Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ट्विंकल को पसंद नहीं बेटे से बेटी के रंग की तुलना, ऐसे समझाया, शत्रु ने इस मामले में की सोनाक्षी की तारीफ

ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार की शादी को दो दशक से ज्यादा का समय हो चुका है। दोनों ने 17 जनवरी 2001 को शादी की थी। अक्षय...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 26 Dec 2024 7:55:05

2 News : ट्विंकल को पसंद नहीं बेटे से बेटी के रंग की तुलना, ऐसे समझाया, शत्रु ने इस मामले में की सोनाक्षी की तारीफ

ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार की शादी को दो दशक से ज्यादा का समय हो चुका है। दोनों ने 17 जनवरी 2001 को शादी की थी। अक्षय और ट्विंकल ने 15 सितंबर 2002 को बेटे आरव का स्वागत किया। ट्विंकल ने 25 सितंबर 2012 को बेटी नितारा को जन्म दिया। ट्विंकल ने हाल ही में एक बातचीत में बताया कि अक्सर उनके बच्चों के रंग के बारे में तुलना की जाती है। ट्विंकल ने फिक्की फ्लो के साथ बातचीत में कहा कि मैंने अपनी पहली संतान के साथ बहुत कुछ सीखा और मुझे लगता है कि आपकी पहली संतान ही उस मैनुअल की तरह होती है।

मेरी दूसरी संतान के साथ, जो मैंने महसूस किया, वह यह था कि मुझे लगता था कि वह एक सामान्य भारतीय लड़की की तरह दिखती है और हमेशा उसके और उसके भाई के रंग के बारे में तुलना होती थी। हमारे देश में ऐसी चीजें होती हैं। ये सब देखकर मैंने तय किया कि मैं नितारा को यह विश्वास दिलाऊंगी कि वह बिल्कुल अद्भुत है, भले ही उसकी यूनिब्रो हो, मैंने उसे यह बताया कि देखो तुम हमेशा से बहुत सुंदर हो, बिल्कुल फ्रिदा कालो की तरह और वह जैसी अद्भुत थीं, वैसे ही तुम भी हो।

अगर उसकी त्वचा ब्राउन है, तो मैंने उसे बताया कि उसकी त्वचा सुनहरी है। एक दिन वह अपने भाई के साथ बैठी थी और हम बीच पर जा रहे थे और वह सनब्लॉक लगा रहा था। नितारा ने कहा कि मुझे इतना सनब्लॉक लगाने की जरूरत नहीं है क्योंकि मेरी त्वचा तुम्हारी से बेहतर है। सफेद टी-शर्ट गंदी हो जाती है लेकिन ब्राउन टी-शर्ट गंदी नहीं होती। तुम उसे देख नहीं सकते हो, तो मैं बेहतर हूं। नितारा के इस रवैये से मुझे लगा कि यह एक जीत थी। उल्लेखनीय है कि दिवंगत एक्टर राजेश खन्ना और एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया की बेटी ट्विंकल ने काफी समय पहले एक्टिंग को अलविदा कह दिया। वह अब लेखन के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखा रही हैं।
twinkle khanna,writer twinkla khanna,Akshay Kumar,nitara,aarav,nitara aarav skin tones,shatrughan sinha,actor shatrughan sinha,sonakshi sinha,kumar vishwas कुमार विश्वास ने साधा था सोनाक्षी की शादी पर निशाना, शत्रुघ्न ने लिखा...

हाल ही एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा की शादी को लेकर कवि कुमार विश्वास ने एक आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इस टिप्पणी पर कांग्रेस लीडर सुप्रिया श्रीनेत ने वीडियो जारी कर सोनाक्षी का पक्ष लेकर विश्वास को करारा जवाब दिया था। अब सोनाक्षी के पिता और टीएमसी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने एक्स पर पोस्ट लिखी है। शत्रुघ्न ने लिखा, “आपकी समझ और जानकारी और तारीफों के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया।

हमारी आंखों का तारा सोनाक्षी ने इस मामले में जैसे प्रतिक्रिया दी है और उन पर जैसी टिप्पणियां की गई हैं उनसे जुड़ा एक एपीसोड पेश कर रहा हूं। हमारी लाडली को हमेशा मेरा आशीर्वाद और सपोर्ट है। कहना होगा कि उन्होंने इस मामले को बहुत समझदारी से समय पर और बहुत अच्छे से संभाला है। उनकी प्रतिक्रिया की खूब तारीफ भी हुई है। साथ ही हमारे कुछ खूबसूरत दोस्तों, खासकर हमारे पसंदीदा दोस्त, कांग्रेस पार्टी और देश के बेहतरीन प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत और 'वंडर वुमन' सुप्रिया श्रीनेत के दिए गए इस शानदार जवाब से मैं बेहद प्रभावित हूं।

इनकी बोलने की कला बेजोड़ है-वो बेजोड़ तर्क के साथ सामने आती हैं। उन्होंने भी बहुत ही सटीक और तारीफ करने लायक जवाब दिया है। अब जबकि सज्जन मुकेश खन्ना ने भी जवाब दिया है/प्रतिक्रिया दी है, तो सोनाक्षी और हमारी तरफ से मामला समाप्त हो गया है। क्या मुझे और कहने की जरूरत है? आपकी जानकारी और समझ के लिए विभिन्न विचार साझा कर रहा हूं। जय हिंद!”

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका