न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना की तीसरी लहर को लेकर ICMR ने जारी की चेतावनी, बताया कब आएगी और रोजाना कितने मरीज मिलेंगे

देश में कोरोना की दूसरी लहर के बीच तीसरी लहर की चेतावनी जारी कर दी है। लोगों की लापरवाही से देश में तेजी से हालात बिगड़ रहे हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 18 Jul 2021 9:27:11

कोरोना की तीसरी लहर को लेकर ICMR ने जारी की चेतावनी, बताया कब आएगी और रोजाना कितने मरीज मिलेंगे

देश में कोरोना की दूसरी लहर के बीच तीसरी लहर की चेतावनी जारी कर दी है। लोगों की लापरवाही से देश में तेजी से हालात बिगड़ रहे हैं। कई राज्‍यों में कोरोना के केस दोबारा बढ़ने लगे है जिसको देखते हुए इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) के प्रमुख वैज्ञानिक प्रोफेसर समीरन पांडा ने आशंका व्यक्त की है कि भारत में कोविड-19 (COVID-19) की तीसरी लहर अगस्त के अंत तक आएगी। तीसरी लहर के दौरान रोजाना करीब एक लाख मामले सामने आया करेंगे। डॉक्टर समीरन पांडा ने कहा कि अगर वायरस आगे अपना रूप नहीं बदलता तो तीसरी लहर पहली लहर के सामान ही होगा, लेकिन अगर वायरस ने अपना रूप बदला तो स्थिति बेहद खराब हो सकती है। उन्‍होंने कहा कि आने वाली लहर दूसरी लहर की तरह विनाशकारी नहीं होगी। प्रोफेसर पांडा का मानना ​​​​है कि कम टीकाकरण दर और लॉकडाउन में छूट के कारण कोरोना केस में तेजी से वृद्धि हो सकती है।

तीसरी लहर आ चुकी है

कोरोना की तीसरी लहर के खतरे को भांपने के लिए इंपीरियल कॉलेज लंदन और आईसीएमआर ने गणितीय मॉडल का सहारा लिया है। प्रोफेसर पांडा ने कहा, मौजूदा स्थिति को देखते हुए हम कह सकते हैं कि तीसरी लहर आ चुकी है। उन्‍होंने कहा कि अगर तीसरी लहर को रोकना है तो लोगों को अभी से शादी समारोह और पार्टी में जाने से बचना होगा और मास्‍क का प्रयोग करना ही होगा।

प्रोफेसर पांडा ने माना कि भारत को एक रणनीतिक टीकाकरण अभियान की जरूरत है। उन्‍होंने जोर देते हुए कहा कि इस दौरान जितना कम हो सके यात्रा करनी चाहिए। प्रोफेसर पांडा के मुताबिक वैक्‍सीन लगवाने से संक्रमण की दर को कम किया जा सकता है और तीसरी लहर के खतरे को भी कम किया जा सकता है।

पिछले 24 घंटे में मिले 41277 नए मरीज

देश में बीते 24 घंटे में 41,277 नए कोरोना मरीज मिले, 42,041 ठीक हुए और 517 की मौत हो गई। सबसे ज्यादा चिंता केरल बढ़ा रहा है। यहां बीते 5 दिन से एक्टिव केस में उछाल आ रहा है। शनिवार को यहां 16,148 मरीजों रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 13,197 ठीक हुए और 114 ने जान गंवाई। इस तरह एक्टिव केस में 2,951 की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 3.11 करोड़
अब तक ठीक हुए: 3.02 करोड़
अब तक कुल मौतें: 4.13 लाख
अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 4.17 लाख

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

UPI पेमेंट पर MDR चार्ज लगाने का फैसला टला, दिवाली के बाद लागू होगा नया नियम; दुकानदारों को राहत
UPI पेमेंट पर MDR चार्ज लगाने का फैसला टला, दिवाली के बाद लागू होगा नया नियम; दुकानदारों को राहत
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का बड़ा ऐलान, पुलिस हिरासत के बाद भी आंदोलन जारी रखने की कही बात
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर CJP का बड़ा ऐलान, पुलिस हिरासत के बाद भी आंदोलन जारी रखने की कही बात
राहुल गांधी के घर आज जुटेंगे INDIA गठबंधन के नेता, चाय पर बैठक के बाद मीडिया के सामने रखेंगे अपनी बात; वोट चोरी के खिलाफ बनेगी रणनीति
राहुल गांधी के घर आज जुटेंगे INDIA गठबंधन के नेता, चाय पर बैठक के बाद मीडिया के सामने रखेंगे अपनी बात; वोट चोरी के खिलाफ बनेगी रणनीति
तेजस्वी यादव ने CEC ज्ञानेश कुमार से पूछे सवाल, बोले- अगर तब सही थे तो अब अपने फैसलों से पीछे क्यों हट रहे हैं?
तेजस्वी यादव ने CEC ज्ञानेश कुमार से पूछे सवाल, बोले- अगर तब सही थे तो अब अपने फैसलों से पीछे क्यों हट रहे हैं?
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
रामलीला मैदान आवंटन पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, कहा- ‘पहले आओ, पहले पाओ’ का नियम सही नहीं
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
एक प्रदर्शन पर कार्रवाई, दूसरे पर नहीं! अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
‘थप्पड़ मारा, सिगरेट से जलाया’, नीति टेलर ने सुनाई एक्स बॉयफ्रेंड की हैवानियत की कहानी
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,109 अंक उछला; LTCG और STT पर निर्मला सीतारमण के बयान समेत इन 4 वजहों से चढ़ा बाजार
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर पीयूष गोयल का पलटवार, टीएन शेषन और एमएस गिल का नाम लेकर कांग्रेस को घेरा
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
LTCG टैक्स में बदलाव पर निर्मला सीतारमण ने नहीं दिया साफ संकेत, बोलीं- बजट की तैयारी शुरू, अभी कुछ कहना जल्दबाजी
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
राहुल गांधी पर महिला पत्रकार को धक्का देने का आरोप, BJP ने उठाए सवाल; कांग्रेस ने दावों को बताया झूठा
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
यूपी में 2 करोड़ से ज्यादा वोटरों के नाम कटने के बाद फिर होगी जांच, BLO घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन; पात्र लोगों को मिलेगा मौका
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में फ्रैक्चर, प्लास्टर वाली तस्वीर शेयर कर बोले- 'ब्रेक ए लेग' को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर
तीन साल से अटकी विजय सेतुपति की फिल्म ‘ट्रेन’ की रिलीज डेट घोषित, 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी माइस्किन की थ्रिलर