न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अलवर : चिकित्सा विभाग की टीम ने घर-घर किया सर्वे और दी 48 हजार से अधिक मरीजों को दवा

जिले में चिकित्सा विभाग की टीम सक्रिय हैं और घर-घर जाकर सर्वे किया जा रहा हैं जिसमें करीब 48 हजार से अधिक मरीजों को घर पर ही दवा दी गई।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 27 May 2021 2:20:07

अलवर : चिकित्सा विभाग की टीम ने घर-घर किया सर्वे और दी 48 हजार से अधिक मरीजों को दवा

कोरोना महामारी के इस दौर में संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। इस कड़ी में जिले में चिकित्सा विभाग की टीम सक्रिय हैं और घर-घर जाकर सर्वे किया जा रहा हैं जिसमें करीब 48 हजार से अधिक मरीजों को घर पर ही दवा दी गई। इनके अलावा 784 मरीजों को डॉक्टर के पास भेजा। जिससे डॉक्टर के परामर्श के आधार पर इलाज हो सके। जिसका यह फायदा हुआ कि सैकड़ों मरीजों को कोरोना के संक्रमण से होने वाले खतरे से बाहर निकाला जा सका। इनमें से काफी कोरोना पॉजिटिव भी आए हैं। समय पर इलाज नहीं लेते तो उनमें से बड़ी संख्या में मरीजों की तबीयत ज्यादा बिगड़ सकती थी। टीम के सदस्यों द्वारा सबको 14 दिन होम आइसोलेशन में रहने का सुझाव भी दिया गया था।

चिकित्सा विभाग की टीम ने 25 अप्रैल से अब तक चार राउंड सर्वे में कुल 27 लाख 91 हजार 748 घरों का सर्वे किया है। इस सर्वे के दौरान चिकित्सा विभाग की टीमों ने घर-घर जाकर यह पूछा कि किसी को खांसी, जुकाम या बुखार तो नहीं है। इस सर्वे से पता लगा कि 48 हजार 473 लोगों में खांसी, जुकाम व बुखार मिला। कुछ अन्य बीमारी से ग्रसित मिले। इनमें से भी 784 मरीज ऐसे चिह्नित किए गए जो अधिक बीमार थे। उनको तुरंत डॉक्टर के पास भेजा गया। ताकि उनका पूरा इलाज हो सके।

उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ छबील कुमार ने बताया कि जहां अधिक मरीज मिले वहां दुबारा भी सर्वे किया गया है। जिले में अब सामान्य बीमारी के मरीजों की संख्या भी कम हुई है। तभी कोरोना संक्रमण भी कुछ कम हुआ है। लेकिन, अब भी जिले के लोगों को पूरी सावधानी बरतने की जरूरत है। असल में संक्रमण की तीसरी लहर को लेकर सरकार व प्रशासन चिंतित भी हैं। जिससे लड़ने के लिए अतिरिक्त इंतजाम किए जाने लगे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल