न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रूस की सिंगल डोज वैक्सीन 'स्पुतनिक लाइट' को भारत में इमरजेंसी यूज की नहीं मिली मंजूरी, यूरोप और अमेरिका को छोड़ 60 देशों में हो रहा है इसका इस्तेमाल

भारत में रूस की वैक्सीन स्पुतनिक लाइट को इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी नहीं मिली है साथ ही सिंगल डोज वाली इस वैक्सीन के फेज -3 ट्रायल कराने की जरूरत को भी अथॉरिटी ने खारिज कर दी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 02 Jul 2021 9:05:36

रूस की सिंगल डोज वैक्सीन 'स्पुतनिक लाइट' को भारत में इमरजेंसी यूज की नहीं मिली मंजूरी, यूरोप और अमेरिका को छोड़ 60 देशों में हो रहा है इसका इस्तेमाल

भारत में रूस की वैक्सीन स्पुतनिक लाइट (Sputnik Light) को इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी नहीं मिली है साथ ही सिंगल डोज वाली इस वैक्सीन के फेज -3 ट्रायल कराने की जरूरत को भी अथॉरिटी ने खारिज कर दी है। कमेटी की सिफारिशों के मुताबिक, स्पुतनिक लाइट और स्पुतनिक-V में कंपोनेंट-1 एक जैसा है। स्पुतनिक V का सेफ्टी और इम्यूनिटी डेटा पहले ही भारतीय आबादी पर किए ट्रायल से मिल चुका है। इसे भारत ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया से मंजूरी भी मिली है। फिर अलग और एक जैसा ट्रायल कराने के लिए अधूरा डेटा और औचित्य सही नहीं लगता। आपको बता दे, रूस की स्पुतनिक V (Sputnik V) का यूरोप और अमेरिका को छोड़कर दुनिया के 60 देशों में इस्तेमाल हो रहा है। स्पुतनिक V को बनाने वाले मॉस्को के गमलेया रिसर्च इंस्टीट्यूट ने सिंगल डोज वैक्सीन स्पुतनिक लाइट नाम से बनाई है। यह कोरोना के संक्रमण से लड़ने में 79.4% कारगर है।

डॉ .रेड्डीज लैबोरेटरीज ने मांगी थी मंजूरी

SEC की सिफारिशों को गुरुवार को सेंट्रल ड्रग स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन (CDSCO) की वेबसाइट पर अपलोड किया गया। डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज ने DCGI को एक प्रपोजल दिया था। इसमें स्पुतनिक लाइट के मार्केट अथॉराइजेशन की मांग की गई थी। इसके लिए रूस में हुए फेज 1 और 2 ट्रायल का डेटा और भारत में फेज 3 के क्लिनिकल ट्रायल कराने का प्रोटोकॉल पेश किया गया था।

CDSCO की सब्जेक्ट एक्सपर्ट कमेटी ने इस एप्लीकेशन पर विचार किया। इसके बाद कमेटी ने सिफारिश की है कि फर्म को वैक्सीन के मार्केट अथॉराइजेशन के लिए स्पुतनिक लाइट का फेज-3 ट्रायल का सेफ्टी और एफिकेसी डेटा पेश करना चाहिए। यह ट्रायल रूस में हुआ है, लेकिन इसका डेटा नहीं दिया गया है।

वायरस के सभी नए स्ट्रेन पर असरदार

इस वैक्सीन के फेज-3 के ट्रायल रूस, UAE और घाना में हुए। इस ट्रायल में 7000 लोगों को शामिल किया गया। 28 दिन बाद इसका डेटा एनालाइज किया गया। नतीजों में पाया गया कि यह वैक्सीन वायरस के सभी नए स्ट्रेन पर असरदार है। डेटा बता रहा है कि यह सिंगल डोज वैक्सीन कई दूसरी डबल डोज वाली वैक्सीन से ज्यादा असरदार है।

क्यों खास है स्पुतनिक लाइट

- इसकी ओवरऑल एफिकेसी 79.4% है।
- वैक्सीन लगवाने वाले 100% लोगों में 10 दिन बाद ही एंटीबॉडीज 40 गुना तक बढ़ गईं।
- वैक्सीन लगवाने वाले सभी लोगों में कोरोना वायरस के S-प्रोटीन के खिलाफ इम्यून रिस्पॉन्स डेवलप हुआ।
- इस वैक्सीन के सिंगल डोज होने की वजह से बड़ी आबादी वाले देशों में वैक्सीनेशन रेट बढ़ाया जा सकेगा।
- स्पुतनिक लाइट को 2 से 8 डिग्री टेम्प्रेचर पर स्टोर किया जा सकता है। इससे यह आसानी से ट्रांसपोर्ट हो सकेगी।
- कोरोना से ठीक हुए लोगों पर भी ये वैक्सीन असरदार।
- वैक्सीन लगवाने के बाद कोरोना के गंभीर असर का खतरा कम हो जाएगा।
- ज्यादातर मामलों में मरीज को अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

UPI पेमेंट पर MDR चार्ज लगाने का फैसला टला, दिवाली के बाद लागू होगा नया नियम; दुकानदारों को राहत
UPI पेमेंट पर MDR चार्ज लगाने का फैसला टला, दिवाली के बाद लागू होगा नया नियम; दुकानदारों को राहत
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का बड़ा ऐलान, पुलिस हिरासत के बाद भी आंदोलन जारी रखने की कही बात
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का बड़ा ऐलान, पुलिस हिरासत के बाद भी आंदोलन जारी रखने की कही बात
राहुल गांधी के घर आज जुटेंगे INDIA गठबंधन के नेता, चाय पर बैठक के बाद मीडिया के सामने रखेंगे अपनी बात; वोट चोरी के खिलाफ बनेगी रणनीति
राहुल गांधी के घर आज जुटेंगे INDIA गठबंधन के नेता, चाय पर बैठक के बाद मीडिया के सामने रखेंगे अपनी बात; वोट चोरी के खिलाफ बनेगी रणनीति
तेजस्वी यादव ने CEC ज्ञानेश कुमार से पूछे सवाल, बोले- अगर तब सही थे तो अब अपने फैसलों से पीछे क्यों हट रहे हैं?
तेजस्वी यादव ने CEC ज्ञानेश कुमार से पूछे सवाल, बोले- अगर तब सही थे तो अब अपने फैसलों से पीछे क्यों हट रहे हैं?
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर