न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ऋषिकेश के दो गांवों में हिन्दू तोड़ रहे हैं अपनी जमीनों पर बनी मजारें

देवभूमि उत्तराखंड के ऋषिकेश के दो गांवों- भट्टोवाला और घुमानीवाला में हिंदू धर्म से जुड़े लोग पूर्व में अपने ही परिवारों द्वारा ही बनाई मजारों को तोड़ रहे हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 18 Sep 2023 4:12:00

ऋषिकेश के दो गांवों में हिन्दू तोड़ रहे हैं अपनी जमीनों पर बनी मजारें

ऋषिकेश। देवभूमि उत्तराखंड के ऋषिकेश के दो गांवों- भट्टोवाला और घुमानीवाला में हिंदू धर्म से जुड़े लोग पूर्व में अपने ही परिवारों द्वारा ही बनाई मजारों को तोड़ रहे हैं। ये सभी मजारें इन लोगों की अपनी निजी जमीन पर बनी हुई हैं। जिन लोगों द्वारा इन मजारों का निर्माण किया गया था, उनमें से ज्यादातर ऊंची जाति से संबंध रखने वाले हैं।

ऋषिकेश के भट्टोवाला और घुमानीवाला गांव में चल रही इस मुहिम की शुरुआत उत्तराखंड सरकार के एंटी एंक्रोचमेंट ड्राइव की पृष्ठभूमि में सामने आई है। उत्तराखंड सरकार की एंटी एंक्रोचमेंट ड्राइव का मकसद सरकारी जमीन को हर तरह के अतिक्रमण (धार्मिक अतिक्रमण सहित) से मुक्त कराना है। टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी एक खबर के अनुसार, इन दोनों ही गांव में बनी मजारें करीब 15 से 20 साल पुरानी हैं और ये लोगों द्वारा खुद की अपनी निजी जमीन पर बनाई गई हैं।

क्यों बनाई गई मजारें?

गांव में मजारों के निर्माण के पीछे गांव के तकरीबन सभी लोग एक जैसे कारण बनाते हैं… लोग बताते हैं कि उनके परिवार के लोग अपनी समस्याओं के समाधान के लिए एक स्थानीय फकीर के पास गए थे, जो पीर बाबा के नाम से पहचाना जाता है। उस फकीर ने ही अपनी जमीन पर उन्हें मजार के लिए जगह निकालने की सलाह दी थी। इस समय गांव में 35 परिवारों में से कम से कम 9 परिवारों ने अपनी प्रॉपर्टी पर बनी मजारों को पिछले कुछ हफ्तों में गिरा दिया है। कई अन्य लोगों का कहना है कि वो भी जल्द ही अपनी जमीन पर बनी मजारों को हटा देंगे।

गिरीश नेडवाल नाम के एक व्यक्ति ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि उनके घर में उनकी मां के कहने पर मजार का निर्माण किया गया था। उनकी मां करीब 20 साल पहले तब पीर बाबा के पास गईं थीं, जब वो बीमार पड़ गए थे। हम इतने सालों तक इसे मानते रहे लेकिन अब हमारा मानना है कि यह सिर्फ कोरा अंधविश्वास है। उन्होंने कहा कि अब हम नहीं चाहते कि हमारी आने वाली जनरेशन हिंदू मान्यताओं से दूर हो जाए।

ऐसी ही मिलती-जुलती कहानी सुनाते हुए एक अन्य ग्रामीण दिनेश पुंडीर बताते हैं कि उनकी मां ने पांच साल पहले एक पीर बाबा से मिलने के बाद घर में मजार का निर्माण करवाया था लेकिन चार सालों से कोई वहां नहीं गया है। वो आगे कहते हैं कि हमारी मां ने यह सोचते हुए मजार का निर्माण करवाया कि इससे घर में गुड लक आएगा लेकिन हमें ऐसा नहीं महसूस होता। हमने तय कर लिया है कि अब इससे छुटकारा पाना है। उन्होंने बताया कि अन्य वास्तविक मजारों में कब्र होती हैं लेकिन यहां बनाई गई मजारें सिर्फ प्रतीकात्मक हैं।

समाज के दबाव में हटाई जा रही हैं मजारें

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, गांव में भले ही मजारें गिराई जा रही हों लेकिन यहां रहने वाले सभी परिवार इससे सहमत नहीं हैं। नाम न बताने की शर्त पर एक ग्रामीण ने बताया कि वे ऐसा “सिर्फ दबाव में” कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि गांव के कुछ लोग उन्हें मजार हटाने के लिए राजी करने के लिए आए थे, शुरुआत में उन्हें बुरा लगा क्योंकि इससे उनके परिवार की मान्यताएं जुड़ी हैं लेकिन गांव के अन्य परिवार मजारें तोड़ रहे हैं इसलिए उन्हें भी राजी होना पड़ा।

अपने घर से सबसे पहले मजार हटाने वाले भट्टोवाला गांव के मुखिया हरपाल सिंह राणा ने कहा कि ऐसी संरचनाओं की पहचान करने की हमारी कोशिश जारी है। जैसे-जैसे हम और परिवारों की पहचान करेंगे, हम उन्हें समझाने की कोशिश करेंगे। इस प्रयास में सिर्फ हिंदू शामिल हैं क्योंकि गांव में कोई मुस्लिम निवासी नहीं है। मजारों को हटाए जाने पर लोकल पुलिस अधिकारियों का कहना है कि तोड़ी गई सभी मजारें प्राइवेट जमीन पर बनी हैं और जमीन के मालिकों को उन्हें हटाने की खुद इजाजत दी है इसलिए मामले में हस्तक्षेप करने की कोई वजह नहीं है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती