न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

एक्शन मोड में मुख्यमंत्री भजनलाल, गैंगस्टर्स और बदमाशों के ठिकानों पर दी जा रही दबिश

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की मंशा के अनुरूप राजस्थान में गैंगस्टर्स को लेकर पुलिस एक्शन में आ गई है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 27 Dec 2023 10:48:56

एक्शन मोड में मुख्यमंत्री भजनलाल, गैंगस्टर्स और बदमाशों के ठिकानों पर दी जा रही दबिश

जयपुर। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की मंशा के अनुरूप राजस्थान में गैंगस्टर्स को लेकर पुलिस एक्शन में आ गई है। गैंगस्टर्स और बदमाशों के ठिकानों पर प्रदेश के सभी जिलों में सुबह से ही दबिश दी जा रही है। कुख्यात बदमाशों को गिरफ्तार किया जा रहा है। यहां तक की सोशल मीडिया पर गैंगस्टर्स को फॉलो, लाइक और उनकी पोस्ट पर कमेंट करने वालों पर भी कार्रवाई करने को कहा गया है।

डीजीपी उमेश मिश्रा ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के साथ पुलिस अधिकारियों की मीटिंग के बाद पुलिस अफसरों के गैंगस्टर्स और कुख्यात बदमाशों पर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। इसलिए प्रदेशभर में अपराधियों, असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सघन कार्यवाही शुरू की गई है।

एडीजी क्राइम दिनेश एमएन की निगरानी में प्रदेश भर में गैंगस्टर्स के खिलाफ 3 दिवसीय अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत बुधवार अलसुबह से प्रदेशभर में बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई। इस ऑपरेशन की मॉनीटरिंग की जिम्मेदारी सभी रेंज आईजी को सौंपी गई है। इस ऑपरेशन का नेतृत्व स्थानीय पुलिस अधीक्षक कर रहे हैं। इसके तहत आर्म्स, आबकारी व एनडीपीएस एक्ट, एचएस, हार्डकोर, स्थाई वारंटी, उद्घोषित, इनामी व जघन्य अपराधों में वांछित असामाजिक तत्त्वों के विरुद्ध कार्यवाही करने को कहा गया है।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भजनलाल ने महिला सुरक्षा, भ्रष्टाचार और अपराधियों के खिलाप कार्यवाही किए जाने की प्रतिबद्धता जताई थी। उन्होंने गैंगस्टर्स के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने के लिए एंटी टास्क फोर्स भी गठित करवाई है। इसका प्रभार आईपीएस अधिकारी दिनेश एमएन को बनाया गया है। इससे पहले कांग्रेस शासन में भी डीजीपी उमेश मिश्रा के निर्देश में असामाजिक तत्वों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाते हुए हजारों बदमाशों को सलाखों के पीछे भेजा गया था।

कोटा पुलिस ने भी चलाया था अभियान

इससे पहले 25 दिसंबर को कोटा पुलिस ने एक ही दिन में ताबड़तोड़ कार्रवाई कर 106 सक्रिय बदमाशों की गिरफ्तार कर उनको जेलों में ठूंस दिया। पुलिस की इस कार्रवाई में पकड़े गए बदमाशों में से एक पर 25000 रुपये का इनाम भी घोषित है। वहीं इनमें कई हिस्ट्रीशीटर शामिल हैं। इनको पकड़ने के लिए कोटा पुलिस के 250 से अधिक अधिकारियों और जवानों ने शहर सहित आसपास के इलाकों में ताबड़तोड़ दबिशें दी। इससे बदमाशों में हड़कंप मच गया था।

58 टीमें बनाई गई थी

कोटा पुलिस अधीक्षक शरद चौधरी ने बताया कि वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए रविवार को एक दिन का विशेष अभियान चलाया गया था। इस अभियान के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय के निर्देशन में जिले के सभी पुलिस उपाधीक्षकों और थानाप्रभारियों के नेतृत्व में 242 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की 58 टीमें बनाई गई थी। उसके बाद बदमाशों के संभावित ठिकानों पर छापामारी की गई। धरपकड़ की इस कार्रवाई 73 वांछित अपराधी और 33 सक्रिय अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट