न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हरियाणा : दहेज के लिए कर दी गई विवाहिता की हत्या, मारकर लटकाया पंखे से

हरियाणा के हिसार जिले के नारनौंद एरिया के पेटवाड़ गांव में दहेज के लिए एक विवाहिता को मारकर पंखे से लटका दिया गया। नारनौंद थाना पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 08 Oct 2021 8:16:38

हरियाणा : दहेज के लिए कर दी गई विवाहिता की हत्या, मारकर लटकाया पंखे से

हरियाणा के हिसार जिले के नारनौंद एरिया के पेटवाड़ गांव में दहेज के लिए एक विवाहिता को मारकर पंखे से लटका दिया गया। नारनौंद थाना पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। मृतका का हांसी में पोस्टमार्टम करवाया गया है। परिवारजनों ने मृतका का अभी तक अंतिम संस्कार नहीं किया है। उनकी मांग है कि हत्या के दोषियों को गिरफ्तार किया जाए। पुलिस ने मामले में कारवाई करते हुए सूर्य नगर निवासी मृतका के भाई विजय की शिकायत पर पति प्रदीप, ससुर दलबीर, सास केला देवी, जेठ सुनील व जेठानी रीना के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

सूर्य नगर निवासी विजय ने बताया कि उसकी छोटी बहन 29 वर्षीय कमला की शादी 19 मई 2012 को पेटवाड़ गांववासी प्रदीप के साथ हुई थी। शादी में उन्होंने अपनी हैसियत के अनुसार काफी दहेज दिया था, लेकिन ससुरालवाले इससे खुश नहीं थे। वह उसके साथ मारपीट करते थे और ताने भी देते थे। शादी के बाद कमला को 7 साल का बेटा प्रिंस व तीन साल की बेटी दिव्या है। विजय के अनुसार, कमला के साथ ससुराल में हो रही प्रताड़ना के बारे में उसने कई बार बताया था।

विजय ने बताया कि उन्होंने भी कमला के ससुरालवालों को समझाया था। इसके बावजूद वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे थे। गुरुवार शाम को उनके पास सूचना पहुंची कि कमला के साथ उसके ससुराल में हादसा हो गया है। जब वह उसकी ससुराल पेटवाड़ पहुंचा तो देखा कि कमला का शव अंदर के कमरे में पंखे से लटका हुआ है। विजय के अनुसार, कमला के ससुरालवालों ने उसकी हत्या करके शव को पंखे से लटकाया है, ताकि इसको आत्महत्या का मामला बताया जा सके।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता

‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी

स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच

CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना

351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम

‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म

ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन

हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास

एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड

रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त

यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट

सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी

ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत