न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सत्ता में आने पर हम जाति जनगणना कराएंगे, मध्यप्रदेश में राहुल गाँधी ने खेला ओबीसी कार्ड

ने महिला आरक्षण विधेयक में ओबीसी को शामिल किए जाने पर सवाल उठाए और बड़ी घोषणा की। राहुल ने कहा, देश के समक्ष एकमात्र मुद्दा जाति जनगणना है। केंद्र की सत्ता में आने के बाद हम सबसे पहला काम जाति जनगणना कराएंगे। ये काम कांग्रेस सरकार ने किया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 30 Sep 2023 3:53:54

सत्ता में आने पर हम जाति जनगणना कराएंगे, मध्यप्रदेश में राहुल गाँधी ने खेला ओबीसी कार्ड

शाजापुर। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव का प्रचार जोर पकड़ने लगा है। कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा में शनिवार को सांसद राहुल गांधी शामिल हुए और भाजपा सरकार पर हमला बोला। राहुल कालापीपल विधानसभा के पोलायकला पहुंचे। यहां उन्होंने कहा, यह विचारधाराओं की लड़ाई है जिसमें एक तरफ कांग्रेस है और दूसरी तरफ भाजपा और आरएसएस है। गांधीजी एक तरफ और गोडसे दूसरी तरफ, ये लड़ाई नफरत बनाम प्यार और भाईचारे की है।

राहुल ने महिला आरक्षण विधेयक में ओबीसी को शामिल किए जाने पर सवाल उठाए और बड़ी घोषणा की। राहुल ने कहा, देश के समक्ष एकमात्र मुद्दा जाति जनगणना है। केंद्र की सत्ता में आने के बाद हम सबसे पहला काम जाति जनगणना कराएंगे। ये काम कांग्रेस सरकार ने किया। डेटा सरकार के पास है, लेकिन नरेंद्र मोदी इस डेटा को आपके साथ साझा नहीं करना चाहते हैं। राहुल का कहना था कि जब मैं सवाल पूछता हूं कि देश में कितने दलित, ओबीसी, आदिवासी, जनरल हैं तो कोई इसका जवाब नहीं दे पाता है।

परसीमन से महिला आरक्षण में 10 साल की देरी होगी


राहुल ने कहा, हमने महिला आरक्षण पर सवाल उठाया। हमने कहा कि आप महिला आरक्षण बिल लेकर आ रहे हैं, लेकिन पहले इन दो लाइनों को हटा दें। आरक्षण लागू करने के लिए एक सर्वे की आवश्यकता है। परिसीमन से महिला आरक्षण में 10 साल की देरी होगी। महिला आरक्षण में ओबीसी को रिजर्वेशन क्यों नहीं दिया? मोदी जी कहते हैं कि मैं ओबीसी हूं तो आपने ओबीसी महिलाओं को आरक्षण क्यों नहीं दिया।

भारत में OBC की 50 फीसदी आबादी, अधिकारी सिर्फ तीन'

उन्होंने कहा, भारत को 90 अधिकारी चलाते हैं। भारत सरकार के कैबिनेट सचिव और सचिव सरकार चलाते हैं। इनमें से सिर्फ 3 ही ओबीसी अधिकारी हैं। ओबीसी का सटीक परर्सेंटेज कोई नहीं बता सकता, क्योंकि जातीय जनगणना नहीं हुई है। करीब 50 फीसदी आबादी ओबीसी है, लेकिन अधिकारी सिर्फ तीन हैं। भारत सरकार के बजट में से कितने पर फैसले लेते हैं ये तीनों अधिकारी? 45 लाख करोड़ का बजट है और बजट का केवल 5 फीसदी हिस्सा ही ओबीसी अधिकारियों के नियंत्रण में है। राहुल ने कहा, नरेंद्र मोदी ओबीसी की सरकार नहीं चलाते। लेकिन आरएसएस ने उन्हें नफरत फैलाने का काम दे दिया है।

