न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जेल से बाहर आने के बाद बदल गए संजय राउत के सुर, करने लगे फडणवीस की तारीफ, मोदी-शाह से भी मिलेंगे

102 दिन जेल में बिताने के बाद शिवसेना सांसद संजय राउत अब बाहर आ गए है। लेकिन जेल से बाहर आने के बाद बीजेपी को घेरने वाले संजय राउत के सुर बदले हुए नजर आ रहे है। संजय राउत ने दबे सुर फडणवीस सरकार की तारीफ की साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह से भी मिलने की इच्छा जताई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 10 Nov 2022 1:49:53

जेल से बाहर आने के बाद बदल गए संजय राउत के सुर, करने लगे फडणवीस की तारीफ, मोदी-शाह से भी मिलेंगे

102 दिन जेल में बिताने के बाद शिवसेना सांसद संजय राउत अब बाहर आ गए है। लेकिन जेल से बाहर आने के बाद बीजेपी को घेरने वाले संजय राउत के सुर बदले हुए नजर आ रहे है। संजय राउत ने दबे सुर फडणवीस सरकार की तारीफ की साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह से भी मिलने की इच्छा जताई। उन्होंने उद्धव ठाकरे और शरद पवार से मुलाकात करने की बात कही। जेल से बाहर आने के बाद संजय राउत ने गुरुवार को अपने घर के बाहर मीडिया से बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं है। अपनी कलाई की ओर इशारा करते हुए संजय राउत ने कहा कि तीन महीने बाद ये घड़ी पहनी है। ये भी कलाई पर ठीक से नहीं आ रही है। शिवसेना सांसद ने कहा कि जेल में रहना आसान नहीं है। मैंने आज तीन महीने बाद अपनी घड़ी पहनी। ये भी मुझे ठीक से नहीं आ रही है। मुझे आश्चर्य होता था कि सावरकर, बाल गंगाधर तिलक और अटल बिहारी वाजपेयी और अन्य लोगों ने जेल में कैसे समय बिताया? जेल की दीवारें बड़ी हैं और अक्सर लोग दीवारों से बातें करते हैं और मनन करते हैं।

उद्धव ठाकरे और शरद पवार से मिलेंगे

संजय राउत ने कहा कि वे जल्द उद्धव ठाकरे और शरद पवार से मुलाकात करेंगे। उन्होंने कहा कि बुरे वक्त में दोनों नेताओं ने उनका साथ दिया। राउत ने बताया कि उनकी सुबह शरद पवार से फोन पर बात हुई। उनकी तबीयत अभी ठीक नहीं है। राउत ने बताया कि उन्होंने बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी से भी बात की कि उन्हें किस तरह से अवैध तरीके से गिरफ्तार किया गया।

PM मोदी और अमित शाह से करूंगा मुलाकात

संजय राउत ने कहा, मैं पीएम मोदी और अमित शाह से मुलाकात करूंगा और उन्हें बताऊंगा कि इन दिनों में मेरे साथ क्या क्या हुआ? राउत ने कहा कि पिछले कुछ सालों में राजनीति का स्तर गिरा है। उन्होंने कहा कि वे सांसद हैं और उनके भाई विधायक हैं। ऐसे में उन्हें नेताओं से मिलने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि गृह मंत्री पूरे देश के हैं, न कि किसी पार्टी के।

बीजेपी का विरोध जारी रखूंगा

संजय राउत ने कहा, महाराष्ट्र में नई सरकार बनी है। फडणवीस सरकार ने कुछ निर्णय अच्छे लिए हैं, मैं उनका स्वागत करूंगा। मैं देवेंद्र फडणवीस से कुछ काम के लिए जल्द ही मुलाकात करूंगा। हालांकि, संजय राउत ने साफ कर दिया कि वे बीजेपी का विरोध जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि ये सरकार गलत तरीके से बनी है।

मेरे मन में किसी के लिए कोई शिकायत नहीं

संजय राउत ने कहा, जिन लोगों ने ये साजिश रची थी, अगर उनको आनंद मिला होगा तो मैं इसमें उनका सहभागी हूं। मेरे मन में किसी के लिए कोई शिकायत नहीं है। मैं पूरी व्यवस्था को या फिर किसी केंद्रीय एजेंसी को दोष नहीं दूंगा। आपको बता दे, तीन महीने पहले प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पात्रा चॉल घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में संजय राउत को गिरफ्तार किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?
पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?
ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन
यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा
Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'
Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'
Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक
Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक
‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान
‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान
Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे
Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब
IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप
IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप
कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट
कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट
8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह
8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज