🌚 Raha nhi jata #BiggBoss18 #AvinashMishra #VivianDsena #RajatDalal pic.twitter.com/IBSeCT
रणवीर अल्लाहबादिया ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर बताई आपबीती
फेमस यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया ने खुलासा किया है कि गोवा में तैराकी करते समय वे लगभग डूब गए थे। तब उनके साथ उनकी गर्लफ्रेंड भी थीं। एक आईपीएस अधिकारी और उनकी आईआरएस पत्नी ने उनकी जान बचाई। रणवीर ने बुधवार (25 दिसंबर) को इंस्टाग्राम पोस्ट में आपबीती बताई। रणवीर ने लिखा, “गोवा से आप सभी को मेरी क्रिसमस की शुभकामनाएं, यह मेरे जीवन की सबसे अलग क्रिसमस रही है। मैं बहुत कमजोर फील कर रहा हूं।
हम अब बिल्कुल ठीक हैं, लेकिन कल शाम 6:00 बजे या उसके आसपास, मेरी गर्लफ्रेंड के साथ कुछ अजीब हुआ। हम दोनों को खुले समुद्र में तैरना बहुत पसंद है। मैं बचपन से ही ऐसा करता आ रहा हूं लेकिन कल हम पानी के नीचे की धारा में बह गए। मेरे साथ ऐसा पहले भी हुआ है, लेकिन मैं कभी किसी पार्टनर के साथ नहीं गया। अकेले तैरकर बाहर निकलना आसान है। किसी को अपने साथ खींचकर बाहर निकालना बहुत मुश्किल है। 5-10 मिनट की मशक्कत के बाद, हमने मदद के लिए पुकारा और पास में तैर रहे 5 लोगों के एक परिवार ने तुरंत हमें बचा लिया।
हम दोनों अच्छे स्वीमर हैं लेकिन नेचर आपकी परीक्षा ले ही लेती है। लहरों में मजेदार डुबकी के बाद एक तेज लहर ने हम दोनों को गिरा दिया। हमें लगा कि हम दोनों ही पानी में डूब जाएंगे। एक समय ऐसा आया कि मैंने बहुत सारा पानी निगल लिया और धीरे-धीरे मैं बेहोश हो गया तब मैंने हेल्प के लिए चिल्लाया। हम दोनों को बचाने वाले आईपीएस ऑफिसर हसबैंड और वाइफ का दिल से धन्यवाद।
इस एक्सपीरियंस ने हमें बहुत कुछ सिखाया। हमने भगवान का शुक्रिया अदा किया और जाना कि वे हमारे साथ हैं। ऐसा लग रहा है कि इस एक घटना ने जिंदगी जीने के मेरे नजरिये को बदल दिया है। ये सब मैंने इसीलिए लिखा क्योंकि मैंने हमेशा इन पलों को आप सभी के साथ शेयर किया है। आज मैं बहुत इमोशनल और कृतज्ञ हूं। जीवन के लिए भगवान का शुक्रिया।”













