न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भरतपुर में रोडवेज ने व्यक्ति को कुचला, मौके पर हुई मौत, तहसीलदार ने कहा- जल्द दिलवाएंगे आर्थिक सहायता

भरतपुर में रोडवेज बस ने बस स्टैंड के पास खड़े एक व्यक्ति को कुचल दिया। बस के आगे का पहिया व्यक्ति के सिर को रौंदते हुए निकला, जिससे सिर से मांस निकलकर सड़क पर फैल गया। हादसे में व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 08 Jan 2025 6:41:58

भरतपुर में रोडवेज ने व्यक्ति को कुचला, मौके पर हुई मौत, तहसीलदार ने कहा- जल्द दिलवाएंगे आर्थिक सहायता

भरतपुर। भरतपुर में रोडवेज बस ने बस स्टैंड के पास खड़े एक व्यक्ति को कुचल दिया। बस के आगे का पहिया व्यक्ति के सिर को रौंदते हुए निकला, जिससे सिर से मांस निकलकर सड़क पर फैल गया। हादसे में व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ड्राइवर बस को लेकर मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान मुश्ताक खान के रूप में हुई है जो प्राइवेट बसों के लिए यात्रियों को इकट्ठा करने का काम करते थे।

वह रोडवेज के बाहर डिवाइडर पर खड़े थे। इस दौरान एक बस स्टैंड से अलवर डिपो की बस निकली। कुम्हेर गेट की तरफ जैसे ही ड्राइवर ने बस को मोड़ा तभी मुस्ताक खान बस की चपेट में आ गए।

बस के आगे का पहिया मुस्ताक खान के सिर पर चढ़ गया। उनका सिर बस के पहिए से बुरी तरह कुचल गया। जिससे सिर से मांस के टुकड़ें निकलकर सड़क पर फैल गए। वहां मौजूद लोगों ने हमें घटना के बारे में सूचना दी। इस दौरान ड्राइवर बस को लेकर फरार हो गया।

घटना के बाद परिजन समेत अन्य लोगों ने बस ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की और शव उठाने से इनकार कर दिया। इससे लंबा जाम लग गया। मुस्ताक खान के दो बेटे और एक बेटी है।

तहसीलदार ने कहा- जल्द दिलवाएंगे आर्थिक सहायता

भरतपुर तहसीलदार(प्रशिक्षु आईएएस) राहुल श्रीवास्तव ने बताया- बस स्टैंड पर एक व्यक्ति की रोडवेज बस से मौत हो गई है। मृतक के परिजन मुआवजे की मांग कर रहे थे। हमने मृतक के सभी दस्तावेज जमा करने के लिए कहा है। जल्द से जल्द मृतक के परिजनों को सहायता राशि दी जाएगी। साथ ही शव के पोस्टमॉर्टम के लिए बोला है। शव को आरबीएम अस्पताल की मॉर्च्युरी में भिजवाकर जाम खुलवा दिया है।

bharatpur,bharatpur road accident,road accident news

घटनास्थल पर परिजनों के साथ लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई, जिससे जाम लग गया। मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने समझाइश की। जिसके बाद करीब 2 घंटे बाद रास्ता सुचारु हो सका। घटना भरतपुर के अटल बंद थाना इलाके में केंद्रीय बस स्टैंड के बाहर सुबह 11 बजे हुई।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट