेजुएला (13), सीरिया (13), दक्षिण सूडान (13), और यमन (16) हैं। ये सभी देश लंबे समय से सशस्त्र संघर्षों से प्रभावित हैं। निकारागुआ (17), उत्तर कोरिया (17), हैती (17), इक्वेटोरियल गिनी (17), तुर्कमेनिस्तान (18), और लीबिया (18) में भी भ्रष्टाचार चरम पर है। पाकिस्तान 134वें स्थान पर

पड़ोसी देश पाकिस्तान की बात करे तो वे इस लिस्ट में 134वें स्थान पर है। CPI मार्किंग में पाकिस्तान को 29 अकं मिले हैं। वहीं, श्रीलंका को 34 अंक मिले हैं। अफगानिस्तान और म्यांमार को 20, चीन को 42 तथा बांग्लादेश को 24 अंक मिले हैं। यानी रिपोर्ट के मुताबिक, चीन में भारत से कम तो पाकिस्तान में भारत से ज्यादा भ्रष्टाचार है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका