न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अर्जुन के नाम पर हो रहा फ्रॉड, ऐसे किया अलर्ट, अर्जुन के सिंगल वाले बयान पर मलाइका ने कहा...

एक्टर अर्जुन कपूर इन दिनों अपनी फिल्म ‘सिंघम अगेन’ को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस फिल्म में अर्जुन ने खलनायक का किरदार...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 26 Dec 2024 7:15:21

2 News : अर्जुन के नाम पर हो रहा फ्रॉड, ऐसे किया अलर्ट, अर्जुन के सिंगल वाले बयान पर मलाइका ने कहा...

एक्टर अर्जुन कपूर इन दिनों अपनी फिल्म ‘सिंघम अगेन’ को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस फिल्म में अर्जुन ने खलनायक का किरदार अदा किया और लोगों से जमकर प्रशंसा पाई। इस बीच अर्जुन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है, जो सबका ध्यान खींच रही है। अर्जुन ने साझा किया कि सोशल मीडिया पर उनके नाम से फ्रॉड हो रहा है। उन्होंने फैंस से सचेत रहने को कहा। अर्जुन ने बुधवार (25 दिसंबर) को अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट डाल ये जानकारी साझा की।

अर्जुन ने लिखा, “मुझे ये मालूम हुआ कि एक अकाउंट से मेरा मैनेजर बनकर लोगों से कॉन्टेक्ट किया जा रहा है। वो लोगों को मुझसे मिलाने का ऑफर दे रहा है। मैं आपको बता दूं कि इस तरह के अकाउंट और मैसेज से मेरा कोई लेना-देना नहीं है। मैं किसी को ऐसे लिंक पर क्लिक करने और अपनी निजी डिटेल साझा करने के लिए कभी नहीं कहूंगा। कृपया इन ठगों के झांसे में न आएं, सुरक्षित और सतर्क रहें।

यदि आपको ऐसे संदेश मिले तो तुरंत अकाउंट के खिलाफ रिपोर्ट करें। सुरक्षित और खुशहाल क्रिसमस मनाएं।” बता दें साइबर ठगों ने पिछले कुछ समय में कई हस्तियों के सोशल मीडिया अकाउंट का दुरुपयोग किया है। वे सेलेब्स के नाम का सहारा लेकर लोगों को उल्लू बनाकर मोटी रकम ऐंठते हैं। ऐसे में इन स्टार्स के चाहने वालों का अलर्ट रहना बेहद जरूरी है। उन्हें ऐसे किसी झांसे में नहीं आना चाहिए। इन दिनों बड़े लोगों के अकाउंट हैक कर लिए जाते हैं। अर्जुन के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वे अब 'नो एंट्री' के सीक्वल में नजर आएंगे। फिल्म 26 अक्टूबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

arjun kapoor,actor arjun kapoor,arjun fake account,arjun fans,singham again,arjun cyber fraud,malaika arora,arjun malaika

मलाइका अरोड़ा ने कहा, मैं कभी भी अपनी निजी जिंदगी के बारे में...

मलाइका अरोड़ा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा चर्चाओं में रहती हैं। अरबाज खान से 19 साल के बाद उन्होंने तलाक ले लिया था। हालांकि बाद में अपने से कई साल छोटे अर्जुन कपूर को डेट किया। कुछ वक्त पहले ‘सिंघम अगेन’ के प्रमोशन के दौरान अर्जुन ने जनता के सामने बताया था कि वह सिंगल हैं। इसके बाद साफ हो गया था कि उनका मलाइका से ब्रेकअप हो चुका है। अब मलाइका ने इस पर पहली बार रिएक्शन दी है।

मलाइका ने ईटाइम्स के साथ बातचीत में कहा कि मैं कभी भी अपनी निजी जिंदगी के बारे में पब्लिक स्टेज पर बात नहीं करतीं। अर्जुन ने जो भी कहा वह उनकी इच्छा है और मैं इस पर कुछ नहीं कहूंगीं। पिछले साल की चुनौतियों के बाद अब नए साल में आगे बढ़ने का वक्त आ गया है। सब लोग नए साल का स्वागत करो। ये जीवन में नई शुरुआत का संकेत है।

उल्लेखनीय है कि मलाइका पिछले कुछ समय से एक मिस्ट्री मैन के साथ नजर आई हैं। हालांकि उन्होंने अभी तक इस नई रिलेशनशिप के बारे में कोई बयान नहीं दिया है। हालांकि फैंस लगातार इसकी अटकलें लगा रहे हैं। वैसे पिछले दिनों जब मलाइका के पिता का निधन हुआ था तो अर्जुन उन्हें लगातार संभालते नजर आए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

'ब्रेन, हार्ट, फेफड़े... शरीर के सभी प्रमुख अंग गायब', वेनेजुएला से लौटे भारतीय नाविक के शव ने खड़े किए कई सवाल
'ब्रेन, हार्ट, फेफड़े... शरीर के सभी प्रमुख अंग गायब', वेनेजुएला से लौटे भारतीय नाविक के शव ने खड़े किए कई सवाल
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर सरकार की नजर, Meta को भेजा नोटिस; साइबर फ्रॉड की आशंका पर होगी जांच
WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर सरकार की नजर, Meta को भेजा नोटिस; साइबर फ्रॉड की आशंका पर होगी जांच
पंजाब में महिलाओं के खातों में पहुंचे 3-3 हजार रुपये, भगवंत मान सरकार ने पूरी की AAP की अंतिम चुनावी गारंटी
पंजाब में महिलाओं के खातों में पहुंचे 3-3 हजार रुपये, भगवंत मान सरकार ने पूरी की AAP की अंतिम चुनावी गारंटी
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
'वेलकम टू द जंगल' की कमाई में आया उछाल, भारत में 81 करोड़ का आंकड़ा पार; वर्ल्डवाइड कलेक्शन 120 करोड़ के पार पहुंचा
'वेलकम टू द जंगल' की कमाई में आया उछाल, भारत में 81 करोड़ का आंकड़ा पार; वर्ल्डवाइड कलेक्शन 120 करोड़ के पार पहुंचा