अडानी पर बोला तो अयोग्य घोषित कर दिया

कांग्रेस नेता ने कहा, संसद में मैं अडानी के बारे में बोलने लगा तो भाजपा ने मुझे लोकसभा से अयोग्य घोषित कर दिया। अडानीजी को बचाने के लिए उन्होंने मेरी सदस्यता रद्द कर दी। यह मुझे परेशान नहीं करता। मैं सच बोलूंगा। बंदरगाहों हवाई अड्डों के बुनियादी ढांचे को देखें तो आपको हर जगह अडानी मिलेंगे।अडानी किसानों की जेब से पैसा लेते हैं।

राहुल ने कहा, हम मध्यप्रदेश में जनता के हितों की सरकार चलाना चाहते हैं। कमलनाथ जी का काम आपने देखा है। कमलनाथ जी काम करना जानते हैं जो काम कमलनाथ जी ने शुरू किया था, वो काम वो मध्यप्रदेश में पूरा करने जा रहे हैं।

राहुल ने कहा, कानून RSS वाले लोग बनाते हैं। कानून अफसर बनाते हैं। कानून भाजपा के सांसद और विधायक नहीं बनाते। मैं हिंदुस्तान के सभी OBC से पूछता हूं- नरेंद्र मोदी कहते हैं कि सरकार में आपकी भागीदारी है आप बताइए इन 90 अफसरों में OBC कितने हैं?

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

योगेंद्र यादव बोले- अभी मोदी सरकार का इस्तीफा नहीं चाहता आंदोलन, निष्पक्ष चुनाव है पहली मांग
योगेंद्र यादव बोले- अभी मोदी सरकार का इस्तीफा नहीं चाहता आंदोलन, निष्पक्ष चुनाव है पहली मांग
अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद आजम खान के बेटे अदीब का बयान, बोले- जल्द घर आएंगे वालिद
अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद आजम खान के बेटे अदीब का बयान, बोले- जल्द घर आएंगे वालिद
SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- 30 साल तक सत्ता का सपना छोड़ दे कांग्रेस!
SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- 30 साल तक सत्ता का सपना छोड़ दे कांग्रेस!
तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी
तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी
अनीता कंवल ने आर्थिक तंगी की खबरों पर जताई नाराजगी, बोलीं- ‘इस उम्र में मेरा नाम बदनाम मत करिए’
अनीता कंवल ने आर्थिक तंगी की खबरों पर जताई नाराजगी, बोलीं- ‘इस उम्र में मेरा नाम बदनाम मत करिए’
ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी
ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी
अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट
अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट
दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय
दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल, शशि थरूर बोले- ‘मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं’, बीजेपी ने भी घेरा
राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल, शशि थरूर बोले- ‘मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं’, बीजेपी ने भी घेरा
राज ठाकरे की भविष्यवाणी, 4-5 महीने में देश की राजनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव, बोले- कुछ समय के लिए PM भी नहीं होगा
राज ठाकरे की भविष्यवाणी, 4-5 महीने में देश की राजनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव, बोले- कुछ समय के लिए PM भी नहीं होगा
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
श्रद्धा दुबे को लेकर लखनऊ पहुंची STF, हजरतगंज थाने में पूछताछ की तैयारी; शिवा शर्मा की मौत के राज खुलने की उम्मीद
श्रद्धा दुबे को लेकर लखनऊ पहुंची STF, हजरतगंज थाने में पूछताछ की तैयारी; शिवा शर्मा की मौत के राज खुलने की उम्मीद
दलेर मेहंदी के समर्थन में FWICE, PM मोदी को लिखी चिट्ठी, सुबोध उनियाल के व्यवहार पर जताई नाराजगी
दलेर मेहंदी के समर्थन में FWICE, PM मोदी को लिखी चिट्ठी, सुबोध उनियाल के व्यवहार पर जताई नाराजगी