न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

प्रधानमंत्री मोदी की कतर के अमीर से हुई मुलाकात का असर, मौत की सजा पाए 8 पूर्व नेवी अफसरों से मिले राजनयिक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दुबई में यूएन क्लाइमेट समिट के इतर कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमाद अल-थानी से मुलाकात हुई थी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 07 Dec 2023 6:37:20

प्रधानमंत्री मोदी की कतर के अमीर से हुई मुलाकात का असर, मौत की सजा पाए 8 पूर्व नेवी अफसरों से मिले राजनयिक

नई दिल्ली। कतर की जेल में बंद और मौत की सजा पाए नौसेना के आठ पूर्व अफसरों से भारतीय राजनयिकों ने मुलाकात की है और उनके केस के बारे में जानकारी दी है। प्राप्त समाचारों के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दुबई में यूएन क्लाइमेट समिट के इतर कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमाद अल-थानी से मुलाकात हुई थी। इस दौरान पीएम मोदी ने कतर के शासक से मांग की थी कि भारतीय कैदियों से राजनयिकों को मिलने की परमिशन दी जाए। इस मांग के बाद ही यह मंजूरी दी गई थी और अब राजनयिक ने उन पूर्व नौसैनिकों से मुलाकात की है, जो कतर की जेल में बंद हैं।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने गुरुवार को कहा कि भारतीय दूत ने 3 दिसंबर को कतर में मौत की सजा पाने वाले 8 नौसेना के दिग्गजों से मुलाकात की और भारत सरकार इस मामले पर बारीकी से नजर रख रही है और उन्हें सभी कानूनी और दूतावास संबंधी सहायता प्रदान कर रही है। अरिंदम बागची ने यह भी कहा कि आठ भारतीयों के खिलाफ मामले में दो सुनवाई हो चुकी है और मौत की सजा के खिलाफ अपील पहले ही दायर की जा चुकी है। नौसेना के दिग्गजों को 26 अक्टूबर को कतर की प्रथम दृष्टया अदालत ने मौत की सजा सुनाई थी। भारत ने फैसले को “गहरा” चौंकाने वाला बताया था।

इस मुलाकात को लेकर विदेश मंत्रालय ने बताया था कि पीएम नरेंद्र मोदी और कतर के शेख तमीम बिन हमाद के बीच मुलाकात हुई थी। इस मीटिंग में दोनों देशों के बीच कई मसलों पर बात हुई। इसके अलावा भारतीय समुदाय के हितों को लेकर भी चर्चा हुई। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, 'हमारे राजनयिक को कौंसुलर एक्सेस मिल गई है और उन्होंने 3 दिसंबर को जेल में बंद सभी 8 पूर्व राजनयिकों से मुलाकात की है।' भारत की ओर से अपील किए जाने के सवाल पर बागची ने कहा, 'अब तक इस मामले में दो सुनवाई हो चुकी हैं। अगली भी जल्दी ही होगी। हम पूरी कानूनी मदद कर रहे हैं। यह एक संवेदनशील मसला है, हम जो भी कर सकते हैं वह करेंगे।'

माना जा रहा है कि पीएम नरेंद्र मोदी के दखल के बाद ही भारतीय राजनयिक को कतर की जेल में बंद पूर्व नौसैनिकों से मिलने की परमिशन मिली। कतर, यूएई, सऊदी अरब समेत कई मुस्लिम देशों से पीएम नरेंद्र मोदी के दौर में संबंध सुधरे हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि उनके दखल के चलते ही राजनयिक को पूर्व नौसैनिकों से मुलाकात का मौका मिला है। कतर ने आरोप लगाया है कि इन लोगों को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। ये एक प्राइवेट डिफेंस कंपनी के लिए काम कर रहे थे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक का इलाज फिलहाल सफदरजंग अस्पताल में ही होगा, हाईकोर्ट ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट; पत्नी को मिलने की अनुमति
सोनम वांगचुक का इलाज फिलहाल सफदरजंग अस्पताल में ही होगा, हाईकोर्ट ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट; पत्नी को मिलने की अनुमति
20 जुलाई के 'संसद चलो' मार्च को नहीं मिली अनुमति, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई; दिल्ली पुलिस ने जारी की चेतावनी
20 जुलाई के 'संसद चलो' मार्च को नहीं मिली अनुमति, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई; दिल्ली पुलिस ने जारी की चेतावनी
'जन नायकन' का जबरदस्त क्रेज, मिनटों में हाउसफुल हुए शो; कहीं ₹2500 तो कहीं सिर्फ ₹54 में बिक रही टिकटें
'जन नायकन' का जबरदस्त क्रेज, मिनटों में हाउसफुल हुए शो; कहीं ₹2500 तो कहीं सिर्फ ₹54 में बिक रही टिकटें
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
राम मंदिर चढ़ावा विवाद:  खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स